स्कूटर लेना हुआ महंगा, इस कंपनी ने बढ़ाए दाम, खरीदने से पहले जान लें नई कीमतें
टीवीएस ने अपने दो पॉप्युलर स्कूटर की महंगा कर दिया है। इन स्कूटर का नाम TVS Jupiter 125 और TVS Jupiter 110 है। इनकी कीमतों में 2400 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
Karnataka Factory Chemical Leak: यादगीर की फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, MP समेत 3 मजदूरों की मौत; 2 की हालत गंभीर
कर्नाटक के यादगीर जिले के कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। जहरीले रसायन के रिसाव के कारण दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
मध्य प्रदेश और तेलंगाना के श्रमिकों की गई जान
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान तेलंगाना के महबूबनगर निवासी कटला गणेश तथा मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विक्रम सिंह गोंडा और संजय सिंह गोंडा के रूप में हुई है।
दो घायल अस्पताल में भर्ती
घटना में घायल मंचला हेमंत और मंचला शिवकुमार, जो आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के निवासी हैं, का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है।
फैक्ट्री में काम बंद, पुलिस जांच शुरू
हादसे के बाद एहतियात के तौर पर फैक्ट्री में कामकाज रोक दिया गया है। पुलिस ने सैदापुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और केमिकल लीक होने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi









