भीम ऐप में आया नया फीचर, अब बायोमेट्रिक से होंगे 5,000 रुपए तक के यूपीआई पेमेंट
नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) ने मंगलवार को भीम पेमेंट्स ऐप में यूपीआई पेमेंट के लिए नया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है।
इस नए फीचर के जरिए अब यूजर्स 5,000 रुपए तक के ट्रांजैक्शन को अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से मंजूरी दे सकेंगे, जिससे पेमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा।
इस फीचर के साथ यूजर्स को छोटे ट्रांजैक्शन के लिए हर बार यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे गलत पिन डालने या पिन भूलने की वजह से फेल होने वाले पेमेंट भी कम होंगे और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
यह बायोमेट्रिक फीचर दोस्तों और परिवार को पैसे भेजने, दुकानदारों के क्यूआर कोड स्कैन करने और ऑनलाइन पेमेंट करने जैसे सामान्य ट्रांजैक्शन में इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस लॉन्च पर एनबीएसएल की एमडी और सीईओ ललिता नटराज ने कहा कि इस ऐप का उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को आसान, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से रोजमर्रा के पेमेंट आसान हो जाएंगे और सुरक्षा भी बनी रहेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि फिंगरप्रिंट या फेस से ट्रांजैक्शन कन्फर्म करने से पिन पर निर्भरता कम होगी और पेमेंट सीधे यूजर से जुड़ा रहेगा, जिससे सुरक्षा मजबूत होगी।
यह नया फीचर सुरक्षा को भी बढ़ाता है, क्योंकि फिंगरप्रिंट और फेस डेटा यूजर के डिवाइस में ही सुरक्षित रहता है, जिससे पिन शेयर होने या उसके गलत इस्तेमाल का खतरा कम हो जाता है।
हालांकि, 5,000 रुपए से ज्यादा के ट्रांजैक्शन के लिए यूजर्स को अभी भी यूपीआई पिन डालना होगा, जिससे बड़े पेमेंट के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बनी रहेगी।
फिलहाल यह फीचर उन एंड्रॉएड और आईओएस डिवाइस पर उपलब्ध है, जिनमें फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन की सुविधा मौजूद है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Indore News: इंदौर में फूड डिलीवरी ऐप की बड़ी लापरवाही, ऑर्डर किया चिली पनीर, आया चिली चिकन
Indore News: इंदौर के गुलाबबाग इलाके में नवरात्रि के दौरान फूड डिलीवरी App जोमेटो से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. इससे न सिर्फ एक परिवार आहत हुआ बल्कि धार्मिक भावनाओं को लेकर भी बड़ा विवाद खड़ा कर हो गया है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर किए गए शुद्ध शाकाहारी भोजन की जगह घर पर नॉनवेज डिश पहुंचने से पूरे इलाके में हल्ला हो गया है.
पूजा के बीच आया गलत पार्सल, परिवार में मची हलचल
गुलाबबाग क्षेत्र में रहने वाले मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने घर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया हुआ था. घर में धार्मिक माहौल था और पूरे परिवार ने व्रत और शुद्ध भोजन का पालन किया हुआ था. इसी दौरान राहुल ने ऑनलाइन ऐप के माध्यम से 'वेज कॉम्बो मील' और 'चिली पनीर' का ऑर्डर दिया था.
ये भी पढ़ें-UP News: प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, 2 लाख के मुआवजे का किया ऐलान
खाना खाते हुए खुली पनीर की सच्चाई
ऑर्डर देने के करीब 15 मिनट बाद डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर घर पहुंचा. परिवार जब खाना खाने के लिए पैकेट खोलता है तो उनके होश उड़ जाते हैं. पैकेट में 'चिली पनीर' की जगह 'चिली चिकन' मौजूद था. नवरात्रि के दौरान इस तरह की गलती से परिवार में कंपनी के प्रति गुस्सा है.
कंपनी ने मानी गलती, लेकिन रेस्टोरेंट का अड़ियल रवैया
इस घटना के तुरंत बाद व्यवसायी राहुल तिवारी ने Zomato फूड डिलीवरी ऐप पर शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए ऑर्डर की पूरी राशि राहुल को रिफंड कर दी. मगर, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. दरअसल, विवाद तब बढ़ा जब संबंधित रेस्टोरेंट 'नाइट किंग' ने इस गलत पार्सल को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया. रेस्टोरेंट के इस रवैये ने राहुल को और ज्यादा आक्रोशित कर दिया. राहुल का कहना है कि ये सिर्फ गलती नहीं बल्कि हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है.
पुलिस तक पहुंचा मामला
रेस्टोरेंट और डिलीवरी में हुई लापरवाही से नाराज होकर राहुल तिवारी ने इंदौर के लसूड़िया पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
ये भी पढ़ें- ‘मेरी ही नहीं, हजारों जिंदगियां तबाह हुईं!’ अतीक अहमद के आतंक का खौफ कैमरे पर पूजा पाल ने बताया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















