Responsive Scrollable Menu

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए बड़ा दिन बताया है।

उन्होंने कहा कि ईरान अब इस स्थिति से थक चुका है और वह भी शांति चाहता है, ऐसे में अब तेहरान पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों के ट्रैफिक को संभालने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सैनिक वहां मौजूद रहेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सब कुछ सही तरीके से चलता रहे।

ट्रुथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, यह दुनिया की शांति के लिए बड़ा दिन है। क्योंकि वे अब काफी कुछ झेल चुके हैं। अमेरिका इस दौरान हर तरह की मदद करेगा। हम हर तरह की जरूरी सप्लाई पहुंचाएंगे और वहां मौजूद रहेंगे ताकि हालात सामान्य बने रहें। मुझे पूरा भरोसा है कि सब ठीक होगा। जैसे अमेरिका में हम गोल्डन एज देख रहे हैं, वैसे ही यह मध्य पूर्व के लिए भी एक नया दौर साबित हो सकता है।

इससे पहले, ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित बड़े सैन्य हमले से पीछे हटते हुए दो हफ्ते का अस्थायी विराम घोषित किया था। यह फैसला उस शर्त पर लिया गया कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह, सुरक्षित और तुरंत खोलेगा। इस घोषणा से पूरी दुनिया को बड़ी राहत मिली है।

बताया जा रहा है कि यह निर्णय ट्रंप द्वारा तय किए गए रात 8 बजे (ईएसटी) के डेडलाइन से महज 90 मिनट पहले लिया गया। इसके पीछे पर्दे के पीछे की कूटनीति की अहम भूमिका रही। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के बाद दोनों तरफ से सीजफायर की स्थिति बनी है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर चुका है और अब ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान की ओर से 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जो बातचीत के लिए एक मजबूत आधार है।

ट्रंप ने कहा कि अधिकांश विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और यह दो हफ्तों का समय समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बेहद अहम होगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सीजफायर पूरी तरह शर्तों पर आधारित है और ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर निर्भर करेगा।

वहीं, सईद अब्बास अरागची ने भी संकेत दिए हैं कि अगर ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उसकी सेनाएं भी अपनी कार्रवाई रोक देंगी। उन्होंने कहा कि दो हफ्तों तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इसके लिए ईरानी सशस्त्र बलों के साथ समन्वय जरूरी होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है। ऐसे में यह सीजफायर वैश्विक स्तर पर राहत की खबर बनकर सामने आया है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वॉकर के सहारे चलकर प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे अनुराग डोभाल, भयानक एक्सीडेंट के बाद की नई शुरुआत

Anurag Dobhal Meet Premanand Ji Maharaj: यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) उर्फ UK07 राइडर का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था. जिसके बाद वो ICU में भर्ती थे. फिलहाल अनुराग पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. इस बीच अनुराग वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे. अनुराग ने वीडियो शेयर किया और इसे नई शुरुआत बताया है.

अनुराग ने किए प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन

अनुराग डोभाल ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए. यूट्यूबर ने महाराज जी से मिलने जाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और हैशटैग में लिखा है- new journey... वीडियो में अनुराग गले में गुलाबी रंग का साफा डाले हुए और माथे पर चंदन लगाए दिख रहे हैं.  जब अनुराग वृंदावन पहुंचे, तो वहां कुछ लोग अनुराग के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ने कैप्शन में लिखा- 'जब आपको लगता है कि सब खत्म हो गया, तो प्रमानंज दी महाराज आते हैं आपको बचाने.'

वॉकर के सहारे चलते दिखें अनुराग

बता दें, प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए अनुराग व्हीलचेहर पर बैठकर पहुंचे थे. इस दौरान वो वॉकर के सहारे चलते भी दिखें. दरअसल, एक्सीडेंट के बाद से अनुराग ना तो खुद से उठ बैठ पाते हैं और ना ही चल पाते हैं. इसी वजह से वो वॉकर के सहारे पहुंचे थे. मालूम को पिछले दो महीनों में अनुराग डोभाल की जिंदगी खूब उतार-चढ़ावों से गुजरी. पहले तो उन्होंने अपने ही माता-पिता पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया और फिर इंस्टाग्राम पर लाइव होकर तेज गाड़ी चलते हुए खुदखुशी करने की कोशिश की थी.

ये भी पढ़ें- पापा बने अनुराग डोभाल, राम नवमी पर किया अपने पहले बच्चे का स्वागत

एक्सीडेंट के बाद पिता बने अनुराग

एक्सीडेंट और परिवार-पत्नी के साथ चल रही अनबन के बीच अनुराग हाल ही में पिता बने.  27 मार्च को उनके घर पर नन्हा मेहमान आया है. यूट्यूबर की पत्नी  रितिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया. हालांकि इसके बाद अनुराग अपने बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे थे. बता दें, कि अनुराग पर आरोप लगा है कि उन्होंने रितिका संग मारपीट की है, इसलिए वो उन्हें छोड़कर चले गई है. दूसरी ओर रितिका ने कहा था कि उनके बारे में और उनके परिवार मायके और ससुराल दोनों के बारे में गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, जो बिल्कुल गलत है.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, अनुराग डोभाल ने यूट्यू पर वीडियो शेयर कर अपने परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था. अनुराग ने कहा की उनके परिवार ने उनका सब कुछ छिन लिया है वहीं, उन्होंने कहा था कि अगर उनकी मौत हो गई तो उनका परिवार जिम्मेदार होगा. वहीं, इस विवाद के बीच अनुराग के परिवार ने उन्हें खुद की प्रोपर्टी से बेदखल कर दिया था. इसके बाद अनुराग तेज रफ्तार में अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी चलाते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लाइव थे और उसी समय उनका एक्सीडेंट हो गया.  फिलहाल वो ठीक है और रिकवर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Samay Raina ने किया Amitabh Bachchan को रोस्ट, KBC को लेकर कह डाली ये बात

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुझे माफ कर दो…RCB के खिलाड़ी ने मांगी माफी, केस लेगा वापस

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ केस ठोकने वाले नुवान तुषारा ने अब बोर्ड से माफी मांग ली है. तुषारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था लेकिन उन्हें श्रीलंकाई बोर्ड ने आईपीएल में हिस्सा लेने की एनओसी ही नहीं दी. Fri, 10 Apr 2026 17:53:20 +0530

  Videos
See all

NKP | Sushant Sinha: Anti-Hindu बोलने पर दीदी का BJP पर पलटवार ! #westbengal #election #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:40:00+00:00

KKR Vs LSG: IPL 2026 में KKR की हार का गुनहगार कौन? Abhishek Nayar का ‘घोटाला’ ? News| Cricketबाज़ी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:38:57+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: सीजफायर में Lebanon भी शामिल था? #iran #trump #ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:40:00+00:00

NKP | Sushant Sinha: PM मोदी पर ये क्या बोल गयी दीदी !#westbengal #election #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers