आईपीएल के शुरू हुए 11 दिन हो चुके हैं। इस दौरान अभी तक 13 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें अभी तक कई टीमें ऐसी भी हैं जो अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं। तो कई टीमें ऐसी भी हैं जिन्हें अभी भी पहली जीत का इंतजार है। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक खेले गए अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है।
ऑरेंज कैप की रेस
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें हैं जिन्हें अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। फिलहाल इस दौरान कई बल्लेबाजों द्वारा बेहतरीन पारियां देखने को मिली हैं। इस सीजन अब तक किसके पास ऑरेंज कैप है और किन पांच बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
इस समय राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के सिर ऑरेंज कैप सजी है। उन्होंने तीन मुकाबलों में 170 की औसत से 170 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162 रहा है, जिसमें उन्होंने 19 चौके और 8 छक्के भी लगाए हैं।
दूसरे नंबर पर समीर रिजवी हैं जिन्होंने दो मुकाबलों में 160 रन बना लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ऊपर है। उन्होंने अपनी पारियों में 12 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। इसके बाद हेनरिक क्लासेन का नंबर आता है, जिन्होंने तीन मैचों में 145 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर हैं। जिन्होंने तीन मैचों में 122 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रे 248 का है। साथ ही उनके नाम इस दौरान 10 चौके और 11 छक्के भी शामिल हैं।
पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने तीन मैचों में 118 रन बनाए हैं तो उनका स्ट्राइक रेट 168 का है। विराट कोहली भी इस लिस्ट में जो अब तक दो मैचों में 97 रन बना चुके हैं जबकि ईशान किशन भी तीन मैचों में 95 रन बना चुके हैं।
Continue reading on the app
जहां भारत में आईपीएल 2026 खाल जा रहा है वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग जारी है। इस बार पाकिस्तान की टी20 लीग काफी विवादों में रही। जिस कारण पाकिस्तान की दुनिया भर में फजीहत हुई। इसी कड़ी में अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्टन टर्नर ने लीग से नाराजगी जताते हुए कहा कि कंबल और तकिया ढूंढकर यहीं मैदान में सो जाता हूं।
एश्टन टर्नर लीग में मुल्तान सुल्तान्स की कप्तान कर रहे हैं। वह लीग के शेड्यूल से परेशान दिखे। दरअसल उनकी टीम के दो मैचों में कोई गैप नहीं था। मुल्तान ने पहले 5 अप्रैल को क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ मुकाबला खेला। फिर अगले ही दिन 6 अप्रैल को टीम ने रावलपिंडी के खिलाफ मैच खेला। लगातार दो मैच से टर्नर परेशान दिखाई दिए।
क्वेटा के खिलाफ मैच खेलने के बाद एश्टन टर्नर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा कि, शायद कंबल और तकिया ढूंढकर यहीं सो जाना चाहिए। क्योंकि वक्त बहुत कम है। उनका ये बयान खूब चर्चा में है। पीएसएल में सिर्फ 8 टीमें खेल रही हैं। इसके बावजूद शेड्यूल में किसी भी टीम के दो मैच लगातार होना वाकई सोचने पर मजबूत करता हैं। दूसरी तरफ आईपीएल का शेड्यूल काफी अच्छा नजर आता है, जहां हर टीम को अगला मैच खेलने के लिए पर्याप्त समय मिलता है।
Continue reading on the app