Responsive Scrollable Menu

Suryakumar Yadav T20 World Cup Semifinal: सेमीफाइनल में संजू सैमसन नहीं, ये खिलाड़ी जीत के असली हीरो, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा, बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

Suryakumar Yadav T20 World Cup Semifinal: सेमीफाइनल में संजू सैमसन नहीं, ये खिलाड़ी जीत के असली हीरो, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा, बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

Continue reading on the app

अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ईरानी जहाज को संभालेगा श्रीलंका: राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके

कोलंबो, 6 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने ईरान के दूसरे नौसैनिक पोत आईआरआईएस बुशहर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका सरकार ने अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत एक तटस्थ देश के रूप में ईरानी जहाज आईआरआईएस बुशहर और उसके चालक दल से जुड़ी कार्रवाई अपने नियंत्रण में ले ली है। साथ ही अधिकारियों ने चालक दल को किनारे लाने और जहाज को देश के मुख्य व्यावसायिक बंदरगाह से दूर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आईआरआईएस बुशहर एक ईरानी नौसैनिक जहाज है, जिसने इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू-2026 में हिस्सा लिया था। यह भारत में आयोजित एक सहयोगी समुद्री अभ्यास था, जिसमें आईआरआईएस डेना युद्धपोत भी शामिल था। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अमेरिका की एक पनडुब्बी के हमले के बाद आईआरआईएस डेना श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास डूब गया था।

राष्ट्रपति दिसानायके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आईआरआईएस बुशहर ने 4 मार्च को श्रीलंका के विदेश मंत्रालय से संपर्क किया था और श्रीलंका के एक पोर्ट में प्रवेश की अनुमति मांगी थी। उन्होंने कहा कि मानवता को महत्व देने वाला श्रीलंका इस स्थिति को अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुसार संभाल रहा है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि भी शामिल है।

राष्ट्रपति ने इसे एक असामान्य स्थिति बताया, क्योंकि जहाज ऐसे देश का है, जो मौजूदा संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने जहाज के कप्तान, चालक दल और ईरानी दूतावास के साथ लगातार चर्चा की। तय प्रक्रिया के तहत जहाज और उस पर मौजूद कर्मियों को श्रीलंका की देखरेख में लेने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि व्यावसायिक संवेदनशीलताओं को देखते हुए जहाज को कोलंबो पोर्ट पर लाने का फैसला नहीं किया गया। इसके बजाय, श्रीलंका नौसेना के जहाजों के जरिए चालक दल को कोलंबो भेजेगा और फिर जहाज को देश के ईस्ट में त्रिंकोमाली पोर्ट एरिया में ले जाएगा।

दिसानायके ने कहा कि किनारे पर लाने के लिए तैयार लोगों में 53 अधिकारी, 84 कैडेट अधिकारी, 48 वरिष्ठ नाविक और 21 नाविक शामिल हैं। मेडिकल जांच और रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में वेलिसारा नेवी कैंप में रखा जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि निकासी के बाद श्रीलंकाई नेवी के लोगों और जहाज के चालक दल के 42 सदस्यों वाली एक संयुक्त टीम जहाज को त्रिंकोमाली एरिया में ले जाएगी।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बल्ले के बाद अब बार्बी के साथ रचा इतिहास, Smriti Mandhana बनीं दुनिया की पहली क्रिकेटर 'Barbie'

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, मशहूर खिलौना कंपनी मैटल ने स्मृति मंधाना के सम्मान में एक विशेष बार्बी डॉल लॉन्च की है। स्मृति मंधाना यह गौरव हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। Fri, 06 Mar 2026 09:54:37 +0530

  Videos
See all

Superfast News: ईरान युद्ध पर 25 बड़ी खबरें | US, Israel attack Iran Updates | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:43:57+00:00

ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का ईरान पर बड़ा दावा! #elnaaznorouzi #iran #iranvsisrael #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:45:00+00:00

News Ki Pathshala: कितने दिन चलेगी ईरान-इजरायल की जंग? | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:45:36+00:00

Iran Israel War: इजरायल ने तबाह किया तेहरान का स्टेडियम #israeliranconflict #shorts #iranattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:44:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers