IPL 2026: रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स नें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, चमकी 28 वर्षीय स्टार खिलाड़ी की किस्सत
IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रिंकू सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपी है. KKR ने रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया है. केकेआर ने 24 मार्च को एक इवेंट ‘नाइट्स अनप्लग्ड (Knights Unplugged 3.0) के दौरान रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाए जाने का ऐलान किया. 28 वर्षीय रिंकू सिंह अब आईपीएल 2026 से कोलकाता नाइट राइडर्स की उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे. वहीं अजिंक्य रहाणे टीम का कप्तान हैं.
???????????????????? ???????????????????? ???????????????????? ???????? ???? ???????????? ????????????????! ????
— Sportstar (@sportstarweb) March 24, 2026
He has been appointed vice-captain of Kolkata Knight Riders for IPL 2026.
: https://t.co/lDQWTaIg1V
????: Vijay Soneji #IPL2026 #RinkuSingh #KKR pic.twitter.com/tjsosmrYWU
Rinku Singh. Vice Captain. KKR ????????
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 24, 2026
Watch the Knights Unplugged 3.0 LIVE now on our YouTube channel ???? pic.twitter.com/bsne3dRpDL
यह भी पढ़ें: IPL 2026: एक दिन में मची उथल-पुथल, CSK, SRH और KKR को मिला रिप्लेसमेंट, तो DC और RCB को लगा बड़ा झटका
IPL 2026: एक दिन में मची उथल-पुथल, CSK, SRH और KKR को मिला रिप्लेसमेंट, तो DC और RCB को लगा बड़ा झटका
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने से पहले ही कई टीमों को बड़े झटके लग चुके है. कुछ स्टार खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, तो कुछ शुरुआती मैचों से बाहर हुए हैं. वहीं कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. जो खिलाड़ी बाहर हुए हैं उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी हो रहा है. मंगलवार, 24 मार्च के दिन आईपीएल 2026 के लिए बहुत उथल-पुथल वाला रहा.
KKR ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आकाश दीप आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. वो लम्बर स्ट्रेस इंजरी के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं. अब केकेआर ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को अपने टीम में शामिल किया है. उन्हें 30 लाख रुपये में केकेआर ने अपने साथ जोड़ा है. केकेआर ने 24 मार्च को पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी.
Left-arm thunder, now dipped in purple and gold ????
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 24, 2026
*Saurabh Dubey joins as a replacement for Akash Deep, as the latter has been ruled out of the TATA IPL 2026 season. We wish Akash Deep a speedy recovery.
[Ami KKR] pic.twitter.com/tfUt3eJmUd
SRH में जैक एडवर्ड्स को डेविड पायने ने किया रिप्लेस
सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले जैक एडवर्ड्स के रूप में बड़ा झटका लगा था. वो चोटिल होने की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. अब 24 मार्च को SRH ने जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. जैक एडवर्ड्स की जगह सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के डेविड पायने को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. हैदराबाद की टीम ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है.
Jack Edwards has been ruled out of the season due to injury. Get well soon, Jack! ????
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 24, 2026
David Payne has been named as the replacement player for TATA IPL 2026 ???? pic.twitter.com/iD3F5oNkId
CSK में नाथन एलिस को स्पेंसर जॉनसन ने किया रिप्लेस
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस के रूप में बड़ा झटका लगा था. एलिस भी इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. आज 24 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है.
???? News ????@ChennaiIPL pick a player replacement for the injured Nathan Ellis for the upcoming #TATAIPL.
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2026
More details ????https://t.co/CJfaq3mpvo
RCB के यश दयाल ने आईपीएल 2026 से नाम लिया वापस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है. RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा कि वह इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. पर्सनल दिक्कतों की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कब करती है?
????RCB TEAM BUS FOR IPL 2026????
— Sam (@Cricsam01) March 21, 2026
RCB has removed Yash Dayal from the poster and has also sidelined him.???? pic.twitter.com/6wXgfQHqlo
बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम लिया वापस
आईपीएल 2026 से इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट ने भी अपना नाम वापस ले लिया है. 24 मार्च को उन्होंने यह जानकारी दी. वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने के लिए आईपीएल 2026 से अपने नाम वापस लिया है. आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उन्होंने IPL 2026 का सीजन छोड़ने का फैसला किया है. बेन डकेट पर बीसीसीआई 2 या 3 साल आईपीएल खेलने पर बैन लगा सकती है.
⚡️BEN DUCKETT'S STATEMENT⚡️
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 24, 2026
"Representing England is something I have dreamed of since I was a child, and I want to give everything I can to English cricket. To do that, I need to ensure I am in the best possible place physically and mentally ahead of the summer. I would like… https://t.co/KLEw3mUWWN
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से ठीक पहले कितने में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम! जानें कौन है नया मालिक, जिसके पास अब है 100% शेयर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















