Responsive Scrollable Menu

Chaitra Navratri 2026: इस साल किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा? जानें कैसे तय होती है सवारी

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. यह पर्व मां दुर्गा की आराधना को समर्पित होता है. इन नौ दिनों में भक्त देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से हो रही है. वहीं इसका समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा अपनी सवारी बदलकर पृथ्वी पर आती हैं. उनकी सवारी के आधार पर पूरे साल के शुभ और अशुभ संकेतों का आकलन किया जाता है. चलिए जानते हैं इस साल मां दुर्गा किस पर सवाल होकर आएंगी और इसे धार्मिक नजरिए से खास संकेत कैसे माना जा रहा है. 

किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा? 

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि किस दिन से शुरू होती है, उसी के आधार पर माता की सवारी तय होती है. यदि नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार या शुक्रवार से हो, तो माना जाता है कि मां दुर्गा पालकी या डोली में सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं. इस साल नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो रही है. इसलिए धार्मिक मान्यता के अनुसार माता का आगमन पालकी पर होगा.

ज्योतिषीय मान्यताओं में पालकी की सवारी को बहुत शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इस दौरान दुनिया में किसी बड़ी बीमारी या महामारी का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकती है. व्यापार और बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कुछ लोग इसे महंगाई बढ़ने का संकेत भी मानते हैं.

हाथी पर विदाई को क्यों माना जाता है शुभ? 

नवरात्रि का समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. जब नवरात्रि शुक्रवार को समाप्त होती है तो मान्यता है कि मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर विदा होती हैं. धार्मिक नजरिए से हाथी पर विदाई को बेहद शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ है कि आने वाले समय में अच्छी वर्षा होने की संभावना रहती है. किसानों के लिए यह संकेत बहुत सकारात्मक माना जाता है क्योंकि इससे अच्छी फसल का योग बनता है. इसके अलावा हाथी पर विदाई से देश-दुनिया में सुख, समृद्धि और शांति का वातावरण बनने की बात कही जाती है. लोगों के जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का भी संकेत माना जाता है.

किस दिन कौन-सी सवारी से आती हैं मां दुर्गा

धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि नवरात्रि के पहले दिन का वार माता की सवारी को तय करता है.

रविवार या सोमवार- माता हाथी (गज) पर आती हैं, इसे शुभ माना जाता है.
मंगलवार या शनिवार- माता घोड़े पर आती हैं, इसे अशुभ संकेत माना जाता है.
गुरुवार या शुक्रवार- माता पालकी या डोली में आती हैं.
बुधवार- माता नाव पर सवार होकर आती हैं, इसे शुभ माना जाता है.

माता की विदाई किस वाहन से होती है

नवरात्रि के अंतिम दिन के वार के अनुसार माता की विदाई की सवारी तय होती है.

गुरुवार- पालकी पर विदाई, इसे शुभ माना जाता है.
रविवार और सोमवार- भैंसे पर विदाई, इसे अशुभ संकेत माना जाता है.
मंगलवार और शनिवार- घोड़े पर प्रस्थान, इसे आपदा का संकेत माना जाता है.
बुधवार और शुक्रवार- हाथी पर विदाई, जिसे बहुत शुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और नियम

Continue reading on the app

Iran-US War: सऊदी अरब में खड़े पांच अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त, ईरान के मिसाइल हमलों में US को हुआ नुकसान

सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर जमीन पर खड़े अमेरिका के वायुसेना के पांच रीफ्यूलिंग विमानों पर हमला हो गया, जिस वजह से वह सभी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. शुक्रवार को अमेरिकी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दो अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी.

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईरानी मिसाइलों ने सऊदी बेस पर खड़े जिन विमानों को निशाना बनाया था, वे क्षतिग्रस्त भले हुए थे पर पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए थे, जिस वजह से अब उनकी मरम्मत हो रही है. वर्तमान में हमलों में किसी भी जान नहीं गई. 

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: इस्राइली सेना ने लेबनान में मचाया हाहाकार, 83 बच्चों सहित 400 लोगों की हुई मौत, IDF ने दी ये चेतावनी

ईराक में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान

इसके अलवा, शुक्रवार को पश्चिमी इराक में अमेरिका सेना का एक KC-135 रीफ्यूलिंग विमान भी क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई थी. खुद अमेरिकी सेना ने मौत की पुष्टि की थी. वहीं, अमेरिकी सेना का कहना है कि उनका विमान क्रैश जरूर हुआ था लेकिन वह घटना दुश्मन के हमले की वजह से नहीं हुई थी. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है. ईरान के खिलाफ अमेरिका का हमला जारी है. 

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: बाल-बाल बचे ईरान के नए सुप्रीम लीडर खामेनेई, अमेरिकी-इस्राइली हमले में हो गए घायल; यहां पर लगी चोट 

पत्रकारों से अमेरिकी मंत्री ने की बातचीत

अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेठ शुक्रवार को पेंटागन में पत्रकारों से बात की. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ अभियान जारी है. युद्ध एक नरक है. युद्ध की वजह से अफरा-तफरी मचती है. हमने जैसे कल KC-135 रीफ्यूलिंग विमान का हादसा देखा, वह दुखद था. लेकिन युद्ध में ऐसी बुरी चीजें हो सकती हैं. 

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: ईरान के इस छोटे से आईलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं ट्रंप? जानें छोटा सा टापू क्यों इतना खास

विमानों में ईंधन भरने से जुड़े खतरे भी सामने आए

अमेरिका के एक अधिकारी ने रॉयटर्स न्यूज एजेंसी से कहा था कि हादसे में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित ढंग से लैंड कर गया था. दूसरा विमान भी अमेरिकी सेना का ही एक रीफ्यूलिंग विमान था. ईरान के खिलाफ अमेरिका ने हाल के अभियानों में हिस्सा लेने के लिए मध्य-पूर्व में बड़ी संख्या में विमान तैनात किए थे. इस घटना की वजह से सिर्फ अभियानों ही नहीं बल्कि हवा में विमानों में ईंधन भरने से जुड़े खतरे भी सामने आए हैं.  

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनते ही मोजतबा खामेनेई ने दिया कड़ा संदेश, जानें अमेरिका-इस्राइल के लिए क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav: '5 साल पहले एक सपना सच हुआ...' सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप बाद किसे शुक्रिया अदा किया

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पांच साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर किया और कहा कि भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है।

सूर्यकुमार ने अपने क्रिकेट सफर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '5 साल पहले एक सपना सच हुआ था। भारत की जर्सी पहनना आज भी ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में पूरी तरह बयान नहीं कर सकता। उम्मीद है टीम इंडिया के लिए ऐसे ही कई और यादगार पल बनाने का मौका मिलता रहेगा।'

सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। उस समय उनकी उम्र 30 साल 181 दिन थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए टी20 मैच से डेब्यू किया था। दिलचस्प बात यह है कि यही अहमदाबाद का मैदान बाद में उनके लिए और भी खास बन गया, जब उन्होंने इसी मैदान पर भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम की कप्तानी की।

भारत इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी। साथ ही टीम इंडिया ने अपना खिताब भी बचाया और घरेलू मैदान पर भी ट्रॉफी उठाई।

डेब्यू मैच में सूर्यकुमार को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। लेकिन उसी सीरीज के चौथे टी20 मैच में जब वे बल्लेबाजी के लिए उतरे तो पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को छक्का जड़ दिया। यह शॉट उनके आत्मविश्वास और अंदाज की झलक थी।

इसके बाद उनका सफर लगातार ऊपर ही गया। पिछले पांच सालों में सूर्यकुमार यादव ने 113 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3272 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल रोहित शर्मा (4231 रन) और विराट कोहली (4188 रन) हैं।

टी20 के बाद उन्होंने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भी कदम रखा। सूर्यकुमार ने 18 जुलाई 2021 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। वहीं 2023 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। इसके साथ ही वे 30 साल की उम्र के बाद तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 2022 में आईसीसी ने मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना था। यह अवॉर्ड उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू के सिर्फ एक साल बाद मिला था।

हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में भी सूर्यकुमार यादव का योगदान अहम रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में 242 रन बनाए। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका एक शानदार कैच मैच का टर्निंग पॉइंट बना। बाउंड्री लाइन पर उन्होंने डेविड मिलर का कैच लपककर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी थी।

बाद में उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी भी सौंपी गई, जबकि इससे पहले उन्होंने किसी बड़ी फ्रेंचाइजी टीम की कप्तानी नहीं की थी। इसके बावजूद बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। सूर्यकुमार ने अब तक भारत की 52 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम ने 42 मैच जीते और सिर्फ 8 हारे। दो मैचों का नतीजा नहीं निकला। इस तरह उनका जीत प्रतिशत 80.76 का है, जो उनके सफल नेतृत्व की कहानी बताता है।

पांच साल पहले शुरू हुआ यह सफर अब भारतीय क्रिकेट की एक बड़ी कहानी बन चुका है और फिलहाल ऐसा लग रहा है कि सूर्यकुमार यादव के बल्ले से अभी कई और यादगार पल बाकी हैं।

Sat, 14 Mar 2026 13:44:27 +0530

  Videos
See all

Chakraview I Sumit Awasthi: PM Modi ने ईरानी राष्ट्रपति से क्या कहा? #iran #israel #tnnb #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:15:03+00:00

Iran vs Israel: Israel के दिल में Iran का घातक हमला! #shorts #iranisraelwar #missileattack #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:04:01+00:00

Humayun Kabir Exclusive | Mithun Chakraborty पर तो Humayun Kabir ने तगड़ा बयान दे दिया! | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:06:55+00:00

Iran Israel War: शारजाह में अमेरिकी टैंकर पर हमला | Middle East War | Breaking News | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:04:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers