होली का त्योहार रंग, उल्लास और आपसी मेल-मिलाप का है। रंगों के जश्न में डूबने के साथ ही स्वादिष्ट पकवान का एक अलग ही मजा होता है। त्योहार के समय मेहमान जरुर आते है, कई बार आस-पास पड़ोसी भी आते है, तो ऐसे में झटपट बनने वाली चीजें बन जाए, तो सबसे बढ़िया होता है। होली के दिन आप आसान और जल्दी बनने वाले ये स्नैक्स जरुर बनाएं।
क्रिस्पी चीज कार्न बॉल
टेस्टी और क्रिस्पी चीज बॉल्स तैयार करने के लिए सबसे पहले तीन–चार उबले आलुओं को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर या चीज मिलाएं। अब स्वादानुसार मसाले, थोड़ा कॉर्नफ्लोर और नमक डालकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, बीच में अतिरिक्त चीज भरें और ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह कोट कर लें। अंत में इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
मसाला पनीर टिक्का
पनीर टिक्का होली पार्टी के लिए सबसे बढ़िया रेसिपी है। बच्चों से लेकर बड़े चाव से खाएंगे। इस डिश को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक तथा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह फेंट लें। जब मसाला मिश्रण तैयार हो जाए, तो उसमें पनीर के टुकड़े डालकर करीब 2–3 घंटे तक मेरिनेट होने दें, ताकि स्वाद अंदर तक समा जाए। इसके बाद इन्हें तंदूर या ओवन में सुनहरा होने तक पका लें।
मिनी समोसा
मिनी समोसा स्वादिष्ट होते हैं और यह बन भी जल्दी जाते हैं। कुछ लोग आलू के समोसे परहेज करते हैं, वो उसकी जगह पनीर का यूज कर सकते हैं।
बाइट साइज कबाब
काले चने, सोयाबीन और छोले जैसी चीजों से स्वादिष्ट कबाब तैयार किए जा सकते हैं। सबसे पहले इन्हें अच्छी तरह उबाल लें और फिर मैश कर लें। अब इसमें अपनी पसंद के मसाले मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की या कबाब का आकार दें और चाहें तो ओवन में बेक करें या तवे पर हल्का सा सेक लें। अगर हाथों पर रंग लगा हो, तो इन्हें टूथपिक में लगाकर एक ही बाइट में आराम से खाया जा सकता है।
गोभी कचमूर फ्राइ
फूलगोभी के टुकड़ों को सबसे पहले बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर तल लें। जब ये हल्के सुनहरे हो जाएं, तो इन्हें निकालकर किसी प्लेट या कलछी की मदद से थोड़ा सा दबाकर क्रश कर दें। इसके बाद दोबारा गर्म तेल में डीप फ्राई करें, ताकि ये और ज्यादा कुरकुरे बन जाएं। तैयार गोभी को हरी चटनी के साथ परोसें, इसका क्रंची स्वाद सभी को पसंद आएगा।
दही पुचका
दही पुचका बनाना बेहद ही आसान है। पुचका के अंदर दही आलू या चने के टुकड़े, खट्टी मीठी चटनी डालें। एक सिंगल पुचका उठाकर आसानी से खा सकते हैं।
चीज स्नैक्स
चीज से बने स्नैक्स बच्चों को बेहद पसंद आते हैं और इन्हें तैयार करना भी काफी सरल है। इसे बनाने के लिए अपनी पसंद के नमकीन बिस्किट लें। फिर उनके ऊपर छोटे-छोटे चीज के टुकड़े रखें और स्वाद बढ़ाने के लिए हल्का-सा चाट मसाला छिड़क दें। कुछ ही मिनटों में टेस्टी स्नैक तैयार हो जाएगा।
Continue reading on the app
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यह नामांकन टीम के पहले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब और पूरे साल के प्रदर्शन के आधार पर मिला है। स्पेन के मैड्रिड स्थित सिबेल्स पैलेस में होने वाले इस भव्य समारोह में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी जुटेंगे। विजेताओं का चयन लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी करेगी। विमेंस टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीता था
टीम ने 2025 में मुंबई में खेले गए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया। इसके बाद फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता। ग्रुप स्टेज में लगातार तीन हार के बाद टीम ने वापसी की और तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया के साथ पांच टीमें रेस में
इस साल वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर कैटेगरी में भारत के साथ पांच और टीमें दौड़ में हैं। इनमें इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम, यूरोपियन राइडर कप टीम, मैकलारेन फॉर्मूला 1 टीम, ओक्लाहोमा सिटी थंडर और पेरिस सेंट जर्मेन शामिल हैं। सचिन, नीरज और ऋषभ पंत के बाद अब महिला टीम की बारी
लॉरियस अवॉर्ड में भारतीय क्रिकेट की यह तीसरी मौजूदगी है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर को 2020 में स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड मिला था। ऋषभ पंत को पिछले साल कमबैक ऑफ द ईयर कैटेगरी में नामांकन मिला था। नीरज चोपड़ा को 2022 में ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके अलावा 2019 में विनेश फोगाट को भी शॉर्टलिस्ट किया गया था। स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर की रेस में अल्काराज और जैनिक सिनर भी रेस में
मेंस कैटेगरी के स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज़ और जैनिक सिनर के बीच मुकाबला है। वहीं, फुटबॉल स्टार उस्मान डेम्बेले और मोटो जीपी चैंपियन मार्क मार्केज़ भी रेस में हैं।
विमेंस कैटेगरी में बार्सिलोना की फुटबॉलर ऐताना बोनमती लगातार तीसरी बार नॉमिनेट हुई हैं। उनके साथ एथलेटिक्स स्टार मेलिसा जेफरसन और स्विमिंग लीजेंड केटी लेडेकी भी दौड़ में शामिल हैं।
Continue reading on the app