होली से पहले किसानों को तोहफा! जानें कब मिलेगी 22वीं किस्त की अगली मदद
देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर सरकार तैयारी में जुटी है. उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च महीने में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जा सकते हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.
कब आएगा पैसा?
मिली जानकारी के अनुसार, होली के आसपास या मार्च के आखिरी हफ्ते तक किस्त जारी हो सकती है. पिछली किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी. अब किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. केंद्र सरकार की ओर से तारीख की घोषणा होते ही स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी.
किसे मिलेगा 2,000 रुपये?
किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका सारा कागजी काम पूरा है. सरकार ने साफ किया है कि बिना e-KYC और जमीन सत्यापन के भुगतान रोका जा सकता है. योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं. हर चार महीने में 2,000 रुपये सीधे खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है.
ये तीन बातें जरूर जांच लें
- पहली, e-KYC पूरी होनी चाहिए. किसान ओटीपी या बायोमेट्रिक के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
- दूसरी, जमीन का रिकॉर्ड सही होना चाहिए. आपके नाम पर दर्ज खेती की जमीन का सत्यापन होना जरूरी है.
- तीसरी, बैंक खाता आधार से लिंक हो और डीबीटी सक्रिय हो. अगर खाता लिंक नहीं है, तो पैसा अटक सकता है.
स्टेटस कैसे देखें?
किसान आधिकारिक पोर्टल PM Kisan pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प चुनें. रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपनी किस्त की स्थिति देख सकते हैं. अगर स्टेटस में “FTO Processed - YES” दिखता है तो समझिए पैसा जारी होने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अगर “NO” लिखा है तो नजदीकी कृषि कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर पर संपर्क करना चाहिए.
क्या करें अभी?
किसान अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर भरोसा करें. जिन किसानों ने अभी तक e-KYC या अन्य जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, वे तुरंत करा लें. अगर सभी दस्तावेज सही हैं तो 22वीं किस्त के 2,000 रुपये जल्द ही सीधे बैंक खाते में पहुंच सकते हैं. सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन तैयारियां अंतिम चरण में बताई जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- 'बिहार के सीमांचल में अवैध निर्माण को गिराया जाएगा', अमित शाह बोले- घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेंगे
सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 4,800 रुपए तक गिरीं
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सोने और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है, गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसेसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 986 रुपए कम होकर 1,58,022 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,59,008 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने का दाम 1,45,651 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,44,748 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,18,517 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,19,256 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट हुई है। चांदी का दाम 4,750 रुपए कम होकर 2,60,667 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,65,417 रुपए प्रति किलो थी।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम कीमतें जारी की जाती हैं।
हाजिर के साथ वायदा बाजार में तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.25 प्रतिशत कम होकर 1,59,133 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.45 प्रतिशत कम होकर 2,59,048 रुपए हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,181 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 86.70 डॉलर प्रति औंस पर थी।
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और अमेरिका एवं ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत जारी रहना है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत से जोखिम कम हुआ है और इससे सोने में कमजोरी देखी गई है। यह दिखाता है कि दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में निवेशक जोखिम से दूर रहना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट 1,58,000 रुपए और रुकावट का स्तर 1,64,000 रुपए के आसपास है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)





