चुपके से दिल्ली पहुंचे बांग्लादेशी विदेश मंत्री, NSA डोभाल ने किया बड़ा खेल
इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?
क्यों खास है यह दौरा
दिल्ली में किनसे होगी इनकी मुलाकात?
इसे भी पढ़ें: जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान
डोभाल फैक्टर क्यों अहम है?
किन-किन मुद्दों पर होगी बड़ी बातचीत
Samay Raina ने किया Amitabh Bachchan को रोस्ट, KBC को लेकर कह डाली ये बात
Samay Raina Roast Amitabh Bachchan: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं. जी हां, उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद के बाद अब उन्होंने अपने नए स्पेशल सेगमेंट स्टिल अलाइव (Still Alive) में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस सेगमेंट में उन्होंने विवाद, अपने करियर और कौन बनेगा करोड़पति में अपने अनुभव को लेकर खुलकर बात की, साथ ही अमिताभ बच्चन को लेकर मजाकिया अंदाज में रोस्ट भी किया. तो चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
KBC में बोला झूठ
समय रैना ने बताया कि जब वह कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे थे, तो उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा था कि उनकी दादी मेगास्टार की बहुत बड़ी फैन हैं. हालांकि, उन्होंने अब स्वीकार किया कि यह बात पूरी तरह सच नहीं थी. उन्होंने कहा कि उनकी दादी का निधन करीब 7 साल पहले हो चुका था और उन्होंने यह बात सिर्फ शो के माहौल में फिट होने के लिए कही थी.
Samay Raina roasting amitabh bachchan, don't miss 0:21 sec ???????? pic.twitter.com/f9RUXp1mr3
— Aditya. (@Adityaverce) April 7, 2026
समय के मुताबिक, भारतीय टेलीविजन पर पूरी तरह रियल रहना हमेशा संभव नहीं होता और उन्होंने भी वहां एक अलग, साफ-सुथरी इमेज दिखाने की कोशिश की. उनका मानना था कि अगर वह अपने सामान्य कॉमिक अंदाज से हटकर एक क्लीन पर्सनालिटी दिखाएंगे, तो लोग उन्हें एक वर्सेटाइल क्रिएटर के रूप में देखेंगे.
अमिताभ बच्चन पर जोक करने की थी तैयारी
समय रैना ने यह भी बताया कि KBC की हॉट सीट पर बैठते वक्त उनके दिमाग में कई अजीब और बोल्ड जोक्स आ रहे थे, लेकिन उन्होंने खुद को कंट्रोल किया ताकि उनकी बनाई गई इमेज खराब न हो. उन्होंने एक ऐसा जोक भी साझा किया, जिसे वह शो में कहना चाहते थे, लेकिन कह नहीं पाए. बाद में उन्होंने उसी जोक को अपने स्पेशल में मजाकिया अंदाज में सुनाया और अमिताभ बच्चन को हल्के-फुल्के अंदाज में रोस्ट किया.
विवाद के बाद कैसी रही हालत
समय रैना ने यह भी कल्पना करते हुए मजाक किया कि जब अमिताभ बच्चन ने बाद में उन्हें विवादों में देखा होगा, तो उनका रिएक्शन कैसा रहा होगा. उन्होंने इसे पूरी तरह कॉमिक अंदाज में पेश किया और अंत में अमिताभ बच्चन से मजाकिया अंदाज में माफी भी मांगी. उन्होंने यह भी कहा कि वह रात उनके लिए बेहद मुश्किल थी और उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्होंने इंडस्ट्री में अपने कई कॉन्टैक्ट खो दिए हों.
क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद?
दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट का एक एपिसोड 8 फरवरी 2025 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, जिसमें कंटेंट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. इस एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने बच्चों और पैरेंट्स को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ और कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इस विवाद में अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी समेत कई अन्य कंटेंट क्रिएटर्स का नाम भी जुड़ा. समय रैना को भी समन भेजा गया था, जिसके बाद उनका शो बंद करना पड़ा और यूट्यूब से वीडियोज हटाने पड़े.
क्या लौटेगा शो?
अपने नए सेगमेंट Still Alive में समय रैना ने संकेत दिए हैं कि वह इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन लेकर आ सकते हैं. हालांकि, यह कब और किस फॉर्मेट में आएगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की सफलता पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने की ट्रोल्स की बोलती बंद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation














.jpg)




