Responsive Scrollable Menu

क्या पहले ही ईशा से शादी कर चुके थे बाहशाह? अब तक छिपाकर रखी थी सच्चाई, वेडिंग फोटोज से मिला हिंट

Badshah Isha Rikhi Wedding: रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) कुछ दिन पहले अपने गाने 'टटीरी' को लेकर बड़े विवाद में गिर गए थे. इसके बाद से ही रैपर सुर्खियों में हैं, ये मामला ठंठा हुआ नहीं कि उससे पहले बादशाह एक और वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि इस बार मामला किसी विवाद से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि शादी से जुड़ा हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर बादशाह की पंजाबी मॉडल ईशा रिखी (Isha Rikhi) के संग कई कथित तौर पर शादी की तस्वीर वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने दूसरी शादी कर ली है. हालांकि इस मामले में दोनों में से किसी ने स्टेटमेंट नहीं दिया है कि दोनों ने शादी की है या नहीं. बहरहाल, इन वायरल पिक्चर्स से कुछ हिंट मिले हैं, जिससे लगता है कि ये शादी लंबे समय से छुपाकर रखी गई है. आइए आपको बताते हैं कि वो हिंट क्या हैं-

किसने शेयर की ये तस्वीरें?

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें ईशा रिखी की मां पूनम रिखी (Poonam Rikhi) ने अपने इंस्टाग्राम ऑफिशियल हैंडल से शेयर की हैं. आपको बता दें कि पूनम रिखी ने एक नहीं बल्कि 9 तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. इन तस्वीरों में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं और ईशा रिखी ने मांग में सिंदूर भी लगा रखा है. जिससे पता लगता है कि दोनों ने शादी कर ली है लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, इसके साथ एक वीडियो भी अटैच है. जिसमें दोनों एक दूसरे को वरमाला भी पहना रहे है और फेरे भी लेते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखकर समझ आता है कि दोनों ने पूरे-रीति-रिवाज से शादी की है. 

क्या हिंट मिले?

पूनम रिखी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों काफी मोटो नजर आ रहे हैं. हालांकि, बादशाह फिलहाल की अपनी इंस्टग्राम पोस्ट में काफी पतले और फिट नजर आ रहे हैं. वहीं, ईशा ने अपने ऑफिशियल हैंडल से जो पोस्ट की हुईं हैं उनमे वो काफी पतली नजर आ रही हैं. यानी कहा जा सकता है ये फोटो और वीडियो काफी पुराना है और उनकी मां ने लंबे समय बाद इंस्टाग्राम पर बादशाह और रिखी की शादी का खुलासा किया है. हालांकि पूमन ने इंस्टाग्राम पर किसी तरह का संकेत नहीं दिया है कि उनकी शादी हो गई है. बस कैप्शन में हार्ट का इमोजी शेयर किया है. लेकिन वीडियो में दोनों शादी करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:YRKKH: बेटी के मुंह से कड़वाहट सुन टूट जाएगी अभीरा, अरमान को संभालते देख चिढ़ेगी मायरा

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

बादशाह और रिखी की इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने रिएक्शन दिए हैं. एक ने लिखा, 'बादशाह ने दूसरी शादी कर ली और किसी को बताया भी नहीं. बहरहाल दोनों को शादी की बहुत-बहुत बधाई.' वहीं. दूसरे ने कहा, 'चलो अच्छी बात है कि बादशाह ने शादी कर ली- दोनों को बधाई.' इसके अलावा भी कई लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं.

14 साल पहले की थी पहली शादी

बता दें कि बादशाह ने साल 2012 में अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन मसीह (jasmine masih) से शादी की थी. हालांकि ये शादी ज्यादा चल नहीं सकी और दोनों 8 साल बाद 2020 में अलग हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी टूटने का कारण दोनों का कल्चर अलग-अलग बताया जाता है क्योंकि जैस्मीन लंदन में पली-बढ़ी थी. इसलिए वो बादशाह के साथ ज्यादा तालमेल नहीं बिठा पाई थीं. वहीं. बादशाह का कहना था कि उन्होंने इस शादी को बचाने की बहुत कोशिश की. लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. इस शादी से दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है और वो अपनी के मां के साथ रहती हैं. अब तलाक के 6 साल बादशाह दूसरी कथित शादी को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि ये खबर अभी कंफर्म नहीं है.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर हैं सीएम योगी', 'Dhurandhar 2' को लेकर सियासी घमासन शुरू, पूर्व सपा नेता ने की तारीफ

Continue reading on the app

‘धुरंधर’ के जसकीरत की बहन जसलीन कौर के सूट लुक हैं कमाल, फेस्टिव सीजन में करें रीक्रिएट

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इसमें हर एक किरदार ने अपनी कमाल की एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) की बहन जसकीरत कौर का रोल प्ले किया है एक्ट्रेस परवीर कौर पांधर ने. पंजाबी एक्ट्रेस परवीर कौर पांधर के सूट लुक बेहतरीन हैं, जिन्हें फेस्टिव सीजन में रीक्रिएट किया जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL इतिहास का सबसे बड़ी डील! 16,706 करोड़ में बिकी RCB, आदित्य बिड़ला ग्रुप बना नया मालिक, टूटा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड

RCB New Owner: IPL 2026 से पहले RCB ने बिजनेस जगत में तहलका मचा दिया है। आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप और ब्लैकस्टोन के एक शक्तिशाली समूह ने करीब 16,706 करोड़ रुपये ($1.78 बिलियन) में इस फ्रेंचाइजी का 100% मालिकाना हक हासिल कर लिया है। Tue, 24 Mar 2026 22:41:09 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: Hormuz पर जंग..मचा हाहाकार! | Iran Israel War | PM Modi | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:23:16+00:00

तेल की कीमत में खेल करके क्या Trump दोस्तों और परिवार के लिए नोट छाप रहे..| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:27:53+00:00

Bengal Elections 2026: बंगाल में Owaisi और Humayun Kabir की जोड़ी करेगी Mamata को चोट? Let's Decode #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:23:02+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Strait of Hormuz को लेकर ट्रंप-मोदी की क्या बात हो गई? Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:24:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers