Responsive Scrollable Menu

समिट में नन्हे वक्ता रणवीर ने खींचा सबका ध्यान, भारत के शाश्वत विचारों से एआई का भविष्य गढ़ने की बात कही

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई सम्मेलन में एक बेहद प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब सबसे कम उम्र के मुख्य वक्ताओं में शामिल छात्र रणवीर सिंह सचदेवा ने अपने विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

2017 में जन्मे रणवीर ने अपने संबोधन में भारत की प्राचीन दार्शनिक परंपराओं और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बीच संबंध को समझाया और बताया कि भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होने वाली है।

समिट के दौरान आईएएनएस से बातचीत में रणवीर ने कहा कि उनकी प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि भारत के शाश्वत विचार आज की तकनीकी दुनिया को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और साथ ही यह भी बताया कि दुनिया के अलग-अलग देश अपने-अपने एआई मॉडल कैसे विकसित कर रहे हैं।

रणवीर ने हाल ही में जारी एक भारतीय एआई मॉडल से जुड़ा एक व्यावहारिक उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने समझाया कि इस तरह के नवाचार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे सकते हैं। रणवीर ने कहा कि वे अपने उपयोग के उदाहरण के माध्यम से यह दिखा रहे हैं कि नई तकनीकें भारत की जीडीपी वृद्धि में किस तरह योगदान दे सकती हैं।

तकनीक की तेजी से बदलती दुनिया का जिक्र करते हुए रणवीर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सबसे अधिक प्रभाव युवाओं पर पड़ेगा। मिलेनियल्स के साथ-साथ जेन-जी और जेनरेशन अल्फा इस बदलाव के असली वाहक बनेंगे, क्योंकि ये पीढ़ियां डिजिटल माहौल में पली-बढ़ी हैं और नई तकनीकों को तेजी से अपनाने की क्षमता रखती हैं।

रणवीर ने यह भी कहा कि आज डेवलपर्स, सरकारें और संस्थाएं जो निर्णय ले रही हैं, वही आने वाली पीढ़ियों के जीवन और काम करने के तरीके को तय करेंगे। सम्मेलन में देश और विदेश से नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शोधकर्ता, स्टार्टअप और छात्र एक मंच पर जुटे हैं, जहां एआई नवाचार, नीति और उसके व्यावहारिक उपयोगों पर चर्चा हो रही है।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Pakistan Hockey कप्तान Ahmad Bhat पर 2 साल का बैन | #shorts #viralnews #viralvideo

Pakistan Hockey कप्तान Ahmad Bhat पर 2 साल का बैन | #shorts #viralnews #viralvideo News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: एक भी मैच में आउट हुए बिना ठोके सबसे ज्यादा रन, अब सुपर-8 में दम दिखाएगा ये बल्लेबाज

Brian Bennett: ये बल्लेबाज किसी भी मैच में आउट नहीं हुआ है. एक भी मैच में बिना आउट हुए ही उसने अपनी टीम के लिए ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. Thu, 19 Feb 2026 21:15:49 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: T-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया ! #shorts #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:43:43+00:00

APKA RAJYA: Hamirpur Fraud बेरोजगार युवकों से ठगी, विदेश नौकरी के नाम पर फर्जी दस्तावेज | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:45:00+00:00

News Ki Pathshala: मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी को ED का समन ! #shorts #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:41:13+00:00

Khabardar: Iran पर हमला करने का फैसला क्यों नहीं कर पा रहे Trump? | America-Iran Tension | US Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:38:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers