Responsive Scrollable Menu

पिछले 3 महीने में कितने जहाज होर्मुज से सुरक्षित निकाले? अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दी जानकारी

खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कहा कि रणनीतिक रूप से होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में अमेरिकी सेना ने 1,000 से ज्यादा जहाजों को इस रास्ते से सुरक्षित पार कराया है।

सेंटकॉम ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया, "होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला और सुरक्षित है। पिछले तीन महीनों में अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के अनुचित रवैये के बावजूद 1,000 से ज्यादा जहाजों को इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से सफलतापूर्वक निकलवाया है। यह सिलसिला अब भी जारी है।"

सुरक्षा का दिया भरोसा

सेंटकॉम ने कहा कि वह इलाके में नौवहन की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है। अमेरिका ने खाड़ी में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रखी है ताकि अंतरराष्ट्रीय पानी में व्यापारिक आवाजाही बेरोकटोक हो सके।

सेंटकॉम ने जानकारी दी कि 4 अगस्त तक अमेरिकी बलों ने 45 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदला, 2 जहाजों को निष्क्रिय किया और 2 जहाजों की तलाशी ली ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। अमेरिकी युद्धपोत यूएस बॉक्सर भी इस समय तैनात है और निगरानी कर रहा है।

सबसे प्रमुख मार्गों में से एक

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक है। यहीं से दुनिया के तेल और गैस का बड़ा हिस्सा जहाज से परिवहन के जरिए गुजरता है। इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वाशिंगटन ईरान से बातचीत कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने को लेकर समझौता हो सकता है।

ईरान से शांति वार्ता

सिन्हुआ के मुताबिक, सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में स्कॉट बेसेंट ने कहा, "हम ईरानियों से बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आज या कल तक होर्मुज स्ट्रेट खोलने और इस संघर्ष को सामान्य स्थिति की तरफ ले जाने का समझौता हो सकता है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान जहाजों से टोल ले सकेगा, तो उन्होंने कहा, "यहां आवाजाही की आजादी होगी।"

होर्मुज से क्या फायदा

स्कॉट बेसेंट ने कहा कि जैसे ही खाड़ी में फंसे सैकड़ों जहाज दोबारा चलने लगेंगे, शिपिंग और सामान के दाम और गिरेंगे। उनके मुताबिक, इस रुकावट से सिर्फ ऊर्जा ही नहीं, बल्कि खाद, रिफाइंड पेट्रोलियम और औद्योगिक गैसों की सप्लाई भी प्रभावित हुई है।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका का लंबा लक्ष्य ईरान के पास कोई भी परमाणु हथियार न हो, यह सुनिश्चित करना है। लेकिन अभी उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना है। इसके लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।

(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

स्कूटर लेना हुआ महंगा, इस कंपनी ने बढ़ाए दाम, खरीदने से पहले जान लें नई कीमतें

टीवीएस ने अपने दो पॉप्युलर स्कूटर की महंगा कर दिया है। इन स्कूटर का नाम TVS Jupiter 125 और TVS Jupiter 110 है। इनकी कीमतों में 2400 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

England का Coach बनना चाहते हैं बेन स्टोक्स, कहा- बड़े फैसले लेने में नहीं होती कोई परेशानी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने भविष्य में राष्ट्रीय टीम का कोच बनने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए उनके पास आवश्यक अनुभव है। इस 35 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी ने जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट श्रृंखला के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनके करियर में 2019 विश्व कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत और उसी वर्ष हेडिंग्ले में एशेज के दौरान खेली गई उनकी मैच जिताऊ पारी शामिल रही।

स्टोक्स ने 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। स्टोक्स ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में कहा, ‘‘मैं अभी खेलते हुए लेवल-तीन कोचिंग कोर्स कर रहा हूं क्योंकि जब मेरे खेलने का करियर समाप्त होगा तब तक मैं इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोच बनना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि खेल से जुड़े रहकर मुझे क्या करना है और वह कोचिंग है।

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Future Controversy | रोहित शर्मा विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला? अजीत अगरकर की छुट्टी तय, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर

क्या मैं एक दिन इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल।’’ स्टोक्स ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह इस भूमिका को अच्छी तरह निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं यह जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाऊंगा क्योंकि अब मुझे बड़े फैसलों और उनके साथ आने वाली जिम्मेदारी की पूरी समझ है।

इसे भी पढ़ें: Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

बड़े फैसले लेने से मुझे कोई परेशानी नहीं होती।’’ इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक के बारे में स्टोक्स ने कहा कि वह ‘‘असाधारण प्रतिभाशाली’’ खिलाड़ी हैं और उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं मिलना हैरानी की बात थी। स्टोक्स ने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा कप्तान या अच्छा नेतृत्वकर्ता बन सकता है तो उसे मौका देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्रूक को उपकप्तान बनाया गया। जब मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ वह टेस्ट नहीं खेल रहा था तब भी मैं सोच रहा था कि ब्रूक उपकप्तान क्यों हैं।’’ स्टोक्स ने कहा, ‘‘मैं इसके पीछे की वजह समझता था लेकिन फिर भी मेरे मन में सवाल था कि इससे उसे क्या संदेश जाता है।

वह उपकप्तान है, कप्तान नहीं खेल रहा है, लेकिन फिर भी उसे कप्तान नहीं बनाया गया। इससे क्या संकेत मिलता है?’’ स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले जो रूट को फिर से टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को टीम का मुख्य कोच बनाया गया।

Thu, 06 Aug 2026 10:23:00 +0530

  Videos
See all

BSP MLA Umashankar Singh Passes Away : SP विधायक उमाशंकर सिंह को मायावती ने दी श्रद्धांजलि | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:45:27+00:00

Iran America War Update युद्ध ने ट्रंप को किया कंगाल अमेरिका का अरबों का नुकसान! N18G 1 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:15:12+00:00

Flood News Live: मूसलाधार आफत...जनजीवन अस्त-व्यस्त! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:28:45+00:00

Parliament Monsoon Session LIVE : राज्यसभा में आज फिर हो सकता है हंगामा | Rajya Sabha Live | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:14:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers