Responsive Scrollable Menu

Iran ने साफ शब्दों में US, Israel को दी चेतावनी- ''युद्ध हमने शुरू नहीं किया, लेकिन इसे खत्म हम ही करेंगे''

पश्चिम एशिया इस समय आग के दरिया में बदल चुका है और हालात हर गुजरते पल के साथ और भी भयावह होते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी और बसिज बल के प्रमुख गोलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। यदि यह दावा सच साबित होता है तो यह ईरान की सत्ता संरचना पर एक और जबरदस्त प्रहार होगा, क्योंकि इससे पहले फरवरी के अंत में हुए हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे जा चुके हैं।

हम आपको बता दें कि अली लारिजानी केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि ईरान की रणनीतिक सोच का अहम चेहरा माने जाते थे। वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव थे और खामेनेई के बेहद करीबी सलाहकार भी रहे। उनकी मौजूदगी ईरान के राजनीतिक और सैन्य संतुलन के लिए बेहद जरूरी मानी जाती थी। ईरान ने अब तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है। इस बीच उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक हस्तलिखित संदेश पोस्ट किया गया, जिसमें नौसेना के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन यह संदेश इजराइल के दावे को झुठलाने में नाकाम रहा।

दूसरी ओर, गोलाम रजा सुलेमानी की मौत का दावा भी बेहद अहम है। बसिज बल को ईरान के अंदरूनी विरोध को कुचलने वाली ताकत माना जाता है। इस बल पर आरोप है कि उसने प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई की और व्यापक गिरफ्तारियां कीं। ऐसे में सुलेमानी का खत्म होना ईरान की आंतरिक पकड़ को कमजोर कर सकता है। इजराइल ने इसे ईरान की कमान और नियंत्रण व्यवस्था पर बड़ा प्रहार बताया है।

इसे भी पढ़ें: एक तस्वीर से दो निशाने! इजरायल ने नेतन्याहू की Photo जारी कर Iran और अफवाहों को एक साथ दिया जवाब

हम आपको यह भी बता दें कि इजराइल के हमले केवल नेताओं तक सीमित नहीं हैं। उसने तेहरान, शिराज और तबरीज जैसे शहरों में एक साथ हमले कर ईरान के सुरक्षा ठिकानों, मिसाइल भंडार और ड्रोन अड्डों को निशाना बनाया। यह स्पष्ट संकेत है कि यह युद्ध अब पूरी तरह खुला और आक्रामक हो चुका है। जवाब में ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। उसने लगातार मिसाइल हमले किए, जिनके चलते इजराइल के कई हिस्सों में सायरन बज उठे और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।

इस संघर्ष का असर खाड़ी देशों को भी बड़ा नुकसान पहुँचा रहा है। अबू धाबी में मिसाइल अवरोध के मलबे से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कुवैत में दो लोग घायल हुए। दोहा और दुबई में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं। यह साफ संकेत है कि यह युद्ध अब क्षेत्रीय दायरे से निकलकर व्यापक खतरे में बदल रहा है।

इसी बीच अल्बानिया ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है और ईरान को आतंकवाद समर्थक देश बताया है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान के खिलाफ बढ़ते दबाव को दर्शाता है। पहले ही कई पश्चिमी देश इस बल को लेकर सख्त रुख अपना चुके हैं।

उधर, चीन ने इस संकट के बीच मानवीय सहायता देने की घोषणा की है। उसने ईरान, लेबनान, जॉर्डन और इराक को राहत पहुंचाने की बात कही है, जहां लाखों लोग इस युद्ध की मार झेल रहे हैं। चीन ने तत्काल युद्धविराम की मांग भी दोहराई है, लेकिन जमीनी हालात इससे बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, ईरान ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यह युद्ध उसी ने शुरू नहीं किया, लेकिन इसे खत्म करने की ताकत उसी के पास है। ईरानी सेना ने अमेरिका को भी सीधे संदेश दिया है कि अगर जमीनी हमला हुआ तो उसका अंजाम वियतनाम जैसा होगा। यह बयान इस बात का संकेत है कि ईरान किसी भी स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है।

सबसे खतरनाक पहलू यह है कि होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम क्षेत्र को भी इस युद्ध से जोड़ा जा रहा है। यदि यहां तनाव बढ़ता है तो वैश्विक तेल आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है, जिससे पूरी दुनिया आर्थिक संकट में फंस सकती है।

कुल मिलाकर यह सिर्फ एक क्षेत्रीय टकराव नहीं रह गया है, बल्कि यह खुला ऐलान है कि अब दुनिया एक खतरनाक मोड़ पर खड़ी है। हर मिसाइल, हर धमाका और हर मौत इस आग को और भड़का रही है। ताकतवर देश अपने-अपने मोर्चे पर उतर चुके हैं और बयानबाजी अब सीधे जंग में बदल चुकी है। अगर यही रफ्तार जारी रही तो यह टकराव सीमाओं को तोड़कर वैश्विक तबाही में बदल सकता है। सवाल अब यह नहीं है कि जंग रुकेगी या नहीं, सवाल यह है कि यह कब और कितना बड़ा विस्फोट करेगी। अब दुनिया देख नहीं रही, बल्कि धीरे-धीरे इस भयंकर आग की चपेट में आती जा रही है।

Continue reading on the app

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंता खारिज की:ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले हफ्ते पहुंचेंगे; 26 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि सभी इंतजाम पूरे हैं और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के खिलाड़ी तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान पहुंचेंगे। 26 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट PSL का 11वां सीजन 26 मार्च से लाहौर में शुरू होगा। पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में घरेलू खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शामिल हैं। PCB के एक सूत्र ने कहा कि मीडिया में आई खबरें सही नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पाकिस्तान आने को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है और वे अगले हफ्ते से पहुंचना शुरू कर देंगे। मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते सुरक्षा का मामला था हाल के दिनों में रिपोर्ट आई थी कि मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगानिस्तान सीमा के हालात को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों को यात्रा को लेकर सलाह दी गई है। खास तौर पर पेशावर में होने वाले मैच को लेकर बात सामने आई थी, क्योंकि यह शहर अफगान सीमा के करीब है। हालांकि, PCB का कहना है कि लीग पहले भी इससे बड़े हालात में आयोजित हो चुकी है और इस बार भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयारी की गई है। स्टीव स्मिथ खेलते दिखेंगे इस सीजन में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा, पीटर सिडल, मार्नस लाबुशेन जैसे कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलने वाले हैं। PSL में पहली बार 8 टीमें उतरेंगी। साथ ही, लगातार दूसरे साल इसका टकराव IPL से होगा, जो PSL के तीन दिन बाद शुरू हो रहा है। इस्लामाबाद और लाहौर के 3-3 खिताब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2016 से 2025 तक के इतिहास में इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स सबसे सफल टीमें रही हैं। दोनों ने 3-3 बार खिताब अपने नाम किया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2016, 2018 और 2024 में ट्रॉफी जीती, जबकि लाहौर कलंदर्स ने 2022, 2023 और 2025 में चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा बाकी टीमों में मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी ने एक-एक बार खिताब जीता है। मुल्तान ने 2021, क्वेटा ने 2019, कराची ने 2020 और पेशावर ने 2017 में ट्रॉफी अपने नाम की। -------------------------------------- साउथ अफ्रीका के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, डेब्यू कर रहे मोकोएना को 3 विकेट साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ प्रोटियाज टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

CSK को मिला Dhoni का उत्तराधिकारी? Sanju Samson की एंट्री पर AB de Villiers का बड़ा बयान

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले हुए एक बड़े सौदे में चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा के बदले संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया। यह ऑलराउंडर सीएसके के तीन खिताब जीतने वाले अभियानों का अहम हिस्सा था, लेकिन टीम प्रबंधन एक बड़े ब्रांड के क्रिकेटर को लाना चाहता था, जो लंबे समय में एमएस धोनी की जगह ले सके। इसी वजह से उन्होंने अनुभवी जडेजा और सैम कुरेन को भी टीम से बाहर कर दिया, जो इस सौदे के तहत राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 में SRH की कमान Ishan Kishan को! जानें क्यों Abhishek Sharma पर भारी पड़ा उनका Captaincy रिकॉर्ड


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने इस रणनीति पर अपनी राय देते हुए सैमसन के ब्रांड वैल्यू और प्रभाव को उजागर किया। हालांकि, उन्होंने सुझाव दिया कि धोनी को आगामी सीजन में निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के बजाय मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए, जैसा कि वह हाल के वर्षों में करते आए हैं। डी विलियर्स ने बताया कि आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने से धोनी का प्रभाव सीमित हो जाता है और सुझाव दिया कि उन्हें केवल सीएसके की ब्रांड छवि के लिए खिलाना एक गलती होगी। उन्होंने यह भी कहा कि धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह लेने के लिए सैमसन एकदम सही उम्मीदवार हैं।


एबी डी विलियर्स ने जियोस्टार के 'आईपीएल टुडे लाइव' पर बातचीत करते हुए कहा कि यह बहुत पेचीदा और सीधा मामला नहीं है। ब्रांड कई सालों में बनते हैं, और सीएसके ने एमएस धोनी की मौजूदगी के दम पर कई सालों में यह साम्राज्य खड़ा किया है। जब आप सीएसके का नाम लेते हैं, तो तुरंत धोनी का नाम याद आता है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में उनकी भूमिका सिर्फ ब्रांड को यथासंभव मजबूत बनाए रखने की रही है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले सीजन की तरह पर्याप्त प्रदर्शन न कर पाने की स्थिति में देखा जा सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सुरक्षा ऑडिट पास कर Chinnaswamy Stadium में लौटेंगे IPL मैचेस


उन्होंने आगे कहा कि हम जानते हैं कि वह बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन अगर वह इतने निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि वह गलत कारणों से सिर्फ अपनी जगह बना रहे हैं। उनके लिए अभी भी जगह है, लेकिन उन्हें ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, कम से कम छठे नंबर पर, शायद कभी-कभी पांचवें या चौथे नंबर पर भी। यह एक पेचीदा स्थिति है, लेकिन संजू सैमसन कप्तानी संभालने के लिए सही व्यक्ति हैं, और धोनी को श्रेय जाता है क्योंकि वह सही व्यक्ति के आने का इंतजार करते रहे। अगर एमएस खेलते हैं, तो मैं चाहता हूं कि वह खुद पर अधिक दबाव डालें और बड़े मौकों को संभालने वाले खिलाड़ी बनें।
Tue, 17 Mar 2026 19:37:03 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 17 March 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi | LPG Crisis | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:40:03+00:00

Vertical Live News: Israel Iran War | PM Modi | Khamenei | World News | Trump | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:36:41+00:00

अमेरिका के आयोग ने Donald Trump से की RSS को Ban करने की मांग, Vitthalrao Kamble ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:38:37+00:00

Top 100 News Today LIVE |100 बड़ी खबरें | PM Modi | Iran Israel War | LPG Crisis |Assembly Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T14:38:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers