Responsive Scrollable Menu

Royal Enfield Himalayan 750 भारत में जल्द लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानिए

Royal Enfield Himalayan 750: भारतीय बाइक कंपनी Royal Enfield जल्द ही अपनी नई एडवेंचर बाइक Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च ...

Continue reading on the app

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग:स्पाइसजेट की दुबई-फुजैराह से दिल्ली-मुंबई के लिए ज्यादा फ्लाइट, कोलकाता से दुबई की फ्लाइट भी शुरू

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई है। हालांकि बीते 2 दिन में हालात आंशिक रूप से सुधरे हैं। एयरलाइन स्पाइसजेट ने गुरुवार को कहा कि UAE से भारत आने वाली स्पेशल फ्लाइट्स शुरू की गई हैं। दुबई-फुजैराह से दिल्ली-मुंबई के लिए ज्यादा फ्लाइट्स शेयड्यूल की गई हैं। एयरलाइन के मुताबिक आज दुबई से मुंबई के लिए SG 9014 और फुजैरा से मुंबई के लिए SG 9036 उड़ान चलेंगी। फुजैरा से दिल्ली के लिए SG 9006, SG 9082 और SG 9085 और फुजैरा से मुंबई के लिए SG 9087 और SG 9089 उड़ानें भी ऑपरेट की जा रही हैं। 6 मार्च को भी फुजैराह से मुंबई के लिए एक्ट्रा फ्लाइट्स स्पाइसजेट ने 6 मार्च को भी फुजैराह से मुंबई और दिल्ली के लिए कई अतिरिक्त उड़ानें तय की हैं। 7 मार्च को फुजैराह से मुंबई के लिए एक स्पेशनल फ्लाइट ऑपरेट की जाएगी। एअर इंडिया बोला- भारतीय को वापस लाने का काम जारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने कहा- 28 फरवरी या उससे पहले बुक टिकट वाले यात्री अपनी उड़ान मुफ्त में रीशेड्यूल करा सकते हैं या टिकट कैंसिल करके पूरा रिफंड ले सकते हैं। कंपनी ने कहा कि हमारी मिडिल ईस्ट के हालातों पर नजर बनी हुई है। दुबई और जेद्दा से फ्लाइट ऑपरेट की जा रही हैं। वहां फंसे भारतीय लाने की कोशिशें जारी हैं। कोलकाता से दुबई की फ्लाइट शुरू हुई इस बीच 4 दिन बंद पड़ी कोलकाता-दुबई की उड़ानें आज से दोबारा शुरू की गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट गुरुवार सुबह एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसमें 130 यात्री थे। बोइंग 737 मैक्स वाला यह प्लेन यहां से 55 यात्रियों को लेकर दुबई रवाना हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup Semifinal: बदला, सम्मान और फाइनल का टिकट, Team India के सामने England की 'अग्निपरीक्षा'

लगभग चार दशक पहले, इंग्लैंड ने खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम में भारत को विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर करके सन्नाटा छा दिया था। गुरुवार की रात, उसी मैदान पर इस प्रतिद्वंद्विता का एक और अध्याय रचा जाएगा, जब मौजूदा चैंपियन भारत पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा और विजेता फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। वानखेड़े जैसा भारतीय क्रिकेट के भावनात्मक उतार-चढ़ाव को शायद ही कोई और मैदान इतनी अच्छी तरह से दर्शाता हो। लाखों प्रशंसकों के लिए, यह मैदान खेल की सबसे यादगार यादों में से एक का गवाह है - गौतम गंभीर की जुझारू 97 रनों की पारी और एमएस धोनी का अविस्मरणीय छक्का जिसने 2011 वनडे विश्व कप में भारत को जीत दिलाई थी। लेकिन इस मैदान ने दिल तोड़ने वाले पल भी देखे हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, 'चोकर्स' का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका


कपिल देव की टीम ने 1987 विश्व कप के सेमीफाइनल में यहीं पर अपने खिताब का बचाव करने का प्रयास विफल होते देखा था, जबकि लगभग तीन दशक बाद एमएस धोनी की टीम 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हार गई थी। सेमीफाइनल के सफर तक बीच में लडखडाने वाली भारतीय टीम को अब गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी20 विश्व कप के अंतिम चार के मुकाबले में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना होगा जिसमें दोनों टीम एक दूसरे पर अपनी श्रेष्ठ साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम प्रतियोगिता में मजबूत टीमों के खिलाफ एक भी मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। भले ही उसने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते लेकिन सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार से उसकी कमजोरियां भी सामने आ गई। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम ने लचीला दृष्टिकोण अपनाया जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

संजू सैमसन को पावरप्ले में बाएं हाथ के शीर्ष तीन बल्लेबाजों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए फिर से अंतिम एकादश में जगह दी गई और उसका यह फैसला कारगर साबित हुआ। भारत के लिए पदार्पण करने के 10 साल से अधिक समय बाद सैमसन ने आखिरकार भारत की तरफ से अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेलकर बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ी। उस विशेष प्रदर्शन के बाद इस 31 वर्षीय खिलाड़ी का आत्मविश्वास चरम पर होगा और भारत को उम्मीद होगी कि सेमीफाइनल में इसका असर उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा पर भी पड़ेगा। खेल में कब किसकी किस्मत चमकने लग जाए कहा नहीं जा सकता। विश्व कप से पहले अभिषेक अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे, जबकि सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अंतिम एकादश में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी। 

अब हालात बदल गए हैं और अभिषेक को आत्मविश्वास बढ़ाने वाली शानदार पारी की सख्त जरूरत है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सुपर आठ में जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक तो बनाया, लेकिन अभी भी वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से काफी दूर हैं। इंग्लैंड ने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रखी होगी। जोफ्रा आर्चर शरीर को निशाना बनाकर की गई शॉर्ट पिच गेंदों से सैमसन की परीक्षा ले सकते हैं, जिन्हें अतीत में इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। दूसरी तरफ विल जैक्स पावरप्ले में अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से अभिषेक को परेशान कर सकते हैं। बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन ने भी शुरुआती छह ओवरों में गेंदबाजी की है। बीच के ओवरों में भारतीय टीम को आदिल राशिद के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मंगलवार को तीन घंटे के अभ्यास सत्र में सलामी बल्लेबाजों और बाकी भारतीय बल्लेबाजों ने इन सभी चुनौतियों को ध्यान में रखा। 
 

इसे भी पढ़ें: 'Perfect Game' की बात नहीं हुई', England के खिलाफ Semifinal से पहले Morne Morkel ने बताई Team India की रणनीति


टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत के बाद ईशान किशन का प्रदर्शन फीका पड़ गया है और उन्हें फिर से बड़ी पारी खेलने की जरूरत है। कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या आईपीएल के अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। छोटी बाउंड्री वाले मैदान पर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी के पास गलती की गुंजाइश नहीं होगी। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ महंगे साबित होने के बाद वरुण को लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। जसप्रीत बुमराह हमेशा की तरह शानदार रहे हैं, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार किस तरह अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि शिवम दुबे छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में बहुत सफल नहीं रहे हैं। कुलदीप यादव को टीम में रखना आकर्षक विकल्प रहा है, लेकिन भारत का अपनी अंतिम एकादश में फेरबदल करने की संभावना कम ही है। सेमीफाइनल जिस पिच पर खेला जाएगा, उस पर अभी तक दो मैच खेले गए हैं। इनमें वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 196 रन का बचाव किया और इटली ने नेपाल को 123 रन पर आउट करने के बाद 10 विकेट से आसान जीत हासिल की थी। भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगे। इंग्लैंड ने 2022 में भारत को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने 2024 में गयाना में इसका बदला चुकता कर दिया था।
Thu, 05 Mar 2026 13:33:01 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: ईरान ने गिराई ताबड़तोड़ मिसाइलें | Khamenei | Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:01:17+00:00

Bihar Politics Live Updates : Nishant Kumar को बड़ी जिम्मेदारी ? | Nitish Kumar Rajyasabha News |JDU #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:03:38+00:00

Iran Big Attack On Israel Live : इजरायल में भयंकर बमबारी ? | Breaking News | Tel Aviv |Iran |America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:55:23+00:00

नीतीश का मादुरो जैसा हाल? भड़क उठे कांग्रेस नेता! #nitishkumar #rajyasabha #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:01:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers