Responsive Scrollable Menu

जब इंटरनेट को मिला पहला कमर्शियल डोमेन नाम, ‘सिंबॉलिक्स डॉट कॉम’ से शुरू हुई डिजिटल दुनिया की दास्तान

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। आज जो हम दुनिया के एक कोने में बैठकर दूसरे कोने की कहानी पल भर में जान जाते हैं, फ्लाइट्स और समुद्र में तैरते जहाजों की स्थिति क्या है इसे एक क्लिक में जान लेते हैं, क्या कभी सोचा कि मुमकिन हुआ तो हुआ कैसे? एक डोमेन नेम से इसकी शुरुआत हुई और देखते ही देखते इंटरनेट ने दुनिया के सामने ज्ञान का पिटारा खोल दिया।

41 साल पहले इंटरनेट के इतिहास में एक अभूतपूर्व बदलाव आया, जिसने आगे चलकर पूरी दुनिया के संचार और कारोबार के तरीके बदल दिए। इसी दिन दुनिया का पहला डोमेन नाम सिंबॉलिक्स डॉट कॉम पंजीकृत हुआ। यह डोमेन अमेरिकी कंप्यूटर कंपनी सिंबॉलिक्स आईएनसी के लिए दर्ज किया गया था। इसकी यात्रा बड़ी रोचक रही।

उस समय इंटरनेट अभी शुरुआती दौर में था और मुख्य रूप से विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों तक सीमित था। डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) नया-नया बना था, और उस समय कोई सर्च इंजन, ब्राउजर या ई-कॉमर्स नहीं था। यह रजिस्ट्रेशन उनके वर्कस्टेशन के लिए एक डिजिटल पहचान बनाने का एक व्यावहारिक कदम था। यह सेकंड-लेवल डॉट कॉम डोमेन था और इसने कमर्शियल इंटरनेट डोमेन युग की शुरुआत की।

हर खूबसूरत आगाज का अंजाम उतना ही जहीन हो, ये जरूरी तो नहीं! ऐसा ही कुछ सिंबॉलिक्स के लिए भी कहा जा सकता है। बदलाव की हवा बह रही थी। 1980 के दशक के आखिर में पीसी क्रांति का दौर था। लिस्प मशीन युग खत्म होने लगा। सस्ते, आम इस्तेमाल वाले कंप्यूटर और वर्कस्टेशन की पूछ होने लगी, जिससे महंगे, खास लिस्प मशीनें कमर्शियल तौर पर फायदेमंद नहीं रहीं।

मुकाबले और तकनीकी बदलावों का सामना करते हुए, सिंबॉलिक्स समस्याओं के जंजाल में फंसती चली गई। घटती मांग और मैनेजमेंट की दिक्कतों की वजह से इसका ग्राफ तेजी से नीचे गिरने लगा। जिसका नतीजा दिवालिएपन के रूप में सामने आया और मूल सिंबॉलिक्स डॉट आईएनसी 7 मई, 1996 को बंद हो गई।

2005 तक बची हुई मशीनों के लिए सर्विस कॉन्ट्रैक्ट और बाद में 2016 तक यूएस रक्षा विभाग के साथ मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट से उसे सहारा मिलता रहा। अगस्त 2009 में, इस डोमेन को एक्सएफ डॉट कॉम इंवेस्टमेंट्स (अब नैपकिन डॉट कॉम) के एरन मायरस्डेट ने खरीद लिया। लेकिन आज भी सिंबॉलिक्स की दुनिया को देखा जा सकता है। नैपकिन डॉट कॉम ने इसे एक ऑनलाइन म्यूजियम के तौर पर जिंदा रखा है।

हो भी क्यों न! आखिर डोमेन नेम सिस्टम के जरिए वेबसाइट्स को आसान पहचान देने की शुरुआत जो इससे हुई थी।

आज अरबों वेबसाइट्स की दुनिया जिस ढांचे पर खड़ी है, उसकी पहली ईंट 15 मार्च 1985 को रखी गई थी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तानी दिग्गज का फूटा गुस्सा, सलमान आगा के विवादित रन-आउट पर कहा- 'मैं बांग्लादेश को 100 में से 10 नंबर दूंगा..'

Salman Ali Agha controversial run out : पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच बांग्लादेशन ने जीता तो वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने डकवर्थ लूइस नियम के तहत अपने नाम कर लिया. ये 3 मैचों की सीरीज 2 मुकाबलों की समाप्ति के बाद 1-1 की बराबरी पर आ गई है. अब इस सीरीज का अंतिम और निर्णायाक मैच 15 मार्च को ढाका में खेला जाएगा. 

इस मैच से पहले दूसरे वनडे के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश टीम के क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल इस मैच में के दौरान पाकिस्तान के बाएं हाथ के बललेबाज सलमान अली आगा को बांग्लादेश के महेदी हसन मिराज ने विवादित तरीके से रन आउट कर दिया था. 

इस पर सलमान ने मैदान पर हेलमेट और ग्लव्स फेंककर अपना आक्रोश जताया था, जिसके बाद ये पूरा मामला तूल पकड़ गया. अब इस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान रमीज राजा का रिएक्शन समाने आया है. उन्होंने इस पूरे मामले पर क्या कहा आइए जातने हैं. 

सलमान आगा के रन आउट विवाद पर रमीज राजा का बयान

रमीज राजा ने कहा, 'मैं एक अलग सोच से आता हूं. आज गेम अलग तरह से खेला जाता है, टीमें मौका देखते ही हमला कर देती हैं. यह स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के बाहर था. लेकिन वह रन आउट करने के अपने हक में था. यहां (सलमान का) इरादा एक अच्छा काम करने का था. आप विरोधी टीम के साथ ऐसा कभी नहीं करते. आगा का सख्त रिएक्शन साफ ​​था. दोनों खिलाड़ियों के इरादे बहुत अलग थे. एक खिलाड़ी दूसरे को रन आउट करने की कोशिश कर रहा था जबकि दूसरा दोस्ताना व्यवहार करने की कोशिश कर रहा था. इस मुकाबले में दोस्ताना व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है. मैं इसके लिए बांग्लादेश को 100 में से 10 नंबर दूंगा. वो थोड़ा और बेहतर कर सकते थे'.

जानिए क्या था पूरा रन आउट विवाद

पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी. इस दौरान पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में बांग्लादेश की ओर से महेदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की चौथी बॉल पर मोहम्मद रिजवान ने बॉल को सामने खेला और बॉल महेदी की ओर आ रही थी. मिराज उस बॉल को उठाने के लिए पहुंचे तब तक सलमान अली आगा उस बॉल को उनको उठाकर देने की कोशिश करने लगे. लेकिन उस वक्त सलमान नॉन स्ट्राइकर एंड वाल सेफ लाइन से बाहर थे. 

मिराज ने इतने में ही बॉल उठाकर स्टंप पर थ्रो कर गिल्लियां बिखेर दी. इसके बाद उन्होंने अंपायर से सलमान के आउट होने की अपील की. अंपायर ने अपना समय लिया और फैसला तीसरे अंपायर के हाथों में दे दिया. इस दौरान सलमान को महेदी की अपील पर आपत्ति उठाते हुए देखा गया. थर्ड अंपायर ने सलमान अली आगा को आउट दे दिया. इसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट उतारकर मैदान पर दे मारा और अपने बैटिंग ग्लव्स भी फेंक दिए.

पाकिस्तान-बांग्लादेश दूसरे वनडे का हाल

इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर 47.3 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 274 रन बनाए. अब बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला है. बारिश से बाधित इस मुकाबले में बांग्लादेश को 32 ओवर में 243 रनों का लक्ष्य मिला और पूरी टीम 114 पर ढेर हो गई और पाकिस्तान ने डकवर्थ लूइस नियम के तहत 128 रनों से मैच जीत लिया. 

ये भी पढ़ें : 'वो इतने टैलेंटेड...' पाकिस्तानी दिग्गज का संजू और ईशान पर बड़ा बयान, बाबर और विराट को लेकर भी बोली खास बात

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन के लिए हो सकते हैं बाहर

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें, तो राणा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। केकेआर के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि वे कोलकाता के लिए पिछले कुछ सीजन से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। 

हर्षित राणा की जगह टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। अब खबर सामने आ रही है कि युवा गेंदबाज आईपीएल के लिए फिट नहीं हो सकते हैं। ऐसे में आइए आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो अगर हर्षित बाहर हुए तो उनकी जगह ले सकते हैं। 

ये खिलाड़ी हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकते हैं-
आकाश मधवाल
तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को आईपीएल में खेलने के अनुभव है। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला और बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपने डेब्यू सीजन में मधवाल ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 5 विकेट हॉल प्राप्त किया था। उस सीजन उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे। मधवाल कोलकाता के लिए हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। 

सिमरजीत सिंह
सिमरजीत सिंह को भी आईपीएल में खेलने का अनुभव है। उन्होंने चेन्नई के लिए खेलते हुए कई बार नई गेंद के सात बेहतरीन गेंदबाजी की। सिमरजीत ने आईपीएल में 14 मुकाबले खेले हैं और 11 विकेट हासिल किए हैं। सिमरजीत सिंह चेन्नई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं। ऐसे में वे हर्षित राणा का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। 

 मनी ग्रेवाल
 दिल्ली के युवा गेंदबाज मनी ग्रेवाल भी कोलकाता के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ग्रेवाल ने दिल्ल प्रीमियर लीग 2025 में अपनी गेंदबाजी से जलवा बिखेरा था। उन्होंने 2025 के सीज में सबसे ज्यादा 20 विकेट हासिल किए थे। यही नहीं इस गेंदबाज ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक भी हासिल की थी और चर्चा में रहे थे।  
Sat, 14 Mar 2026 14:22:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | LPG की कमी पर PM Modi का बयान, मचा घमासान । #lpgcrisis #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:05:00+00:00

मजहबी रोजा इफ्तारी में हिन्दू छात्राओं को शामिल कराने पर मचा हंगामा | #jihad #mpnews #hinduprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:11:05+00:00

LIVE: PM Narendra Modi ने Kolkata में जनसभा को किया संबोधित #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:10:35+00:00

Breaking News: Amsterdam में यहूदी स्कूल के नजदीक जोरदार ब्लास्ट | Netherlands | US-Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:10:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers