Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी ने किया बुमराह के खिलाफ अनोखा कारनामा, बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी भी नहीं कर पाए ऐसा

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसे रॉयल्स की टीम ने जीत लिया। इस मैच से ज्यादा चर्चा किसी और चीज को लेकर रही। दरअसल, सभी क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबले को बेसब्री से इंतजार था। जब इन दोनों का पहली बार आमना-सामना हुआ तो 15 साल के वैभव ने वह कमाल कर दिखाया जिसे आजतक स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, शुभमन गिल, निकोलस पूरन और ट्रेविस हेड टी20 क्रिकेट में नहीं कर पाए। 

वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने हैरान कर देना वाला प्रदर्शन किया। पहली बार बुमराह का सामना करते हुए वैभव ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर एक छक्का जड़ा। इस शॉट की हिम्मत देखकर बुमराह के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। 

वैभव ने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल के साथ कुछ देर स्ट्राइक रोटेट करने के बाद उसी ओवर की चौथी गेंद पर एक बार फिर बुमराह का सामना किया। धीमी गेंद आने का अंदाजा लगाते हुए उन्होंने गेंद को जल्दी भाप लिया और उसे सीधे मिड विकेट स्टैंड्स में भेज दिया। इस तरह वैभव ने बुमराह को दो छक्के जड़े। वैभव सूर्यवंशी की पारी छोटी थी लेकिन बेहद प्रभावित करने वाली थी। उन्होंने महज 14 गेंदों में ताबड़तोड़ 39 रन बनाए।

वैभव ने इस असाधारण प्रदर्शन के साथ कड़े बड़े नामों को पछाड़ दिया है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, शुभमन गिल और निकोलस पूरन जैसे टी20 के बड़े खिलाड़ी बुमराह के खिलाफ एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ गेंद को बाउंड्री पार भेजा बल्कि एक ही ओवर में दो बार ऐसा कर दिखाया। 

Continue reading on the app

ऊंची इमारतों पर क्यों लगी रहती है Red Light, क्या है इसका असली कारण, जानिए इसके पीछे का पूरा साइंस

ऊंची इमारतों की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी लाल लाइट सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होती, बल्कि इसके पीछे एक खास वैज्ञानिक और सुरक्षा कारण छिपा होता है. आइए जानते हैं कैसे ये टिमटिमाती लाइट्स बड़े हादसों को टालने में मदद करती हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IPL2026 : दिल्ली बनाम गुजरात टाइटंस आज, शुभमन गिल की वापसी तय

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज रोमांचक मुकाबला होगा, जहाँ शुभमन गिल की वापसी की संभावना है. दिल्ली अंक तालिका में बेहतर स्थिति में है. बीती रात बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया. आज के मैच पर भी बारिश का साया है. Wed, 08 Apr 2026 13:46:23 +0530

  Videos
See all

'ईरान इतना बेवकूफ नहीं है कि... | Iran US War | US | Netanyahu | Trump | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:00:04+00:00

Iran War Victory Celebration: अमेरिका से जंग ईरान 'सिकंदर'! | Donald Trump | Hormuz | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:10:00+00:00

Middle East Conflict: 40 दिन का महायुद्ध...24 घंटे में यू- टर्न ! Trump | Hormuz Strait | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:03:41+00:00

Ceasefire के बाद Netanyahu का बड़ा बयान | Shorts | Netanyahu Statement | Trump Vs Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:04:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers