Responsive Scrollable Menu

वैश्विक तनावों के बीच सोने की कीमतों में मामूली गिरावट तो चांदी में 3,600 रुपए से ज्यादा की उछाल

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के चलते वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच पिछले कुछ दिनों से कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मंगलवार के कारोबारी सत्र में जहां सोने की कीमतों में पिछले दिन की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,55,668 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले सोमवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,55,714 रुपए थी। यानी एक दिन में सोने का भाव 46 रुपए घट गया है।

जबकि मंगलवार को चांदी के भाव में उछाल देखने को मिली। आईबीजेए के अनुसार, मंगलवार को 999 प्यूरिटी वाले सिल्वर का रेट 2,52,340 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जो बीते सोमवार को 2,48,711 रुपए प्रति किलोग्राम पर था। यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत 3,629 रुपए प्रति किलो बढ़ गई।

वहीं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमती धातुओं यानी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी जब आईबीजेए पर 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,58,399 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर था, जबकि चांदी की कीमत 2,60,488 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

इसके अलावा, मंगलवार के सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक (शाम करीब 6.40 बजे) अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 557 रुपए यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,293 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 0.07 प्रतिशत यानी 184 रुपए बढ़कर 2,56,716 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई।

दिन के कारोबार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 1,56,891 रुपए पर खुलने के बाद एक समय सोने की कीमतें 1,57,580 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर को टच कर गई थीं, जबकि दिन का निचला स्तर 1,55,739 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, चांदी ने 2,61,457 रुपए पर कारोबार की शुरुआत की और एक समय इसकी कीमतें 2,62,899 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं, तो वहीं एक समय गिरकर 2,54,412 रुपए प्रति किलो के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गईं।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड वर्तमान में 1,56,500 रुपए से 1,57,500 रुपए के दायरे में घूम रहा है, जो मामूली प्रॉफिट बुकिंग का संकेत देता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, जब तक कीमतें 1,55,000-1,56,000 रुपए के समर्थन क्षेत्र से ऊपर बनी रहती हैं, तब तक मध्यम अवधि में तेजी का दृष्टिकोण बरकरार रहने की संभावना है। वहीं 1,59,000 रुपए से ऊपर निर्णायक उछाल आने पर 1,63,000-1,65,000 रुपए के स्तर की ओर तेजी देखने को मिल सकती है।

वहीं, चांदी को लेकर एक्सपर्ट ने कहा कि 2,65,000 रुपए से ऊपर लगातार बढ़ोतरी होने पर कीमत 2,75,000 रुपए से 2,80,000 रुपए तक और बढ़ सकती है, जबकि महत्वपूर्ण सपोर्ट 2,47,000 रुपए से 2,50,000 रुपए पर है।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण हुई है। हालांकि, अगर फेडरल रिजर्व कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण मुद्रास्फीति बढ़ने का संकेत देता है या उच्च ब्याज दरों को बनाए रखता है, तो इसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।

ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच पिछले महीने कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जिससे वैश्विक मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Iran Israel War: ईरान के निशाने पर इजरायल का Haifa शहर, लगातार दागी जा रही ​मिसाइल

इजराइल के दावे पर ईरान का भी बयान सामने आया है. कुछ देर में अली लारीानी का संदेश सामने आएगा. लारानी के ऑफिस ने जारी किया है बयान. आईबीएफ ने लारदानी पर हमले का दावा किया था. इजराइली मीडिया जो है उसके ओर यह दावा किया गया था. तो इसे लेकर अभी तक ईरान की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है. लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि कुछ देर पर में अली लारीजानी का संदेश आप सुनेंगे. इधर इजराइल के हाइफा में ईरान ने हमले तेज कर दिए हैं. इस वक्त हाइफा में ईरानी हमले को लेकर सायरन बज रहे हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. 

ईरान के निशाने पर कई अहम ठिकाने 

रक्षा मंत्रालय की इमारत समेत शहर के कई अहम ठिकाने ईरान के निशाने पर है. इस वक्त ग्राउंड जीरो पर न्यूज़ नेशन की टीम में मौजूद हमारे सहयोगी राहुल डबास ने बताया कि किस तरह से यहां वा लगातार सायरन बज रहे हैं. यानी जो हमला है वो किया गया है हिजबुल्ला की तरफ से हैं. सबसे बड़ी खास बात ये है कि इस शहर पर आपके पास बचने का जो समय होता है वो केवल 40 से लेकर के 50 सेकंड होता है और अभी भी जहां मैं मौजूद हूं. इस सड़क पे मेरे अलावा आपको कोई भी शख्स नजर नहीं आ रहा है. जो गाड़ियां हैं वो भी यहां से निकल चुकी हैं. 

इंटरसेप्टर मिसाइल्स नजर आ सकती हैं

आप देखिए किस तरीके से बेतहाशा लोग इधर-उधर भाग चुके हैं और बचने की कोशिश कर रहे हैं. लगातार सायरन बज रहा है और मैं चाहूंगा कि कभी भी हवा में  भी यहां इंटरसेप्टर मिसाइल्स नजर आ सकती है. कभी भी इंटरसेप्ट हो सकता है यहां पर और इजराइल का झंडा आप देख सकते हैं. मैं इस वक्त उस लोकेशन पर हूं जिस लोकेशन को हाई वैल्यू टारगेट के तौर पर देखा जाता है और किसी भी समय यहां हमला संभव है. 

Continue reading on the app

  Sports

CSK को मिला Dhoni का उत्तराधिकारी? Sanju Samson की एंट्री पर AB de Villiers का बड़ा बयान

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले हुए एक बड़े सौदे में चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा के बदले संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया। यह ऑलराउंडर सीएसके के तीन खिताब जीतने वाले अभियानों का अहम हिस्सा था, लेकिन टीम प्रबंधन एक बड़े ब्रांड के क्रिकेटर को लाना चाहता था, जो लंबे समय में एमएस धोनी की जगह ले सके। इसी वजह से उन्होंने अनुभवी जडेजा और सैम कुरेन को भी टीम से बाहर कर दिया, जो इस सौदे के तहत राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 में SRH की कमान Ishan Kishan को! जानें क्यों Abhishek Sharma पर भारी पड़ा उनका Captaincy रिकॉर्ड


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने इस रणनीति पर अपनी राय देते हुए सैमसन के ब्रांड वैल्यू और प्रभाव को उजागर किया। हालांकि, उन्होंने सुझाव दिया कि धोनी को आगामी सीजन में निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के बजाय मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए, जैसा कि वह हाल के वर्षों में करते आए हैं। डी विलियर्स ने बताया कि आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने से धोनी का प्रभाव सीमित हो जाता है और सुझाव दिया कि उन्हें केवल सीएसके की ब्रांड छवि के लिए खिलाना एक गलती होगी। उन्होंने यह भी कहा कि धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह लेने के लिए सैमसन एकदम सही उम्मीदवार हैं।


एबी डी विलियर्स ने जियोस्टार के 'आईपीएल टुडे लाइव' पर बातचीत करते हुए कहा कि यह बहुत पेचीदा और सीधा मामला नहीं है। ब्रांड कई सालों में बनते हैं, और सीएसके ने एमएस धोनी की मौजूदगी के दम पर कई सालों में यह साम्राज्य खड़ा किया है। जब आप सीएसके का नाम लेते हैं, तो तुरंत धोनी का नाम याद आता है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में उनकी भूमिका सिर्फ ब्रांड को यथासंभव मजबूत बनाए रखने की रही है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले सीजन की तरह पर्याप्त प्रदर्शन न कर पाने की स्थिति में देखा जा सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सुरक्षा ऑडिट पास कर Chinnaswamy Stadium में लौटेंगे IPL मैचेस


उन्होंने आगे कहा कि हम जानते हैं कि वह बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन अगर वह इतने निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि वह गलत कारणों से सिर्फ अपनी जगह बना रहे हैं। उनके लिए अभी भी जगह है, लेकिन उन्हें ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, कम से कम छठे नंबर पर, शायद कभी-कभी पांचवें या चौथे नंबर पर भी। यह एक पेचीदा स्थिति है, लेकिन संजू सैमसन कप्तानी संभालने के लिए सही व्यक्ति हैं, और धोनी को श्रेय जाता है क्योंकि वह सही व्यक्ति के आने का इंतजार करते रहे। अगर एमएस खेलते हैं, तो मैं चाहता हूं कि वह खुद पर अधिक दबाव डालें और बड़े मौकों को संभालने वाले खिलाड़ी बनें।
Tue, 17 Mar 2026 19:37:03 +0530

  Videos
See all

अमेरिका के आयोग ने Donald Trump से की RSS को Ban करने की मांग, Vitthalrao Kamble ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:38:37+00:00

Vertical Live News: Israel Iran War | PM Modi | Khamenei | World News | Trump | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:36:41+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 17 March 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi | LPG Crisis | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:40:03+00:00

Chardham में Temples में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक #chardham #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:37:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers