तेज आंच और खास सॉस का कमाल, ऐसे बनाएं परफेक्ट हक्का नूडल्स
अगर आप रेस्टोरेंट जैसा हक्का नूडल्स खाना चाहते हैं, तो अब इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. बाजार से स्पेशल हक्का नूडल्स खरीदें, जो सामान्य नूडल्स से थोड़े अलग होते हैं. कुछ आसान स्टेप्स में यह स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती है. कुकिंग एक्सपर्ट उर्मिला के अनुसार, सबसे पहले नूडल्स को उबलते पानी में थोड़ा सा तेल डालकर पकाएं, ताकि वे आपस में चिपकें नहीं. उबलने के बाद उन्हें छानकर अलग रख दें. इसके बाद अपनी पसंद की सब्जियां काट लें. कड़ाही को तेज आंच पर गर्म करें. संभव हो तो लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करें, ताकि नूडल्स चिपके नहीं. आगे की रेसिपी देखने के लिए देखं वीडियो..
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का 'बाउंस बैक प्लान' क्या, राहुल गांधी ने कर दिया कमलनाथ मॉडल का The End?
Madhya Pradesh Congress revival plan: मध्य प्रदेश में लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस अब अपने नए चेहरे और नई रणनीति की तलाश में नजर आ रही है. लंबे समय तक पार्टी की कमान संभालने वाले कमलनाथ के नेतृत्व मॉडल पर सवाल उठने लगे हैं. संगठन के भीतर बदलाव की मांग तेज हुई है. ऐसे में पार्टी हाईकमान प्रदेश में नए नेतृत्व, खासकर युवा और आक्रामक चेहरों को आगे लाने पर विचार कर रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को फिर से मजबूत किया जा सके. कांग्रेस की कोशिश है कि पुराने अनुभव और नए जोश का संतुलन बनाकर बीजेपी के मजबूत संगठन के सामने प्रभावी चुनौती पेश की जाए. आने वाले महीनों में प्रदेश नेतृत्व में बदलाव और नई जिम्मेदारियों का ऐलान पार्टी की वापसी की रणनीति का अहम हिस्सा हो सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















