Responsive Scrollable Menu

जामिया नगर में अवैध LPG गैस बिक्री का भंडाफोड़, 62 सिलेंडर और टाटा ऐस वाहन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से LPG गैस सिलेंडर बेचने वाले रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस स्टेशन जामिया नगर की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से कुल 62 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं. इनमें 48 भरे हुए और 14 इस्तेमाल किए हुए सिलेंडर शामिल हैं. इसके साथ ही सिलेंडरों की सप्लाई के लिए इस्तेमाल हो रहा एक टाटा ऐस वाहन भी जब्त किया गया है.

यह पूरा मामला 16 मार्च 2026 का है, जब जामिया नगर थाने के हेड कांस्टेबल विजय और हेड कांस्टेबल विक्रम इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे. गली नंबर 39, यमुना पुस्ता इलाके में पुलिस की नजर एक टाटा ऐस गाड़ी पर पड़ी, जिसमें बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर लदे हुए थे. पास खड़े एक व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो वह सिलेंडर बेचता हुआ पाया गया.

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली

पुलिस ने जब आरोपी से गैस बेचने का लाइसेंस या अनुमति पत्र मांगा तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें 62 सिलेंडर बरामद हुए. आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) और BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेच रहा था

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी जामिया नगर के लोगों को बिना किसी रसीद के गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेच रहा था. इससे वह मोटा मुनाफा कमा रहा था. पूछताछ में आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह यह काम अकेले नहीं कर रहा था, बल्कि इसमें उसका एक साथी मुकेश भी शामिल है, जो टाटा ऐस वाहन का मालिक है.

एक दिन पहले ही वह करीब 70 सिलेंडर लेकर आया 

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि ये गैस सिलेंडर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के ललियानी गांव के पास स्थित एक इंडेन गैस एजेंसी के आसपास से जुटाए जाते थे. वहां से सिलेंडर एक सुनसान जगह पर लाकर टाटा ऐस में लोड किए जाते थे और फिर दिल्ली लाकर बेचे जाते थे. आरोपी ने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही वह करीब 70 सिलेंडर लेकर आया था, जिन्हें उसने महंगे दामों पर बेच दिया.

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड मुकेश की तलाश कर रही है. मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

अवैध धंधे में शामिल हो गया

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनवाज (28) के रूप में हुई है, जो जोगा बाई एक्सटेंशन, जामिया नगर का रहने वाला है. मूल रूप से वह मेरठ के अजराड़ा गांव का निवासी है और सिर्फ तीसरी कक्षा तक पढ़ा है. करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात मुकेश से हुई थी, जिसके बाद वह इस अवैध धंधे में शामिल हो गया.

गैस सिलेंडर की सप्लाई पर बड़ा झटका

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में अवैध गैस सिलेंडर की सप्लाई पर बड़ा झटका लगा है. साथ ही यह कार्रवाई उन लोगों के लिए भी चेतावनी है जो जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी करके मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं.

Continue reading on the app

सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

SSB Recruitment 2026: दसवीं पास के लिए सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका है. क्योंकि सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन ( Constable Tradesman) पर पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. अगर आपने भी हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली है तो जल्द से जल्द अपने डॉक्यूमेंट तैयार कर लें और जैसे ही आवेदन शुरू हों, पहले ही दिन अपना फॉर्म भर दें. जिससे बाद में आपको एसएसबी की वेबसाइट पर ट्रैफिक की समस्या का सामना ना करना पड़े.

SSB कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कितने पदों पर होगी भर्ती?
सशस्त्र सीमा बल (SSB) इस भर्ती के माध्यम से कुल 827 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. इनमें कांस्टेबल (पशु चिकित्सा) के 34 पद, पुरुष कांस्टेबल (चालक) के 553 पद, कांस्टेबल (माली)  के 41 पद, कांस्टेबल (वाटर कैरियर) के पांच पद, कांस्टेबल (मोची) के 25 पद, कांस्टेबल (दर्जी) के 41 पद, कांस्टेबल (धोबी) के 74 पद, कांस्टेबल (नाई) के 43 पद, कांस्टेबल (वेटर) के 03 पद, कांस्टेबल (बढ़ई) के 07 पद और कांस्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली) का 01 पद शामिल है.

कौन कर सकता है एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर आवेदन?

सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से 10वीं यानी हाईस्कूल की परीक्षा पास की हो. साथ ही कम से कम 1 वर्ष का अनुभव, या वैध HMV ड्राइविंग लाइसेंस, या प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र के साथ 1 वर्ष का अनुभव, या 2 वर्ष का अनुभव, या संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष का आईटीआई डिप्लोमा के साथ 1 वर्ष का अनुभव, या संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का आईटीआई डिप्लोमा किया हो.

क्या है आयु सीमा और शारीरिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु (कुछ पदों के लिए) 18 वर्ष और कुछ पदों के लिए 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष और 27 वर्ष रखी गई थी. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 170 सेंटीमीटर और महिलाओं की लंबाई कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए. जबकि एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 162.5 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 150 सेमी होनी चाहिए.

कितनी मिलेगी सैलरी?

एसएसबी कांस्टेबल के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग और पे लेबल 3 के हिसाब से 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा.

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू होगी. जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 है.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है.

ये भी पढ़ें: यूपी में स्पेशल टीचर बनने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन; जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

कैसे करें आवेदन?

सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. 21 मार्च को आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार को सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल (SSB) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssb.gov.in/ पर जाना होगा. यहां भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें. उसके फॉर्म को पूरी तरह से भरकर फीस जमा करें और सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें: यूपी रोडवेज में नौकरी करने का शानदार मौका, कंडक्टर के 1000 पदों पर निकली भर्ती

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा खेलेंगे कैसे? मुंबई इंडियंस के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने तस्वीर की साफ

Mahela Jayawardene on Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने टीम में रोहित शर्मा की भूमिका को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि रोहित खेलेंगे कैसे? Tue, 17 Mar 2026 17:54:01 +0530

  Videos
See all

गंगा में खाई बिरयानी पुलिस ने पकड़ा, फिर.. | Biryani Ramzan | Roza | Varanasi | UP Police | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T13:37:59+00:00

Maharashtra Politics: सपा नेता Abu Azmi ने धर्मांतरण कानून पर क्या कहा? #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T13:37:30+00:00

Harish Rana Case:Passive Euthanasia के बारे में Dr ने क्या बताया?#shorts Passive Euthanasia Case SC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T13:39:25+00:00

Harish Rana Case : हरीश राणा को मौत आने में कितना समय लगेगा ? Passive Euthanasia Case SC #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T13:39:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers