Responsive Scrollable Menu

नेपाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शीत्सांग पर आधारित छह फिल्म प्रदर्शित

बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में काठमांडू में 2026 नेपाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया, जहां महोत्सव के बियॉन्ड शीत्सांग अनुभाग में चीन के शीत्सांग के बारे में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।

स्नो लेपर्ड, द पोटाला पैलेस, द प्लेटो स्कूल बस, पठार पर सूर्योदय, राजा गेसर: संघर्ष और कठिनाइयां और लघु फिल्म आई सॉ शीत्सांग सहित छह फिल्मों ने सैकड़ों नेपाली दर्शकों को आकर्षित किया।

फिल्म स्नो लेपर्ड दिवंगत निर्देशक पेमा त्सेदेन की कृति है। टोक्यो के 36वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली यह फिल्म पठारी पारिस्थितिकी के संरक्षण और मनुष्य और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व पर केंद्रित है। जब फिल्म का प्रदर्शन हुआ, तो 100 से अधिक लोगों की क्षमता वाला सिनेमाघर पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था।

लघु वृत्तचित्र आई सॉ शीत्सांग नेपाल, अमेरिका, रूस, इटली, मोरक्को और कंबोडिया के नौ युवाओं की शीत्सांग यात्रा को आधार बनाकर आधुनिक शीत्सांग की खुलेपन और जीवंतता, हरित प्रौद्योगिकी और युवाओं की सक्रियता की कहानी बयां करता है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग में 250 से अधिक नेपाली दर्शक उपस्थित थे।

अंततः, स्नो लेपर्ड ने बियॉन्ड शीत्सांग के गैर-प्रतिस्पर्धी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता, और आई सॉ शीत्सांग ने उसी वर्ग में दर्शकों की पसंद का पुरस्कार जीता। खबरों के मुताबिक, इस साल के फिल्म महोत्सव में 40 देशों और क्षेत्रों की लगभग 100 कृतियों को प्रदर्शित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सीजफायर के बाद ट्रंप का नया धमाका, ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों के ख‍िलाफ उठाया सख्‍त कदम

नई द‍िल्‍ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। म‍िड‍िल ईस्‍ट में 40 दिन तक चले तनाव और जंग के असर से जूझ रही दुनिया ने जैसे ही ईरान-अमेरिका सीजफायर की खबर सुनी, तो उनके बीच राहत की उम्मीद जगी। लेकिन इस ऐलान के तुरंत बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान ने सबकी च‍िंता बढ़ा दी।

शांत‍ि की उम्‍मीद करने वालों के सामने एक बार फ‍िर ट्रंप का टैर‍िफ ज‍िन्‍न न‍िकलकर सामने आ गया है। ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि ब‍िना किसी छूट के अमेरिका को निर्यात होने वाले सभी सामानों पर 50 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगाया जाएगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, अमेरिका को बेचे जाने वाले उसके सभी सामानों पर तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया जाएगा। इसमें कोई छूट या रियायत नहीं मिलेगी।

वहीं, संघर्ष विराम की घोषणा पर लॉ-मेकर्स की म‍िलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अमेरिकी राजनीतिक हलकों में इस घोषणा की तीखी बंटी हुई प्रतिक्रिया देखने को म‍िली। कुछ लॉ-मेकर्स ने कूटनीति का समर्थन क‍िया तो कुछ ने इसे लेकर सचेत रहने के लिए कहा है।

अमेर‍िका से साथ कदम से कदम म‍िलाकर चलने वाले इजरायल ने भी युद्धव‍िराम के फैसले का समर्थन क‍िया है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की थी, जिसके बाद ईरान के साथ युद्धविराम ढांचे पर समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

वहीं, अमेरिका-ईरान में दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए बड़ा दिन बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान अब इस स्थिति से थक चुका है और वह भी शांति चाहता है, ऐसे में अब तेहरान पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति और सहयोग की दिशा में बड़ा संकेत दिया है। ट्रंप ने ईरान के साथ म‍िलकर काम करने की बात कही है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने यह तय किया है कि वह एक बहुत ही सफल सत्ता परिवर्तन के दौर से गुजरा है। अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं किया जाएगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, जमीन में बहुत गहराई में दबी हुई सारी परमाणु डस्ट को खोदकर बाहर निकालेगा। यह अभी भी और पहले से ही बहुत ही कड़ी सैटेलाइट निगरानी के तहत है।

ट्रंप ने कहा, हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

आरा की बेटी कृति ने रचा इतिहास, नेशनल टेनिस चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

आरा की बेटी कृति ने जिन्होंने श्रीनगर में आयोजित नेशनल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. इस प्रतियोगिता में देश के 17 अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे थे. हर मुकाबला बेहद कठिन था. क्योंकि सभी खिलाड़ी अपने-अपने राज्य के बेहतरीन टैलेंट थे. Fri, 10 Apr 2026 17:38:43 +0530

  Videos
See all

Mathura Boat Accident: Yamuna में नाव पलटने से पहले का वीडियो | Vrindavan | pontoon bridge #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:11:36+00:00

Monalisa Father Viral Video : मोनालिसा को धोखे से फंसाया | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:11:33+00:00

CM Rekha Gupta ने DU में संभाली 'Nari Shakti' मुहिम #rekhagupta #delhiuniversity #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:08:49+00:00

US Iran Ceasefire: पाकिस्तान की गलतियों ने बढ़ाई जंग की आग| #shorts #pakistan #ceasefire #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:10:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers