भारतीय महिला टीम लॉरियस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट:वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का इंग्लैंड और PSG से मुकाबला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यह नामांकन टीम के पहले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब और पूरे साल के प्रदर्शन के आधार पर मिला है। स्पेन के मैड्रिड स्थित सिबेल्स पैलेस में होने वाले इस भव्य समारोह में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी जुटेंगे। विजेताओं का चयन लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी करेगी। विमेंस टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीता था टीम ने 2025 में मुंबई में खेले गए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया। इसके बाद फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता। ग्रुप स्टेज में लगातार तीन हार के बाद टीम ने वापसी की और तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया के साथ पांच टीमें रेस में इस साल वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर कैटेगरी में भारत के साथ पांच और टीमें दौड़ में हैं। इनमें इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम, यूरोपियन राइडर कप टीम, मैकलारेन फॉर्मूला 1 टीम, ओक्लाहोमा सिटी थंडर और पेरिस सेंट जर्मेन शामिल हैं। सचिन, नीरज और ऋषभ पंत के बाद अब महिला टीम की बारी लॉरियस अवॉर्ड में भारतीय क्रिकेट की यह तीसरी मौजूदगी है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर को 2020 में स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड मिला था। ऋषभ पंत को पिछले साल कमबैक ऑफ द ईयर कैटेगरी में नामांकन मिला था। नीरज चोपड़ा को 2022 में ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके अलावा 2019 में विनेश फोगाट को भी शॉर्टलिस्ट किया गया था। स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर की रेस में अल्काराज और जैनिक सिनर भी रेस में मेंस कैटेगरी के स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज़ और जैनिक सिनर के बीच मुकाबला है। वहीं, फुटबॉल स्टार उस्मान डेम्बेले और मोटो जीपी चैंपियन मार्क मार्केज़ भी रेस में हैं। विमेंस कैटेगरी में बार्सिलोना की फुटबॉलर ऐताना बोनमती लगातार तीसरी बार नॉमिनेट हुई हैं। उनके साथ एथलेटिक्स स्टार मेलिसा जेफरसन और स्विमिंग लीजेंड केटी लेडेकी भी दौड़ में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होली पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और विकसित दिल्ली बनाने का वादा दोहराया
नई दिल्ली: रंगों के महापर्व होली के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी राजधानीवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस त्योहार को आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का प्रतीक बताते हुए दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




