IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया अब पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. भारतीय कप्तान सूर्याकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किया गया है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन और अक्षर पटेल की वापसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव किया है. संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. संजू को रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वहीं वाशिंगटन सुंदर को बाहर किया गया है. उनकी जगह अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11: दिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा.
टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है मैच
टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद ही अहम है. सेमीफाइनल की रेस में भारतीय टीम को बने रहना है, तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा. साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया की मुश्किलें थोड़ी कम कर दी है. ऐसे में आज भारत जिम्बाब्वे और आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हरा देता है तो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा.
Income Tax New Rules: अब HRA क्लेम करना पहले से जैसा नहीं होगा आसान, जाने किन बातों को बताना होगा जरूरी
नए इनकम टैक्स फॉर्म अब एचआरए क्लेम करना पहले जैसा आसान नहीं रह गया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि किराया भत्ता लेने के लिए मकान मालिक से आपका क्या रिश्ता है? यह भी बताना होगा. नए आयकर अधिनियम, 2025 के तहत जारी मसौदा नियमों और फॉर्म में यह बड़ा अपडेट तय किया गया है. नया कानून एक अप्रैल 2026 से लागू होगा.
सरकार ने हितधारकों के लिए ड्राफ्ट नियम और फॉर्म जारी किए हैं. इनके तहत अंतिम नियम और फॉर्म अगले महीने अधिसूचित किया जाएगा. सबसे अहम बदलाव नए फॉर्म 124 में होगा.
कोई पारिवारिक या अन्य संबंध तो नहीं
इसके तहत अगर कोई कर्मी एचआरए का दावा करता है तो साबित करना होगा कि जिस मकान मालिक को वह किराया दे रहा है, उससे उसका कोई पारिवारिक या अन्य संबंध तो नहीं है.
खामी को बंद करने की कोशिश
अभी यह व्यवस्था है कि कर्मचारी अपने नियोक्ता को अनुमानित किराए का ब्योरा देता है. मगर मकान मालिक से रिश्ते का खुलासा जरूरी नहीं है. अब सरकार इस खामी को बंद करने की कोशिश में हैं. टैक्स जानकारों का मानना है कि इससे फर्जी या बढ़ा चढ़ाकर दिखाए किराए के दावों पर लगाम लग जाएगी.
विदेशी आय पर टैक्स क्रेडिट पर सख्ती जताई
एचआरए ही नहीं, विदेशी आय पर टैक्स क्रेडिट के दावों केा लेकर भी सख्ती की गई है. प्रस्तावित फॉर्म 44 में आडिटर की भूमिका को और पारदर्शी करने का प्रयास हो रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह नियम उन मामलों में चुनौती बन सकता है, जहां विदेशी देशों में एकीकृत टैक्स स्टेटमेंट जारी होते हैं या कर किसी वित्त वर्ष में किया गया हो. कंपनियों के लिए पैन आवेदन प्रक्रिया भी सख्त की गई. अब आवेदन करते वक्त यह ऐलान करना अनिवार्य होगा कि कंपनी के पहले से किसी तरह का पैन नहीं है.
ये भी पहले: होली पर योगी सरकार यात्रियों देगी विशेष सुविधा, 300 से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















