Responsive Scrollable Menu

27 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने IPL 2026 में मचाया तहलका, PBKS की ओर से खेलते हुए KKR का टॉप ऑर्डर किया ध्वस्त

KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 का 12वां मैच ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, जिसके बाद दूसरे ओवर में पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज जेवियर बार्टलेट तहलका मचा दिया है. 

जेवियर बार्टलेट ने पहले फिन एलन को किया चलता

पंजाब किंग्स के साथ खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की. पारी का दूसरा ओवर कप्तान श्रेयस अय्यर ने जेवियर बार्टलेट को पकड़ाया. इस ओवर की चौथी गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने फिन एलन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने कैच पकड़ा. फिन एलन 7 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने. 

कैमरून ग्रीन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने कैमरून ग्रीन जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे उन्हें अपना शिकार बनाया. ग्रीन 2 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह एक ही ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी. इस तरह सिर्फ 2 ओवर में 16 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए. इस सीजन फिन एलन और कैमरून ग्रीन कुछ खास नहीं कर पाए हैं. 

KKR vs PBKS की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन ऐलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी हैं.

यह भी पढ़ें:  "अपनेपन की भावना...इस टीम के माहौल....", संजू सैमसन को लेकर CSK के हेड कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

Continue reading on the app

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का आधी रात वाला अल्टीमेटम, आज ही होगा 60 लाख दावों पर फैसला

SC Order West Bengal Voter List: सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में 60 लाख मतदाता दावों के निस्तारण के लिए आज रात तक का समय दिया है. मालदा में तनाव के बीच 8 लाख केस सुलझे. चुनाव आयोग को मिली कड़ी हिदायत. सुप्रीम कोर्ट में आज क्या-क्या हुआ, डिटेल यहां पढ़ें.

The post वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का आधी रात वाला अल्टीमेटम, आज ही होगा 60 लाख दावों पर फैसला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

बांग्लादेश क्रिकेट में, जहां सरकार ने अहम फैसला लेते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। बता दें कि इसके साथ ही पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फैसला पिछले साल अक्टूबर में हुए बोर्ड चुनावों में अनियमितताओं और आरोपों की जांच के बाद लिया गया है। गौरतलब है कि पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया, जिसमें चुनाव प्रक्रिया में कई खामियां सामने आई थीं।

नई व्यवस्था के तहत तमीम इकबाल 11 सदस्यीय अंतरिम समिति का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पूर्व कप्तान मिन्हाजुल आबेदीन और पूर्व खिलाड़ी व कमेंटेटर अतहर अली खान भी शामिल हैं। इसके अलावा समिति में कई अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं, जिनका उद्देश्य अगले तीन महीनों के भीतर निष्पक्ष चुनाव कराना होगा।

बता दें कि तमीम इकबाल ने साफ किया है कि वह आगामी चुनाव में हिस्सा लेंगे और चाहते हैं कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। उनका कहना है कि बोर्ड की छवि पिछले डेढ़ साल में प्रभावित हुई है और उसे सुधारना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के कारण यह फैसला लिया गया है और इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भी जानकारी दे दी गई।

गौरतलब है कि हाल के समय में बोर्ड के भीतर लगातार विवाद सामने आ रहे थे। कई निदेशकों के इस्तीफे, टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने स्थिति को और जटिल बना दिया था।

तमीम इकबाल का क्रिकेट करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए तीनों प्रारूपों में लंबा समय खेला और टीम की कप्तानी भी की है। हालांकि 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद उनका करियर अचानक तब थम गया जब घरेलू मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

अब नए अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी न केवल प्रशासनिक सुधार करना है बल्कि क्रिकेट संरचना को स्थिर करना भी है। ऐसे में आने वाले तीन महीने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं, जहां पारदर्शी चुनाव और बेहतर प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।
Wed, 08 Apr 2026 20:36:11 +0530

  Videos
See all

Shorts | सांप को मुंह से लगाया और निकल गई जान | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:44:54+00:00

West Bengal: ‘वोटर लिस्ट से कटा BSF जवान का नाम’ #bengalelection #sir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:45:00+00:00

Breaking News: Noida के सेक्टर-126 में लापरवाही से एक Student की मौत, इलाके में मचा हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:44:12+00:00

Shorts | 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे हुई सिलेंडर की चोरी | LPG Crisis | cylinder | Viral Video | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:46:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers