Responsive Scrollable Menu

Ukraine War: उत्तर कोरिया ने रूस को दी अपनी मिसाइल यूनिट, यूक्रेन के हाथ-पांव फूले, CIA की चुप्पी पर उठे सवाल

North Korea Missile Unit: रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया एक बार फिर सीधे शामिल हो रहा है. यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी का दावा है कि उत्तर कोरिया ने पहली बार अपनी मिसाइल यूनिट रूस में भेजी है. इस यूनिट में 90 सैनिक, 120 बैलिस्टिक मिसाइलें और 6 लॉन्चर शामिल हो सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका को इसकी जानकारी होने के बावजूद CIA ने कोई टिप्पणी नहीं की.

Continue reading on the app

Kitchen Safety Tips: टेकअवे बॉक्स पर लिखा 'Microwave Safe' क्या सच में है सुरक्षित? जानिए इस्तेमाल से पहले जरूरी बातें

Microwave Safe Meaning: ऑनलाइन खाना मंगाने के बाद बचा हुआ खाना फ्रिज में रखना और फिर उसी डिब्बे में दोबारा गर्म करना अब कई घरों की रोजमर्रा की आदत बन गई है। समय बचाने और आलस की वजह से लोग खाना किसी दूसरे बर्तन में निकालने की बजाय टेकअवे बॉक्स को ही माइक्रोवेव में रख देते हैं।

बॉक्स पर 'Microwave Safe' लिखा देखकर वे निश्चिंत भी हो जाते हैं। लेकिन यह छोटी-सी लापरवाही कई बार गलतफहमी की वजह बन सकती है।

'Microwave Safe' का असली मतलब क्या है?

Microwave Safe का असली मतलब क्या है?

अगर किसी कंटेनर पर 'Microwave Safe' लिखा है, तो इसका मतलब सिर्फ इतना है कि वह आसानी से नहीं  पिघलेगा या अपनी बनावट नहीं खोएगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उस कंटेनर में हर तरह का खाना, बार-बार या लंबे समय तक गर्म करना सेफ है।

यानी यह लेबल कंटेनर की गर्मी सहने की क्षमता बताता है, न कि हर स्थिति में सुरक्षित इस्तेमाल की गारंटी देता है।

हर टेकअवे बॉक्स क्या दोबारा यूज किया जा सकता है?

हर टेकअवे बॉक्स क्या दोबारा यूज किया जा सकता है?

इसका जवाब है नहीं। कई टेकअवे बॉक्स सिर्फ एक बार इस्तेमाल करने के लिए बनाए जाते हैं। ऐसे प्लास्टिक कंटेनरों को बार-बार माइक्रोवेव में गर्म करना सही नहीं माना जाता।

अगर किसी बॉक्स पर 'Microwave Safe' का निशान नहीं है, तो उसमें खाना गर्म करने के बजाय पहले उसे कांच या सिरेमिक के बर्तन में निकाल लेना बेहतर विकल्प है।

माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय रखें इन बातों का ध्यान

सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
  • सबसे पहले कंटेनर पर 'Microwave Safe' का निशान जरूर देखें।
  • बिना लेबल वाले प्लास्टिक बॉक्स को माइक्रोवेव में न रखें।
  • प्लास्टिक कंटेनर में लंबे समय तक खाना गर्म करने से बचें।
  • अगर बॉक्स का रंग बदल जाए, वह पिघलने लगे या उसमें दरार आ जाए, तो उसका दोबारा इस्तेमाल न करें।
  • माइक्रोवेव में खाना गर्म करने के लिए कांच या माइक्रोवेव-सेफ सिरेमिक बर्तन ज्यादा बेहतर माने जाते हैं।

सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
अगर आपको किसी टेकअवे बॉक्स को लेकर थोड़ा भी संदेह है, तो उसमें खाना गर्म करने की बजाय पहले उसे कांच या सिरेमिक के बर्तन में निकाल लें। यह एक आसान और सुरक्षित तरीका माना जाता है।

(Disclaimer): यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी कंटेनर को माइक्रोवेव में इस्तेमाल करने से पहले उस पर दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ें। यदि किसी प्लास्टिक कंटेनर की सुरक्षा को लेकर संदेह हो, तो कांच या सिरेमिक के बर्तन का उपयोग करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें: हरा धनिया 2 दिन में सूख जाता है? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, 10-15 दिन तक रहेगा फ्रेश

Continue reading on the app

  Sports

क्या थी Asian Test Championship? WTC से पहले एशिया का 'टेस्ट वर्ल्ड कप', जब सचिन-द्रविड़ की टीम भी नहीं जीत पाई थी

आज जब बात World Test Championship की होती है तो लगता है कि टेस्ट क्रिकेट का यह पहला सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, लेकिन ये तो अधूरा सच है, बेहद कम लोग जानते हैं कि WTC से करीब दो दशक पहले एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने टेस्ट क्रिकेट को दिलचस्प बनाने के लिए एक अलग टूर्नामेंट शुरू किया था, जिसका नाम था एशियन टेस्ट चैंपियनशिप. Thu, 6 Aug 2026 11:41:02 +0530

  Videos
See all

Flood News Live: मूसलाधार आफत...जनजीवन अस्त-व्यस्त! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:28:45+00:00

Sheikh Hasina Speech : शेख हसीना को लेकर आई बड़ी खबर,बांग्लादेश में फिर बढ़ी हलचल! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers