Responsive Scrollable Menu

TSBIE 11th 12th Result 2026 Out Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट

TSBIE 11th 12th Result: अगर आप तेलंगाना बोर्ड के 11वीं (Inter 1st Year) और 12वीं (Inter 2nd Year) के छात्र ...

Continue reading on the app

China ने मनाया तब जाकर माना ईरान, पाकिस्तान नहीं जिनपिंग के दखल से हुआ सीजफायर

अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम के पीछे चीन की अहम कूटनीतिक भूमिका की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि बीजिंग ने परदे के पीछे रहकर तेहरान को बातचीत के लिए राज़ी करने में सहयोग किया। हालांकि चीन ने सार्वजनिक तौर पर अपनी भूमिका की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में उसके सक्रिय प्रयासों का उल्लेख किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इशारा किया कि ईरान को वार्ता की टेबल तक लाने में चीन की भूमिका हो सकती है। इस विषय पर सवाल पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है जिससे संकेत मिलता है कि चीन ने बातचीत शुरू करवाने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: अंग्रेजी बोल रहे थे जर्मनी के लोग, पुतिन ने हड़काया, क्यों चौंक गया भारत!

सीजफायर पर चीन की भी बड़ी भूमिका बताई जा रही है। चीन भी अमेरिका के साथ सुपर पावर देश है। वो कल ही साफ हुआ कि जो प्रस्ताव बहरीन ने रखा था यूनाइटेड नेशंस में इस बात को लेकर कि स्टेट ऑफ हार्मुज उसको किसी भी तरीके से खोला जाए और उसका वीटो चीन ने किया। रूस ने भी उस पर वीटो किया। लेकिन चीन को लेकर जो है इस पूरे युद्ध में एक खेल जो उभरा था कि जो ईरान ने घोषणा की थी कि जो वो वसूली करेंगे टैक्स लेंगे टोल लेंगे वो चाइनीस करेंसी में लेंगे और वो एक कोशिश थी चीन की तरफ से कि किस तरह से डॉलर की का जो वर्चस्व है वर्ल्ड इकनमी में उसको डेंट पहुंचाने के लिए क्या किया जाए।  लगभग 12 से 13 दिन पहले की बात है। चीन और पाकिस्तान ने मिलकर भी एक ड्राफ्ट तैयार किया था। उस ड्राफ्ट में उन्होंने कहा था कि एक सहमति के तहत स्टेट ऑफ हार्मोस खोला जाए। युद्ध को रोक लिया जाए और यहां पर वो चीन और पाकिस्तान के साथ पहली बार हुआ था। मध्यस्थता के लिए उन्होंने प्रस्ताव ना दिया हो लेकिन एक मेमोरेंडम जरूर बनाया था कि इस पर दोनों देश तैयार हो जाएं।

इसे भी पढ़ें: UN में भी पिट गए ईरान के दुश्मन, कैसे ढाल बन कर खड़े हो गए रूस-चीन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद की निर्धारित की हुई समय-सीमा खत्म होने से करीब 90 मिनट पहले घोषणा की कि अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रस्ताव पर ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई है। ट्रंप ने मंगलवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की। दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ईरानी सभ्यता को खत्म करने की ट्रंप की धमकी को लेकर उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बातचीत कर अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान के खिलाफ होने वाली विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूं लेकिन इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर सहमत हो। ट्रंप ने कहा मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हूं।’’ उन्होंने कहा कि यह दोनों पक्षों का संघर्षविराम होगा। तेहरान में, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि उसने दो सप्ताह के संघर्षविराम को स्वीकार कर लिया है और वह शुक्रवार से इस्लामाबाद में अमेरिका से बातचीत करेगा। इस्लामाबाद में, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद आने का निमंत्रण दिया, ताकि सभी विवादों के समाधान के लिए आगे बातचीत की जा सके। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया ईरान सीजफायर में लगी इधर बॉर्डर पर बड़ा 'धमाका', 72 घंटे में क्या करने जा रहा भारत? जारी हुआ NOTAM

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि आमने-सामने बातचीत को लेकर चर्चा जारी है, लेकिन जब तक राष्ट्रपति या व्हाइट हाउस आधिकारिक घोषणा नहीं करते, तब तक कुछ भी तय नहीं है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका को ईरान से 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव मिला है, जिसे वह बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार मानते हैं। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह के संघर्षविराम का उपयोग एक बड़े समझौते पर बातचीत के लिए किया जाएगा, जिससे युद्ध को समाप्त किया जा सके। ट्रंप ने कहा ऐसा करने का कारण यह है कि हमने सभी सैन्य लक्ष्यों को पहले ही हासिल कर लिया है और ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति तथा पश्चिम एशिया में शांति को लेकर एक ठोस समझौते के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा, हमें ईरान से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है और हम मानते हैं कि यह बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार है। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पहले के लगभग सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन दो सप्ताह का समय समझौते को अंतिम रूप देने में मददगार साबित होगा।

इसे भी पढ़ें: कराची जा रहा जहाज समुंदर से उठा लाया भारत, अंदर क्या मिला?

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की ओर से, राष्ट्रपति के रूप में और पश्चिम एशिया के देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए, यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि यह लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा समाधान के करीब है।’’ ट्रंप ने पोस्ट में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची का बयान भी साझा किया, जिसमें संघर्षविराम की पुष्टि की गई थी। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘अगर ईरान के खिलाफ हमले रोके जाते हैं, तो हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं भी अपने रक्षात्मक अभियान रोक देंगी।’’ उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्तों तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना ईरानी सैन्य समन्वय के तहत संभव होगा। ईरान द्वारा फारसी में जारी 10 सूत्री संघर्षविराम योजना में उसके परमाणु कार्यक्रम के लिए “संवर्धन की स्वीकृति” का जिक्र किया गया है, लेकिन यह वाक्यांश अंग्रेजी संस्करण में नहीं था, जो ईरानी राजनयिकों ने पत्रकारों के साथ साझा किया। एक क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार, इस योजना के तहत ईरान और ओमान दोनों को जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क लेने की अनुमति होगी। अधिकारी ने कहा कि ईरान इस धन का उपयोग पुनर्निर्माण के लिए करेगा। संघर्षविराम के बदले ईरान की मांगों में क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, प्रतिबंधों को हटाना और उसकी परिसंपत्तियों पर लगी रोक हटाना है।  

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: तीनों फॉर्मेट में खेलना आसान नहीं.., ऑरेंज कैप जीतने के बाद यशस्वी जायसवाल का बयान

मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की 27 रनों की बेहतरीन जीत हुई। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस दौरान जायसवाल ने अपनी पारी को लेकर खुलकर बात की। बारिश के कारण से 11-11 ओवर के हुए मैच में यशस्वी जायसवाल ने महज 32 गेंदों में नाबाद 77 रन ठोके जिसमें 10 चौके और 4 छक्के भी शामिल थे। 

मैच के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा कि जब मैच छोटा हुआ तो उनके पास एक पक्का प्लान था। उन्होंने कहा कि, मेरे दिमाग में कुछ चल रहा था क्योंकि पावरप्ले सिर्फ 3 ओवर का था। मैं सोच रहा था कि किस गेंदबाज के खिलाफ रिस्क लेना है। जब दीपक चाहर भाई बॉलिंग कर रहे थे तो मुझे लगा कि मैं उन पर अटैक कर सकता हूं। फिर मुझे पता था कि बुमराह भाई आएंगे तो मैंने सोचा कि वैभव सूर्यवंशी उन्हें संभाल लेगा और मैं किसी और गेंदबाज को टारगेट करूंगा। 

वहीं यशस्वी ने माना कि हर फॉर्मेट में ढलना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, हर बार तीनों फॉर्मेट में खेलना आसान नहीं होता पर मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं नए-नए शॉट्स सीखने और विकेट को समझने पर ध्यान दे रहा हूं। मैं बस ये देखता हूं कि टीम को क्या चाहिए। अगर मुझे पता है कि किस परिस्थिति में कौन सा शॉट खेलना है तो मैं उसी हिसाब से खेलता हूं। 

यशस्वी ने वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव को खेलता देख उन्हें खुद मोटिवेशन मिलता है। दोनों मैदान पर लगातार बात करते हैं और यशस्वी उन्हें निडर होकर खेलने का हौसला देते हैं। 

फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स लगातार 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस 3 मैचों में महज 1 जीत के साथ 7वें नंबर पर है।
Wed, 08 Apr 2026 12:27:32 +0530

  Videos
See all

Iran America Ceasefire: सीजफायर.. फिर बेकाबू हुआ ईरान! | Trump | Iran Israel War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:46:11+00:00

Hoshiarpur में CM भगवंत मान ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, युवाओं पर जोर | Punjab | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:45:51+00:00

Israel Attack: शिराज और कराज में सैन्य केंद्रों पर इजराइल के हमले की जानकारी | Middle East War |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:35:30+00:00

US Politics: सीजफायर के बाद ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज | #worldwar3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:39:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers