Responsive Scrollable Menu

मुंबई में चला बाबा का बुलडोजर : सांप्रदायिक हिंसा के बाद बढ़ते तनाव के बीच देवा भाऊ की पुलिस और बीएमसी का एक्शन

Mumbai : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव पूर्व में रविवार की शाम दो समुदाय के बीच हुए टकराव के बाद आज फिर एक बार तनावपूर्ण माहौल दिखा। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन की माँग करते हुए बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठन ने रास्ता जाम कर दिया। बीच सड़क पर बैठकर हिंदू संगठन ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरोपियों के खिलाफ सख़्त एक्शन की माँग की। आख़िरकार लोगों के आक्रोश को देखते हुए देवा भाऊ ने भी योगी स्टाइल में न्याय किया। मौके पर बुलडोजर की मदद से आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया और हिंसा करने वालों की धर-पकड़ जारी है। 

पूरा मामला रविवार शाम का है जब गोरेगांव पूर्व के संतोष नगर इलाके के दक्षिण भारतीय समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी महा मरियम्मन देवी की त्रिशूल यात्रा निकाली गई थी। बताया जाता है डीजे पर तेज आवाज़ में बज रहे भगवान श्री राम के गीत का कुछ कट्टरपंथियों द्वारा विरोध किया गया जिसपर विवाद इतना ज़्यादा बढ़ गया की हथियार निकल गए और यात्रा में शामिल 3 लोग इस हिंसक झड़प में बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में दो नाबालिग भी हैं और बताया जा रहा है की एक की हालत बेहद नाजुक है। मामले में देर शाम दिंडोशी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी। पुलिस ने BNS की धारा 109 ,118 (1) 351 ( 3) 352, 189 (1) 189 (2) 189 ( 3) 191 (1 ) 191 ( 2) 191 (3) आर्म एक्ट की धारा 37 (1) और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 135 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। और अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है की इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी नशे का कारोबार करता है और इसी वजह से पुलिस विभाग में आरोपी का दबदबा है। आरोप ये भी है की आरोपी के दबंगई से यहाँ के स्थानीय लोग सालों से परेशान थे लेकिन पुलिस में उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। इस बार भी बुलडोजर एक्शन के नाम पर बीएमसी ने पहले सिर्फ खानापूर्ति की लेकिन स्थानीय लोगों का गुस्सा और हिंदू संगठन के विरोध प्रदर्शन और आक्रामक रूख को देखते हुए बीएमसी का बुलडोजर दुबारा मौके पर पहुँचा और आरोपियों के अवैध निर्माण को तोड़कर हटाया गया। हालांकि अब लोग माँग कर रहे हैं की आरोपी के तीन मंजिला अवैध घर पर भी बुलडोजर एक्शन हो, जिसपर पुलिस का कहना है की आने वाले दिनों में आरोपी के सभी अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ नोटिस जारी कर क़ानूनन एक्शन लिया जाएगा।

Continue reading on the app

27 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने IPL 2026 में मचाया तहलका, PBKS की ओर से खेलते हुए KKR का टॉप ऑर्डर किया ध्वस्त

KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 का 12वां मैच ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, जिसके बाद दूसरे ओवर में पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज जेवियर बार्टलेट तहलका मचा दिया है. 

जेवियर बार्टलेट ने पहले फिन एलन को किया चलता

पंजाब किंग्स के साथ खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की. पारी का दूसरा ओवर कप्तान श्रेयस अय्यर ने जेवियर बार्टलेट को पकड़ाया. इस ओवर की चौथी गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने फिन एलन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने कैच पकड़ा. फिन एलन 7 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने. 

कैमरून ग्रीन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने कैमरून ग्रीन जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे उन्हें अपना शिकार बनाया. ग्रीन 2 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह एक ही ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी. इस तरह सिर्फ 2 ओवर में 16 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए. इस सीजन फिन एलन और कैमरून ग्रीन कुछ खास नहीं कर पाए हैं. 

KKR vs PBKS की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन ऐलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी हैं.

यह भी पढ़ें:  "अपनेपन की भावना...इस टीम के माहौल....", संजू सैमसन को लेकर CSK के हेड कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

खेल का जुनून है तो मौका न चूकें: बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, कैंपस देख बन जाएगा मन!

Bihar Sports Univeristy Admission 2026: बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलग अलग पेशेवर पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. खेल शिक्षा, कोचिंग और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय तेजी से अपनी पहचान बना रहा है. Wed, 8 Apr 2026 19:11:04 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Trump का ताज़ा बयान, बोले- हम ईरान से टैरिफ लेंगे | US Iran Ceasefire | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:44:13+00:00

Dangal: Voter List पर Ashutosh का सवाल, बोले- ट्रिब्यूनल प्रक्रिया अधूरी तो चुनाव अधूरा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:41:36+00:00

AAJTAK 2 | SHIMLA के राम मंदिर में मुस्लिम परिवार का RECEPTION, मामले पर विवाद! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:45:01+00:00

AAJTAK 2 LIVE | Weather Update | बदले मौसम ने कहां मचा दी तबाही? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:41:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers