Responsive Scrollable Menu

सफाई में फिसड्डी, लेकिन नाम पूरे 8! आखिर क्यों पड़ा ये अनोखा रिकॉर्ड

Nicknames of Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को भारत का वह शहर माना जाता है जिसे सबसे ज्यादा निकनेम मिले हैं। सिटी ऑफ जॉय, कल्चरल कैपिटल, सिटी ऑफ पैलेसेस और फुटबॉल कैपिटल जैसे कुल 8 नाम इस शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं।

Continue reading on the app

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

Stock Market Live Update: बाजार के लिए आज कमजोर संकेत देखने को मिल रहे है। FIIs की कैश में लगातार पांचवे दिन बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी में 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट दिखा रहा है जबकि एशिया में भी दबाव है। उधर पश्चिम एशिया युद्ध से इकोनॉमी पर असर पड़ने की आशंका से US INDICES में बड़ी गिरावट आई

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: अरे आउट नहीं...बुमराह की डॉट बॉल पर कैच समझ खुशी के मारे उछलीं साक्षी, धोनी ने कराया शांत

MS  Dhoni Sakshi Viral video: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जितना रोमांचक था, उतना ही दिलचस्प एक पल स्टैंड्स में भी देखने को मिला। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ वीआईपी बॉक्स में मैच देख रहे थे। इसी दौरान एक मजेदार घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया परवायरल हो रहा।

धोनी सुबह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी में शामिल हुए थे लेकिन शाम को भारत-इंग्लैंड के बड़े मुकाबले को मिस न करने के लिए वे सीधे वानखेड़े पहुंच गए। मैच के दौरान कैमरे कई बार वीआईपी बॉक्स की तरफ घूमते रहे, जहां धोनी मैच का लुत्फ लेते नजर आए।

मैच के 18वें ओवर में यह मजेदार पल सामने आया। इंग्लैंड की पारी के इस अहम ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। उस समय इंग्लैंड के बैटर जैकब बेथेल और सैम करन क्रीज पर थे और टीम को तेजी से रन चाहिए थे।

ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसे करन ने हल्का सा वापस गेंदबाज की तरफ खेल दिया। स्टैंड्स में बैठीं साक्षी धोनी को लगा कि भारत को विकेट मिल गया है और वे तुरंत उछलकर जश्न मनाने लगीं।हालांकि गेंद जमीन पर टप्पा खाकर बुमराह तक पहुंची थी, यानी बल्लेबाज आउट नहीं था। पीछे बैठे धोनी ने तुरंत साक्षी को शांत रहने का इशारा किया और बताया कि यह विकेट नहीं है। दोनों के बीच यह हल्का-फुल्का पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मैदान पर भी यह ओवर भारत के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। इसके बाद अगले ओवर में हार्दिक पंड्या ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 9 रन दिए।

इस दबाव का नतीजा यह रहा कि इंग्लैंड आखिरी ओवरों में जरूरी रन नहीं बना सका और भारत ने रोमांचक मुकाबले में 7 रन से जीत दर्ज कर ली। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय बुमराह को दिया। उन्होंने कहा, 'हम सब जानते हैं कि बुमराह क्या कर सकते हैं। उन्होंने एक बार फिर मुश्किल वक्त में जिम्मेदारी ली और मैच को हमारे पक्ष में मोड़ दिया।'

वानखेड़े में भारत की इस जीत के साथ-साथ स्टैंड्स में धोनी और साक्षी का यह हल्का-फुल्का पल भी फैंस के लिए यादगार बन गया।

Fri, 06 Mar 2026 09:33:59 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: कितने दिन चलेगी ईरान-इजरायल की जंग? | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:45:36+00:00

Superfast News: ईरान युद्ध पर 25 बड़ी खबरें | US, Israel attack Iran Updates | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:43:57+00:00

Iran Israel War: इजरायल ने तबाह किया तेहरान का स्टेडियम #israeliranconflict #shorts #iranattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:44:17+00:00

ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का ईरान पर बड़ा दावा! #elnaaznorouzi #iran #iranvsisrael #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers