Responsive Scrollable Menu

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान की हुई वापसी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs GT: आईपीएल 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी गुजरात टाइटंस की टीम अब पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. गुजरात टाइटंस के लिए अच्छी खबर है कि कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात की प्लेइंग 11 में कोई वापसी नहीं हुई है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग11: केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (सी), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.

DC vs GT का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैचों में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल किया है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 3 मैचों में जीत मिली है. देखा जाए तो गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, लेकिन इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी लग रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि गुजरात टाइटंस को दोनों मैचों में जीत मिली है.

ऐसे में आज दिल्ली जीत के हैट्रिक के इरादे से उतरेगी, तो वहीं गुजरात टाइटंस को पहली जीत की तलाश है. अब देखने वाली बात होगी कि आज के मैच में कौन बाजी मारता है. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: दोगुनी हो गई CSK की ताकत, अगले मैच में वापसी करेगा ये धुरंधर, पहले भी मचा चुका है धमाल

Continue reading on the app

लेबनान पर इजरायली हमले जारी, प्रधानमंत्री सलाम ने मित्र देशों से लगाई मदद की गुहार

बेरूत/तेल अवीव, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल की सेना ने स्पष्ट किया कि वो लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखेगी और उन पर वार का कोई मौका नहीं छोड़ेगी। इजरायल डिफेंस फोर्सेस के अनुसार उसके 50 फाइटर जेट्स ने 10 मिनट में 100 हिज्बुल्लाह टारगेट्स पर 160 बम गिराए। इसमें भारी संख्या में लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अपने सहयोगी देशों से मदद की गुहार लगाई है।

एक बयान जारी कर उन्होंने यूएस-ईरान संघर्ष विराम का स्वागत करते हुए कहा, इजरायल घनी आबादी वाले लेबनानी इलाकों पर हमला कर रहा है और बेबस नागरिकों को मार रहा है।

लेबनान के प्रधानमंत्री ने कहा कि इजरायल “युद्ध को रोकने के लिए सभी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहा है। इजरायल अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के सिद्धांतों की पूरी तरह से अनदेखी कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “लेबनान के सभी दोस्तों से अपील है कि वे हर तरह से इन हमलों को खत्म करने में हमारी मदद करें।”

इस बीच अल जजीरा से बात करते हुए लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री राकन नासेरेद्दीन ने कहा कि बुधवार को किए हमले में 100 लोगों की जान गई। बेरूत और दूसरे इलाकों में इजरायली एयरस्ट्राइक की वजह से अस्पताल मृतकों और घायलों से भरे हुए हैं। वहीं लेबनानी रेड क्रॉस का कहना है कि उसकी 100 एम्बुलेंस अभी भी प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं।

इजरायल के जनरल स्टाफ के चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने साफ कहा है कि सेना बिना किसी समझौते के हिज्बुल्लाह पर हमला जारी रखेगी।

इजरायली सेना के एक बयान के मुताबिक, “हम हिज्बुल्लाह पर हमला जारी रखेंगे और हर मौके का फायदा उठाएंगे।” उन्होंने कहा, “हम उत्तर के अपने निवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। हम बिना रुके हमला करते रहेंगे।”

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

बांग्लादेश क्रिकेट में, जहां सरकार ने अहम फैसला लेते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। बता दें कि इसके साथ ही पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फैसला पिछले साल अक्टूबर में हुए बोर्ड चुनावों में अनियमितताओं और आरोपों की जांच के बाद लिया गया है। गौरतलब है कि पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया, जिसमें चुनाव प्रक्रिया में कई खामियां सामने आई थीं।

नई व्यवस्था के तहत तमीम इकबाल 11 सदस्यीय अंतरिम समिति का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पूर्व कप्तान मिन्हाजुल आबेदीन और पूर्व खिलाड़ी व कमेंटेटर अतहर अली खान भी शामिल हैं। इसके अलावा समिति में कई अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं, जिनका उद्देश्य अगले तीन महीनों के भीतर निष्पक्ष चुनाव कराना होगा।

बता दें कि तमीम इकबाल ने साफ किया है कि वह आगामी चुनाव में हिस्सा लेंगे और चाहते हैं कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। उनका कहना है कि बोर्ड की छवि पिछले डेढ़ साल में प्रभावित हुई है और उसे सुधारना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के कारण यह फैसला लिया गया है और इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भी जानकारी दे दी गई।

गौरतलब है कि हाल के समय में बोर्ड के भीतर लगातार विवाद सामने आ रहे थे। कई निदेशकों के इस्तीफे, टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने स्थिति को और जटिल बना दिया था।

तमीम इकबाल का क्रिकेट करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए तीनों प्रारूपों में लंबा समय खेला और टीम की कप्तानी भी की है। हालांकि 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद उनका करियर अचानक तब थम गया जब घरेलू मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

अब नए अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी न केवल प्रशासनिक सुधार करना है बल्कि क्रिकेट संरचना को स्थिर करना भी है। ऐसे में आने वाले तीन महीने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं, जहां पारदर्शी चुनाव और बेहतर प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।
Wed, 08 Apr 2026 20:36:11 +0530

  Videos
See all

Shorts | क्रिकेट खेलते वक्त मधुमक्खियों का हमला | #beeattack #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:11:11+00:00

West Bengal: ‘SIR में कटा Nandalal Bose के परिवार का नाम’ #bengalelection #sir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:08+00:00

Delhi: दिग्गज काँग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के जनाज़े में पहुंचे Rahul gandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:00+00:00

Breaking News: यूरेनियम खत्म करेगा America? Trump का नया प्लान! | US Iran Ceasefire | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers