Responsive Scrollable Menu

धोनी के 'शीशा-मैन' का खुल गया राज, होटल के कमरे में क्या था उसका काम, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी का माही पर खुलासा

'स्टिक टू क्रिकेट' शो पर बातचीत करते हुए सैम बिलिंग्स ने बताया कि आईपीएल के दौरान धोनी के होटल रूम में एक समर्पित 'शीशा मैन' ) तैनात रहता था. बिलिंग्स के अनुसार इस व्यक्ति का एकमात्र काम धोनी के कमरे में हुक्का तैयार करना और उसका ध्यान रखना था.

Continue reading on the app

भारत में Youth Unemployment पर Report की 'खतरे की घंटी', 40% Graduates के पास नहीं Job

देश में 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार हैं और स्नातक होने के एक वर्ष के भीतर बहुत कम लोगों को ही निश्चित वेतन वाली नौकरी मिल पाती है। अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की रिपोर्ट ‘भारत में कामकाज की स्थिति-2026’में पाया गया कि बेरोजगार के रूप में पंजीकरण कराने के एक वर्ष के भीतर केवल करीब सात प्रतिशत स्नातकों को स्थायी वेतन वाली नौकरी मिल पाती है। रिपोर्ट में कहा गया कि स्नातक बेरोजगारी दर उच्च बनी हुई है। 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग में बेरोजगारी दर करीब 40 प्रतिशत और 25 से 29 वर्ष आयु वर्ग में 20 प्रतिशत है।

इसमें कहा गया, ‘‘ स्नातक होने के एक वर्ष के भीतर केवल एक छोटा हिस्सा ही स्थायी वेतन वाली नौकरी हासिल कर पाता है। हाल के वर्षों में स्नातकों की बढ़ती संख्या के कारण यह समस्या और बढ़ गई है।’’ रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दशकों में युवा आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और उच्च शिक्षा में नामांकन दर भी बढ़ी है जिससे युवा स्नातकों की कुल संख्या में वृद्धि हुई है। इसमें कहा गया, ‘‘इस स्थिति से उच्च बेरोजगारी दर के साथ बेरोजगार स्नातकों की संख्या भी बढ़ गई है। 2023 तक 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार थे।’’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने शिक्षा से जुड़े कई अंतर को पाटने में उल्लेखनीय प्रगति की है।

इसमें कहा गया, ‘‘ उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात भारत के विकास स्तर के अनुरूप है। शिक्षा तक पहुंच में लड़का-लड़की और जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक बाधाएं कम हुई हैं (हालांकि अब भी काफी काम बाकी है)...। हालांकि, इसके साथ रोजगार में प्रभावी बदलाव नहीं हुआ है। युवा स्नातकों के लिए बेरोजगारी दर लगातार ऊंची बनी हुई है। शिक्षा तक पहुंच असमान है। हालांकि स्कूल से कार्यस्थल तक का सफर अनिश्चित है और कई लोगों के लिए यह स्थायी, लाभकारी रोजगार में तब्दील नहीं हो पाता।’’ रिपोर्ट कहती है, पिछले चार दशक में युवाओं की शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और उच्च शिक्षा में नामांकन दर 28 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी खासतौर पर बढ़ी है। हालांकि, पुरुषों के नामांकन में गिरावट दर्ज की गई है। यह 2017 के 38 प्रतिशत से घटकर 2024 के अंत तक 34 प्रतिशत रह गई है। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि पुरुष अपने परिवार की जरूरत को पूरा करने के लिए कमाने के अवसर तलाशने लगते हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों का दायरा भी बढ़ा है। प्रति लाख युवाओं पर कॉलेज की संख्या 2010 के 29 से बढ़कर 2021 में 45 हो गई, जिसमें निजी संस्थानों की बड़ी भूमिका रही है। इसके बावजूद क्षेत्रीय असमानताएं बनी हुई हैं और शिक्षकों की कमी एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है।

निर्धारित मानकों के मुकाबले निजी और सरकारी कॉलेजों में शिक्षक-छात्र अनुपात काफी अधिक है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2010 के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की संख्या में करीब 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन इसके साथ खासकर निजी संस्थानों में गुणवत्ता को लेकर चिंताएं भी सामने आई हैं। उच्च शिक्षा में गरीब परिवारों की भागीदारी बढ़ी है, जो 2007 के आठ प्रतिशत से बढ़कर 2017 में 15 प्रतिशत हो गई है लेकिन आर्थिक बाधाएं अब भी बनी हुई हैं। महंगे पेशेवर पाठ्यक्रमों.....मसलन इंजीनियरिंग व मेडिकल में अपेक्षाकृत संपन्न वर्ग के छात्र-छात्राओं की भागीदारी अधिक रहती है। अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की अध्यक्ष इंदु प्रसाद ने कहा, ‘‘आज पहले से अधिक युवा शिक्षित और जागरूक हैं और वे कुछ करने के इच्छुक हैं, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’ देश में युवाओं (15-29 वर्ष) की उच्च शिक्षा तक पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हालांकि, रोजगार से जुड़ी चुनौतियां अब भी बरकरार हैं। 15-25 वर्ष के स्नातकों में बेरोजगारी दर करीब 40 प्रतिशत और 25-29 वर्ष में करीब 20 प्रतिशत है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्नातक होने के एक वर्ष के भीतर बहुत कम संख्या में ही युवाओं को स्थायी रोजगार मिल पाता है।

हालांकि, स्नातक युवाओं को आय के मामले में लाभ मिलता है और उनकी शुरुआती कमाई गैर-स्नातकों के मुकाबले लगभग दोगुनी होती है। इसके बावजूद 2011 के बाद युवा पुरुष स्नातकों के वेतन में वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ी है। इसमें सामने आया कि युवा तेजी से कृषि क्षेत्र से हटकर विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), मोटर वाहन और व्यावसायिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, जबकि पेशेवर क्षेत्र में जाति एवं स्त्री-पुरुष के बीच भेदभाव कम हुआ है। रिपोर्ट की मुख्य लेखिका एवं विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की एसोसिएट प्रोफेसर रोजा अब्राहम ने कहा कि यह अध्ययन पिछले 40 वर्ष के आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित है और शिक्षा से रोजगार तक युवाओं की यात्रा तथा उसमें आए बदलावों को दर्शाता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, Star Bowler Josh Hazlewood शुरुआती मैचों से बाहर!

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड के IPL 2026 के शुरुआती मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने की संभावना कम है क्योंकि वे मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। हेज़लवुड को अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से आगामी सीजन के लिए आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड फिलहाल रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के पहले मैच के लिए हेज़लवुड के समय पर मैच फिटनेस हासिल करने की कोई संभावना नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: CSK को मिला Dhoni का उत्तराधिकारी? Sanju Samson की एंट्री पर AB de Villiers का बड़ा बयान


आरसीबी के एक अधिकारी के अनुसार कि पिछले सप्ताह से कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। फिजियो से मंजूरी का इंतजार है। रिहैबिलिटेशन जारी है। जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस दोनों ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए समय पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। अधिकारी ने आगे कहा कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की भूमिका बहुत कम रहने की उम्मीद है। लेकिन सब कुछ फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करता है। जैसे ही हेज़लवुड को क्लीयरेंस मिल जाएगा, वह भारत जाने के लिए फिट हो जाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 में SRH की कमान Ishan Kishan को! जानें क्यों Abhishek Sharma पर भारी पड़ा उनका Captaincy रिकॉर्ड


कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक उनकी वापसी के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है। राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह अभी ‘रिहैबिलिटेशन’ से गुजर रहे हैं और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है। 
Tue, 17 Mar 2026 19:51:20 +0530

  Videos
See all

अमेरिका के आयोग ने Donald Trump से की RSS को Ban करने की मांग, Vitthalrao Kamble ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:38:37+00:00

Top 100 News Today LIVE |100 बड़ी खबरें | PM Modi | Iran Israel War | LPG Crisis |Assembly Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:38:32+00:00

Vertical Live News: Israel Iran War | PM Modi | Khamenei | World News | Trump | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:36:41+00:00

Chardham में Temples में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक #chardham #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:37:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers