Responsive Scrollable Menu

भारत, अमेरिका सहित कई देशों से एलपीजी आयात कर रहा; देश में आपूर्ति सामान्य : केंद्र

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को कहा गया कि भारत ने अमेरिका सहित कई देशों से एलपीजी को आयात करना शुरू कर दिया है। साथ ही बताया कि देश में आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर से गैस खत्म होने की रिपोर्ट नहीं मिली है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की विपणन एवं तेल रिफाइनरी संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि अधिकांश एलपीजी खाड़ी देशों से आ रही है।

शर्मा ने कहा, “हमारी तेल कंपनियों ने अमेरिका से एलपीजी लेना शुरू कर दिया है। सरकार एलपीजी के स्रोतों में विविधता लाने के लिए भी हर संभव प्रयास कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “विविधीकरण बढ़ने के कारण आज हमें अधिक कच्चा तेल मिल रहा है।”

राज्यों द्वारा वितरण कार्य फिर से शुरू करने के साथ ही वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति भी आंशिक रूप से बहाल हो गई है।

घरेलू एलपीजी की मांग पर दबाव कम करने के लिए केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों का उपयोग भी शुरू कर दिया गया है।

शर्मा ने बताया कि घबराहट के कारण बढ़ी मांग में कमी आ रही है और बुकिंग में गिरावट देखी जा रही है। 13 मार्च को 89 लाख बुकिंग दर्ज की गई थीं, जो आज घटकर 70 लाख रह गई हैं।

उन्होंने कहा कि एलपीजी रिफिल वितरण दर संघर्ष से पहले जैसी ही है और उन्होंने उपभोक्ताओं से जमाखोरी और कालाबाजारी से खरीददारी से बचने का आग्रह किया।

मंत्रालय के अनुसार, ईंधन की उपलब्धता स्थिर बनी हुई है, रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं और पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है।

शर्मा ने कहा, “किसी भी एलपीजी वितरक के पास ईंधन की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।” साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्मों की ओर बढ़ते रुझान से बुकिंग में सुधार हुआ है।

इस बीच, भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर नंदा देवी मंगलवार को गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा, जो इस सप्ताह पश्चिमी तट पर पहुंचने वाला दूसरा एलपीजी वाहक बन गया। इससे एक दिन पहले शिवालिक मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था।

दोनों जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर बेहद जोखिम भरे मार्ग से गुजरने के बाद भारत को महत्वपूर्ण एलपीजी आपूर्ति पहुंचा रहे थे। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान- अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण समुद्री यातायात बाधित है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Patanjali Baby Massage Oil: नवजात शिशुओं के लिए खास जड़ी-बूटियों से बना है पतंजलि शिशु केयर ऑयल, जानें इसके फायदे

Patanjali Baby Massage Oil: नवजात शिशुओं का शरीर और स्किन दोनों ही बेहद नाजुक होती है. इसलिए, हमें हमेशा उनकी त्वचा पर ऐसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने चाहिए जो पूरी तरह सुरक्षित और आयुर्वेदिक हों. आजकल बाजार में महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं जिन पर दावा किया जाता है कि वह ऑर्गेनिक हैं. बेबी स्किन के परफेक्ट ब्लैंड्स के साथ बनाए गए हैं लेकिन असलियत इससे अलग होती है. स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने अपना शिशु केयर मसाज ऑयल लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इस तेल के फायदों के बारे में.

पतंजलि शिशु केयर तेल के फायदे

पतंजलि का दावा है कि बच्चों को इस तेल से मालिश देने पर उनकी स्किन सॉफ्ट होती है. बच्चों की स्किन मुलायम और कोमल रहती है. इस तेल से उनकी स्किन में निखार भी आता है. इतना ही नहीं सेंसिटिव स्किन वाले बच्चों के लिए भी यह तेल अच्छा विकल्प बन सकता है.

ये भी पढ़ें- Patanjali News: स्वदेशी सोच से लेकर आयुर्वेद तक, कैसे पतंजलि बना भारत के करोड़ों घरों का भरोसेमंद ब्रांड? जानिए

पतंजलि ऑयल में मौजूद सामग्रियां

कंपनी ने इस तेल की बोतल 100 मिलीमीटर की बनाई है. इस तेल को बनाने के लिए कई प्रकार के नेचुरल उत्पादों का प्रयोग किया गया है. इसमें बादाम का तेल, सूरजमूखी के बीजों का तेल और जोजोबा ऑयल है. इसे नियमित रूप से लगाने से बच्चे की स्किन में सूजन और लालिमा नहीं आती है. बच्चे की स्किन ग्लोइंग बनती है और स्किन से जुड़े रोग नहीं होते हैं. शिशु केयर मसाज ऑयल में कैमोमाइल का तेल भी है, जो स्किन की रंगत सुधारता है. गेंहू के बीजों का तेल रेडिकल्स की समस्या से बचाता है. साथ ही स्किन में कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है. इस तेल में सरसों का तेल भी है, जो पिगमेंटेशन को कम करता है. इसके अलावा, तेल में ऑलिव ऑयल, विटामिन-ई, बीएचटी और नेचुरल फ्रेगरेंस डाली गई है.

कैसे इस्तेमाल करें तेल?

इस तेल को लगाने के लिए आपको पतंजलि शिशु केयर ऑयल की कुछ बूंदों को अपनी हथेलियों में लेना है. इसके बाद हल्के-हल्के हाथों से बच्चों की स्किन पर मालिश करें. पतंजलि के इस तेल को आप बच्चों की स्किन के साथ-साथ बालों पर लगा सकते हैं.

पैरों के लिए बेस्ट है यह तेल

पैरों पर तेल लगाने के लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. आप बच्चों के पैरों की मालिश इस तेल से करते हैं तो उनकी हड्डियां भी मजबूत होती है और लचीलापन आता है. 

तेल की खासियत और शेल्फ लाइफ

इस तेल को आचार्य बालकृष्ण और स्वामी रामदेव के स्वामित्व वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने बनाया है. इस तेल की शेल्फ लाइफ 2 साल की है. अगर इस तेल के दाम की बात करें तो 100 ml की बोतल का प्राइस 62 रुपए हैं. आप इसे पतंजलि स्टोर, ऑनलाइन साइट तथा अन्य शॉपिंग साइट से खरीद सकते हैं.

क्या इस तेल के कोई दुष्प्रभाव है?

हालांकि, इस तेल के कोई नुकसान नहीं बताए गए हैं. मगर इस्तेमाल करने से पहले आप किसी पीडियाट्रिशियन से सलाह ले सकते हैं. इस तेल को आपको रूम टेम्प्रेचर में स्टोर करके रखना चाहिए. धूप से इस तेल को बचाकर रखें. साथ ही इस तेल को बच्चों से दूर रखें ताकि वे इसे गलत तरीके से न इस्तेमाल करें. ध्यान रहें तेल बच्चों की आंखों में नहीं जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- 100% साबुत गेहूं से बना हेल्दी और कुरकुरा स्नैक है पतंजलि मैरी बिस्किट, जानिए इसकी खासियतें

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले Rohit Sharma का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, MI Coach Mahela Jayawardeneने खोला फ़िटनेस का राज

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने मंगलवार को कहा कि रोहित शर्मा आईपीएल 2026 से पहले काफी फिट और पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं तथा उन्होंने अपने कौशल पर जमकर काम किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके रोहित ने पिछली बार जनवरी में भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला खेली थी। जयवर्धने को उम्मीद है कि भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान टीम का मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे। जयवर्धने ने एमआई जूनियर 2026 फाइनल्स के दौरान कहा, “उन्होंने काफी मेहनत की है। पिछले सप्ताह उन्होंने अपने कौशल पर काफी काम किया और अभ्यास शिविर के पहले दिन से ही हमारे साथ जुड़ गए। नेट सत्र में वह लय में दिख रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “यह रोहित का नया रूप है (काफी फिट और पूरी तरह समर्पित)। मैं उनसे आगे बढ़कर नेतृत्व करने की उम्मीद कर रहा हूं।” जयवर्धने ने सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टी20 कप्तान अपनी व्यक्तिगत फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप में टीम को रिकॉर्ड तीसरा खिताब दिलाने में सूर्यकुमार की कप्तानी सराहनीय रही। उन्होंने कहा, “सूर्यकुमार को अपनी फॉर्म की ज्यादा चिंता नहीं है। वह कमाल के खिलाड़ी हैं और सही समय पर योगदान देते हैं। हां, निरंतरता एक पहलू है जिस पर वह काम करना चाहेंगे, लेकिन जिस तरह उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, वह काबिले-तारीफ है।”

जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की भी जमकर सराहना की और कहा कि वह एक खास खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, “बुमराह की कार्यशैली और खेल को समझने का तरीका अलग है। विश्व कप के अहम मौकों पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा।” उन्होंने कहा कि भारत ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण में बेहतरीन प्रदर्शन किया और पुरुषों के टी20 विश्व कप तथा महिला वनडे विश्व कप की जीत से नई पीढ़ी और खासकर एमआई जूनियर शिविर के खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिल रही है। जयवर्धने ने कहा, “महिला टीम और पुरुष टीम दोनों की विश्व कप जीत ने एक पीढ़ी को प्रेरित किया है। हमारे पास रोहित, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा और बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं, जो युवाओं को प्रेरित करते हैं।”

उन्होंने कहा कि विश्व कप जैसे कठिन टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी उठानी होती है और भारतीय टीम ने ऐसा ही किया, जिसके कारण उसे सफलता मिली। श्रीलंका के इस पूर्व दिग्गज ने कहा कि टीम चयन को लेकर उनके सामने सुखद समस्या है, क्योंकि टीम में कई शीर्ष खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनमें विल जैक्स और मिचेल सैंटनर शामिल हैं। उन्होंने कहा, “यह अच्छी समस्या है। जैक्स के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक और सैंटनर जैसे खिलाड़ी हमारे पास हैं। हमने विश्व कप से पहले ही एक मजबूत टीम तैयार कर ली थी।” जयवर्धने ने बताया कि मुंबई इंडियंस ने विश्व कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों को अतिरिक्त आराम दिया है। उन्होंने कहा, “आईपीएल का सत्र लंबा होता है, इसलिए हमने अपने विश्व कप खिलाड़ियों को थोड़ा अतिरिक्त ब्रेक दिया है। वे अगले सप्ताह टीम से जुड़ेंगे। विदेशी खिलाड़ी भी वापस आएंगे और शुरुआती मैच से पहले एक सप्ताह का अभ्यास करेंगे।

Wed, 18 Mar 2026 10:17:13 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: तेल अवीव पर ईरान का बड़ा हमला! | #Telaviv #Khamenei #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:38:16+00:00

Iran Israel War Update: बेरूत में इजरायल का जबरदस्त हमला | Khamenei | Israeli Attack in Beirut #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:39:09+00:00

Israel में जहाँ गिरे Missile, वहाँ से ग्राउंड रिपोर्ट | Iran Israel War | Iran US War | Khamanei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:40:32+00:00

Parliament Budget Session 2026 Live : Rajya Sabha | J P Nadda | Mallikarjun Kharge | Sansad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers