Responsive Scrollable Menu

Vastu Tips: घर पर केले का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु नियम

घर में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए लोग वास्तु से जुड़े उपाय करते हैं। कुछ पेड़-पौधों को घर पर लगाना बेहद शुभ माना जाता हैष मान्यता है कि अगर सही दिशा में पेड़-पौधों को लगाया जाए, तो इसका परिणाम काफी शुभ होता है। लेकिन कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें लगाना अशुभ होता है।

Continue reading on the app

MP 10th Board Exam 2026: मध्य प्रदेश में आज से शुरू हुई 10वीं बोर्ड परीक्षा, 3856 केंद्रों पर 9 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Madhya Pradesh 10th Board Exam 2026: मध्य प्रदेश में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। इस बार 10वीं की परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 3856 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन छात्रों को सुबह 8:30 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। 8:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा में गड़बड़ियों को रोकने के लिए इस बार परीक्षा प्रक्रिया को काफी सख्त कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की संभावना न रहे। इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष सख्ती बरती है। प्रत्येक जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं, जिनमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। ये दल अचानक निरीक्षण कर किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। पहले 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा में भोपाल और ग्वालियर से नकल के कुछ मामले सामने आए थे, इसलिए इन जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। 

परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से गतिविधियों की सीधी निगरानी भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल के कार्यालय से की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा कक्ष में कोई भी छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग न कर सके। इसके अलावा, प्रश्न-पत्रों को थानों से निकालने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है और सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, ताकि प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता बनी रहे। 

राजधानी भोपाल में 10वीं और 12वीं के इसबार कुल मिलाकर लगभग 57 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के पास भीड़ को रोकने के भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित दूरी से आगे किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। समग्र रूप से देखा जाए तो राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल-मुक्त बनाने के लिए तकनीक और प्रशासनिक सख्ती का व्यापक उपयोग किया है।

(एपी सिंह।)

Continue reading on the app

  Sports

वनडे सीरीज में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने बैटर्स को दिखाना होगा जज्बा

INDW vs AUSW 2nd ODI: भारतीय बैटर्स को दूसरे महिला वनडे क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी.एक और हार टीम इंडिया से सीरीज छीन लेगी. इसलिए भारतीय बल्लेबाज शुक्रवार को ब्रिस्बेन में दूसरे वनडे में वापसी के इरादे से उतरेंगे. टीम इंडिया पहला वनडे हार चुकी है और सीरीज में 0-1 से पीछे है. मैच सुबह 9.20 बजे शुरू होगा. Thu, 26 Feb 2026 19:35:16 +0530

  Videos
See all

UN में Pakistan की फजीहत | Anupama Singh | Asim Munir | India Vs Pakistan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:36:00+00:00

Swami Avimukteshwaranand: मठ पर विस्फोटक खुलासा, रहस्यमयी कमरे दरवाजे, स्विमिंग पूल! | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:32:25+00:00

CM Yogi Japan Visit : CM Yogi से मिलने के बाद Sadhvi Tulsi ने बताया कैसे Japan अपना रहा है Sanatan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:33:13+00:00

Top 100 News Today LIVE |100 बड़ी खबरें | PM Modi Israel Visit | Rahul Gandhi | Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:33:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers