Responsive Scrollable Menu

India vs Zimbabwe: Chepauk में ओस की बड़ी चुनौती, 'Dew Cure' केमिकल से कैसे बदलेगी मैच की रणनीति?

चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम एक बार फिर बड़े मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। भारतीय टीम गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर एट्स चरण में जिम्बाब्वे  से भिड़ेगा। यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की भारी हार के बाद टीम की सेमीफाइनल उम्मीदें कमजोर पड़ गई हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को न सिर्फ जिम्बाब्वे बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही अन्य परिणामों पर भी नजर रखनी होगी। ऐसे में अब किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं बची है।

गौरतलब है कि मुकाबला रात में खेला जाएगा और चेपॉक में इस समय दूसरी पारी के दौरान ओस बड़ा फैक्टर बनती है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान ड्यू 80 से 90 प्रतिशत के बीच रह सकती है, जिससे दूसरी पारी में गेंद गीली और आउटफील्ड तेज हो सकता है।

इसी चुनौती से निपटने के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस बार एक नया कदम उठाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘ड्यू क्योर’ नामक एक विशेष केमिकल का छिड़काव किया गया है, जिसे अमेरिका से मंगाया गया है। मंगलवार और बुधवार को मैदान पर इसका प्रयोग किया गया और गुरुवार दोपहर में भी इसे दोहराने की योजना है, ताकि रात में ओस का असर कम किया जा सके।

परंपरागत रूप से चेपॉक की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद रुककर आती है और बल्लेबाजों को धैर्य दिखाना पड़ता है। लेकिन जब ओस पड़ती है तो गेंद फिसलने लगती है, जिससे स्पिनरों की पकड़ कमजोर हो जाती है और बल्लेबाजी आसान हो सकती है। ऐसे हालात में टॉस की भूमिका बेहद अहम हो जाती है और कप्तान अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं।

दोनों टीमें अपने-अपने पिछले सुपर एट्स मुकाबले हारकर यहां पहुंची हैं। भारत को दक्षिण अफ्रीका ने पूरी तरह मात दी थी, जबकि जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि भारत दबाव में किस तरह प्रदर्शन करता है। पिच, मौसम और ओस जैसे कारकों के बीच रणनीति और संयम ही इस मुकाबले का रुख तय करेंगे और फिलहाल सभी की निगाहें चेपॉक की इस निर्णायक जंग पर टिकी हुई हैं।

Continue reading on the app

'इस गाने को हटाओ', मेकर्स के फैसले पर अड़े नदीम-श्रवण, लगाया दांव, 90s का हिट बना ये दिल तोड़ने वाला गाना

बॉलीवुड के स्वर्णिम युग की अमिट धरोहर 'परदेसी परदेसी' गीत सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि बिछड़न के दर्द का वह आईना है, जिसमें हर प्रेमी ने कभी न कभी खुद को देखा है. 1996 में प्रदर्शित फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का यह गीत आमिर खान और करिश्मा कपूर के अभिनय से सजा वह अमर नगीना है, जो आज भी दिलों पर राज करता है. उदित नारायण, अलका याग्निक और सपना अवस्थी की आवाज में रचा यह गीत नदीम-श्रवण की जादुई संगीत रचना है, जिसके बोल समीर ने लिखे थे. 7 मिनट 28 सेकंड का यह महागीत जब बजता है, तो एक पल को लगता है जैसे समय ठहर गया हो और हम उसी पुराने जमाने के रोमांटिक दौर में खो गए हों. खास बात यह है कि निर्माताओं को यह गाना पसंद नहीं आया था और उन्होंने इसे हटाने को कहा, लेकिन संगीतकार नदीम-श्रवण ने दांव लगाकर इसे फिल्म में रखा और यह गीत सुपरहिट साबित हुआ .

Continue reading on the app

  Sports

कमजोर बॉलिंग के खिलाफ फॉर्म में लौटे अभिषेक, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का निकला 'जनाजा', 30 गेंदों पर बनाए 55 रन

अभिषेक 30 गेंदों पर 55 रन बनाने के बाद जब पवेलिएन लौटे तो वो टीम को रॉकेट वाली शुरुआत दिला चुके थे. 13वें ओवर में जब मोपासा की गेंद पर आउट हुए तो स्कोरबोर्ड पर 150 लग चुका था. ये आंक़ड़े इस बात की तरफ इशारा कर रहे थे कि जब शर्मा जी चलते है तो फिर मैदान पर गेंदबाजों की बिल्कुल नहीं चलती.  Thu, 26 Feb 2026 20:52:54 +0530

  Videos
See all

Chakraview में देखिए Shankracharya को 'Epstein Files की याद क्यों आई? | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:01:11+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | क्या सच में अनिल अंबानी 'बेघर' हो गए? Mukesh Ambani | Ed Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:15:09+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: भारत-इजरायल के बीच बड़ी डील #pmmodi #sushantsinha #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:07:24+00:00

भारत-इजरायल का बेमिसाल याराना l PM Modi Israel Visit l PM Modi l Netanyahu l Defense Deal 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:01:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers