Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: एक दिन में मची उथल-पुथल, CSK, SRH और KKR को मिला रिप्लेसमेंट, तो DC और RCB को लगा बड़ा झटका

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने से पहले ही कई टीमों को बड़े झटके लग चुके है. कुछ स्टार खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, तो कुछ शुरुआती मैचों से बाहर हुए हैं. वहीं कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. जो खिलाड़ी बाहर हुए हैं उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी हो रहा है. मंगलवार, 24 मार्च के दिन आईपीएल 2026 के लिए बहुत उथल-पुथल वाला रहा. 

KKR ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आकाश दीप आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. वो लम्बर स्ट्रेस इंजरी के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं.  अब केकेआर ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को अपने टीम में शामिल किया है. उन्हें 30 लाख रुपये में केकेआर ने अपने साथ जोड़ा है. केकेआर ने 24 मार्च को पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी. 

SRH में जैक एडवर्ड्स को डेविड पायने ने किया रिप्लेस

सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले जैक एडवर्ड्स के रूप में बड़ा झटका लगा था. वो चोटिल होने की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. अब 24 मार्च को SRH ने जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. जैक एडवर्ड्स की जगह सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के डेविड पायने को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. हैदराबाद की टीम ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है. 

CSK में नाथन एलिस को स्पेंसर जॉनसन ने किया रिप्लेस

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस के रूप में बड़ा झटका लगा था. एलिस भी इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. आज 24 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है. 

RCB के यश दयाल ने आईपीएल 2026 से नाम लिया वापस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है. RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा कि वह इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. पर्सनल दिक्कतों की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कब करती है? 

बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम लिया वापस

आईपीएल 2026 से इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट ने भी अपना नाम वापस ले लिया है. 24 मार्च को उन्होंने यह जानकारी दी. वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने के लिए आईपीएल 2026 से अपने नाम वापस लिया है. आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उन्होंने IPL 2026 का सीजन छोड़ने का फैसला किया है. बेन डकेट पर बीसीसीआई 2 या 3 साल आईपीएल खेलने पर बैन लगा सकती है. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 से ठीक पहले कितने में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम! जानें कौन है नया मालिक, जिसके पास अब है 100% शेयर

Continue reading on the app

Philippines has '45 days of fuel left', declaring state of emergency from Iran war | BBC News

The Philippines has declared a state of national energy emergency, citing the "imminent danger" posed to the country's fuel supplies by the conflict in the Middle East. President Ferdinand Marcos Jr said he had signed an executive order to safeguard energy security amid severe disruption to global supply chains. The US-Israel war with Iran - and the effective closure of the Strait of Hormuz, a key shipping route - has sent shock waves through global energy markets, causing soaring prices and shortages. The Philippines is highly dependent on fuel imports and particularly vulnerable to disruptions in production and shipments. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Philippines #Iran #US #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी? बने राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक

who is rajasthan royals new owner kal somani: काल सोमानी स्कॉट्सडेल (अमेरिका) स्थित बिजनेसमैन हैं, जिनके पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एड-टेक और डेटा प्राइवेसी के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है. वह इंट्राएज और ट्रूयो के संस्थापक हैं और एआई गवर्नेंस के क्षेत्र में एक प्रमुख आवाज माने जाते हैं. खेल जगत में उनकी दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक हैं और टीजीएल गोल्फ लीग तथा टीएमआरडब्ल्यू स्पोर्ट्स जैसे उभरते उपक्रमों में निवेश कर चुके हैं. Tue, 24 Mar 2026 22:46:20 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed | Dhurandhar 2 Controversy: अतीक तक '60 हजार करोड़' 'धुरंधर दावे' का सच क्या? Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:11:47+00:00

जंग के बीच भारत की बड़ी बैठक, मची सनसनी ! | Shorts | Trump | PM Modi On Iran War | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:03:29+00:00

Iran America War Update : 75 मिसाइलों से ईरान का हमला, तेल अवीव से येरुशलम तक ग़दर? | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:15:05+00:00

Russia hits Unesco heritage site in Ukraine in rare daytime drone attack | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:01:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers