Responsive Scrollable Menu

नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी...ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा

दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला इस्लामिक देश इंडोनेशिया, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पहल का स्थायी सदस्य बनने से पीछे हट गया है। इस मुद्दे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को देश के भीतर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते विरोध के बीच सुबियांतो ने स्पष्ट किया कि इंडोनेशिया स्थायी सदस्यता के लिए मांगी जा रही 1 अरब डॉलर की राशि नहीं देगा। राष्ट्रपति के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया ने इस पहल के तहत केवल शांति स्थापना के लिए सैनिक भेजने की प्रतिबद्धता जताई थी, न कि स्थायी सदस्य बनने की।

इसे भी पढ़ें: एयरफोर्स स्टेशन में काम करने वाला निकला देश का गद्दार, भारत के सीक्रेट शेयर करने के लिए पाकिस्तान से मिले कितने पैसे?

बजट को लेकर मामला अटका

फरवरी की शुरुआत में इंडोनेशियाई सरकार के बड़े अधिकारियों के बयानों से काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।  3 फरवरी को वित्त मंत्री पुरबय युधि सदेवा ने सुझाव दिया कि गाजा की मदद के लिए पैसा रक्षा मंत्रालय के बजट से निकाला जा सकता है। उसी दिन विदेश मंत्री सुगियोनो ने कहा कि पैसा देना अनिवार्य (जरूरी) नहीं है। हालांकि, उन्होंने उस वक्त साफ मना भी नहीं किया था। बैद में राष्ट्रपति प्रबोवो ने स्पष्ट किया कि गाजा के पुनर्निर्माण के लिए इंडोनेशिया जो भी मदद देगा, वह अपनी मर्जी से देगा। यह मदद मानवीय संस्थाओं के जरिए भेजी जाएगी और इसका बोर्ड ऑफ पीस की सदस्यता से कोई लेना-देना नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: चापलूस नहीं, दबंग हूं...पाकिस्तान के असली जमील जमाली को नहीं रास आया धुरंधर-2 का Reel वाला किरदार

कोई पैसा देने का वादा नहीं

19 फरवरी को वाशिंगटन, डीसी में बोर्ड ऑफ पीस की पहली बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में  अमेरिका और मिडिल-ईस्ट (खाड़ी) के देशों ने मिलकर कुल $17 बिलियन (लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये) देने का वादा किया। इंडोनेशिया का रुख: इतनी बड़ी रकम के वादों के बावजूद इंडोनेशिया ने एक भी पैसा देने का वादा नहीं किया। टेम्पो की रिपोर्ट के मुताबिक प्रबोवो ने कहा बाकी सभी देशों ने कुछ न कुछ योगदान दिया, कुछ ने तो बहुत बड़ी रकम दी। लेकिन इंडोनेशिया उनमें शामिल नहीं था। जब मुझसे पूछा गया, तो मैंने कोई भी फंड देने का वादा नहीं किया। इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बैठकों में शामिल तो हो रहा है, लेकिन वह किसी भी दबाव में आकर पैसा देने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि वे अपनी मर्जी और सही समय पर ही मदद करेंगे।

Continue reading on the app

मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच बढ़ी सुरक्षित निवेश की मांग; चांदी 5,200 रुपए चढ़ा

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने के संकेतों के बीच मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर संभावित हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा के बाद भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों से सेफ हेवन यानी सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,40,420 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले सोमवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,39,569 रुपए थी। यानी एक दिन में सोने का भाव 851 रुपए बढ़ गया है।

वहीं, अगर चांदी की बात करें तो आईबीजेए के अनुसार, मंगलवार को 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,24,545 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया, जो बीते सोमवार को 2,19,260 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी एक ही दिन में चांदी का भाव 5,285 रुपए प्रति किलो बढ़ गया है।

बता दें कि आईबीजेए पर पिछले शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड का भाव 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,32,364 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी कीमती धातुओं का रेट पिछले हफ्ते से अभी भी नीचे है।

हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक (शाम करीब 7.51 बजे के करीब) अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 0.06 प्रतिशत (89 रुपए) गिरकर 139171 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 1.28 प्रतिशत यानी 2,887 रुपए की गिरावट के साथ 2,22,280 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।

मंगलवार को 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 1,38,411 रुपए पर खुलने के बाद एक समय 1,40,800 रुपए के उच्चतम स्तर पर तो एक समय 1,36,292 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गया।

वहीं, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 2,18,628 रुपए पर खुलने के बाद एक समय 2,27,470 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर तो एक समय 2,13,562 रुपए प्रति किलो के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गई थी।

गौरतलब है कि खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्षों के चलते पिछले कुछ समय से कीमती धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में मौजूदा बदलाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बावजूद महंगाई को लेकर बनी चिंताओं ने निवेशकों की सोच पर असर डाला है, साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न किए जाने की संभावना भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही है।

साथ ही, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वैश्विक स्तर पर कई केंद्रीय बैंक महंगाई पर काबू पाने के लिए अपने सोने के भंडार की बिक्री कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो बाजार में सप्लाई बढ़ेगी और इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे इनकी कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान, आईपीएल 2026 से ठीक पहले टीम ने किया ऐलान

Rinku Singh vice captain of KKR: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने टीम में रिंकू सिंह का कद बढ़ाते हुए उन्हें उपकप्तान बना दिया है. अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में रिंकू टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. रिंकू सिंह 2018 से कोलकाता नाइटराइडर्स से जुड़े हुए हैं. Tue, 24 Mar 2026 20:31:19 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | ट्रंप का पॉज बटन.. नहीं घटी युद्ध की टेंशन ! | Iran Israel | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:41:28+00:00

Debate Video: कोरोना..तिलमिला गए AAP प्रवक्ता! #sudhanshutrivedi #somnathbharti #corona #livedebate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:33:51+00:00

Bareilly Viral Video: प्रेम प्रसंग में जमकर मारपीट..छतों से फेंके गए ईंट-पत्थर | Love affair #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:41:42+00:00

News Ki Pathshala: कंफर्म टिकट कैंसिल पर बहुत बड़ा बदलाव! | Sushant Sinha | Railways | IRCTC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:35:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers