Responsive Scrollable Menu

Puducherry Politics: कभी नगण्य थी मौजूदगी, अब Puducherry में Power Player बनी BJP, जानें कैसे बदली Politics

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस पार्टी के साथ बड़ी बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाने की तरफ अग्रसर है। बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन धर्म निभाने के लिए जानी जाती है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने स्थानीय ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और अपनी सरकार बनाई थी। साल 2021 में बीजेपी ने गठबंधन में 9 सीटों पर चुनाव लड़कर 6 सीटों पर जीतकर गठबंधन सरकार बनाई थी।

बड़े बदलाव के संकेत

यहां बीजेपी द्वारा अपने सहयोगी के साथ सरकार बनाना देश और दक्षिणी राज्यों के लिए बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत थी। हालांकि यह छोटा प्रदेश है, लेकिन इस प्रदेश की राजनीति का बड़ा असर है। वहीं एक बार फिर पुडुचेरी में बीजेपी और एआईएनआरसी पांच सालों का कार्यकाल पूरा करने के बाद सफलतापूर्वक सीटों का बंटवारा करके फिर से चुनावी रण में उतरी है।

इसे भी पढ़ें: Puducherry Assembly Election 2026: Raj Bhavan सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, BJP, Congress और DMK में फंसा पेंच

हालांकि इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की उपस्थिति नगण्य थी। लेकिन साल 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने अपना जनाधार बढ़ाया है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में विकास कार्यों और मजबूत नेतृत्व के वादों के साथ पार्टी का उद्देश्य राज्य में अपनी पैठ को अधिक मजबूत करना है। पार्टी की सफलता का मुख्य रूप AINRC के साथ रणनीतिक गठबंधन का परिणाम रही है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पुडुचेरी में सरकार का हिस्सा बनकर इतिहास रहा है। वहीं इस बार के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए लगातार अपने आधार को मजबूत बनाने के साथ राज्य में विकास के मुद्दों को भी उठाने में सक्रिय है।

Continue reading on the app

Puducherry Assembly Election 2026: Raj Bhavan सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, BJP, Congress और DMK में फंसा पेंच

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में राजभवन विधानसभा सीट पर इस बार कड़ी और त्रिकोणीय मुकाबला बनता नजर आ रहा है। पुदुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए 09 अप्रैल 2026 को चुनाव होने जा रहे हैं। वहीं मतगणना 04 मई 2026 को होगी। इस चुनाव में राजभवन विधानसभा क्षेत्र काफी चर्चा में है। यह पुदुचेरी जिले में और सामान्य श्रेणी में आती है। यहां के चुनाव पर सभी सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

AINRC का है कब्जा

राजभवन क्षेत्र पुदुचेरी शहरी क्षेत्र में है। इसमें राज निवास के आसपास के इलाके शामिल हैं। यहां शहरी वोटरों की संख्या ज्यादा है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में राजभवन सीट पर अखिल भारतीय एन. आर कांग्रेस के उम्मीदवार रहे के के लक्ष्मीनारायणन ने जीत हासिल की थी। लक्ष्मीनारायण को 51.86% वोट मिले थे।

इसे भी पढ़ें: Puducherry Assembly Election 2026: Yanam सीट पर Ashok के लिए बड़ी चुनौती, क्या दोहरा पाएंगे 2021 की जीत

समझिए 2026 के समीकरण

बता दें कि साल 2026 के चुनाव में स्थिति काफी बदली हुई दिख रही है। यहां से कांग्रेस पार्टी ने आर कुमारन को अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी रण में उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने वी पी रामलिंगम को राजभवन सीट से टिकट दिया है। तो वहीं डीएमके ने विग्नेश कन्नन को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में इस तरह से राजभवन सीट पर भारतीय जनता पार्टी, डीएमके और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में NDA गठबंधन और INDIA गठबंधन के बीच मुख्य लड़ाई मानी जा रही है। लेकिन क्षेत्रीय दलों जैसे TVK और NTK भी वोट काट सकते हैं। राजभवन सीट पर पिछले चुनावों में AINRC का काफी अच्छा प्रभाव रहा है। लेकिन भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर जोर-शोर से प्रचार कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

DC vs GT Weather Report: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस मैच के बीच बारिश बनेगी विलेन?

आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आज, 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 में अपना-अपना तीसरा मैच खेलेंगे। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी टीम अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच में जीत हासिल की थी। आज का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है, लेकिन मैच से पहले बारिश की संभावना है। 

आईपीएल में पिछला मैच राजस्थान बनाम मुंबई की बारिश से प्रभावित रहा। आज फिर बारिश मैच में विलेन बन सकती है, क्योंकि दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। 

दिल्ली में आज बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है, बादल छाए रहेंगे और मौसम पिच पर भी असर डालेगी। टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए इस कंडीशन में पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही रहेगा। मौसम में नमी देखने को मिलेगी, जो बल्लेबाजी के लिए चुनौती पेश करेगा। मौसम को देखते हुए आज तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है उन्हें सीम मूवमेंट मिलेगा। 

एक्यूवेदर के अनुसार, 8 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 16 डीग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना 40-45 प्रतिशत और ओस बिंदु 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश की आशंका है लेकिन 12 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलेगा। दोपहर होते यानी 1 बजे तक 45 से 50 प्रतिशत बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि, 4 बजे के बाद ये अनुमान करीब 20 प्रतिशत रह जाएगा। शाम करीब 6 से 7 बजे के दौरान 10-15 प्रतिशत बारिश के होने की आस है। ऐसे में माना जा रहा है बारिश की वजह से मैच में बाधा आना तय है। 
Wed, 08 Apr 2026 14:41:43 +0530

  Videos
See all

Iran War Victory Celebration: हथियारों के ट्रिगर दबाने के लिए तैयार- ईरान | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:00:21+00:00

'ईरान इतना बेवकूफ नहीं है कि... | Iran US War | US | Netanyahu | Trump | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:00:04+00:00

Iran War Victory Celebration: अमेरिका से जंग ईरान 'सिकंदर'! | Donald Trump | Hormuz | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:10:00+00:00

Middle East Conflict: 40 दिन का महायुद्ध...24 घंटे में यू- टर्न ! Trump | Hormuz Strait | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:03:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers