Responsive Scrollable Menu

राजस्थान-हरियाणा में बारिश के साथ ओले गिरे:MP-पंजाब में आज तेज आंधी के साथ बारिश के आसार; उत्तराखंड में बर्फबारी

देश के कई राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार से राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया। इससे कई ऑपरेशन टल गए। 4 जिलों में ओले भी गिरे। हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे थे। मध्य प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित कई संभागों में आज बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पंजाब और चंडीगढ़ में भी तेज तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। चंडीगढ़ में बुधवार को झमाझम बारिश हुई थी। वहीं उत्तराखंड के देहरादून सहित पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे कई राज्यों में तापमान में गिरावट और मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। देशभर में मौसम की तस्वीरें…

Continue reading on the app

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में फिर खेला होगा:BJP इस दफा भी चौंकाएगी, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की टेंशन; 7 प्वाइंट्स में समझिए दोनों की प्लानिंग

हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा हो चुकी है। विधानसभा के अंदर मौजूदा संख्या बल के हिसाब से तो एक सीट सत्तारूढ़ BJP और दूसरी सीट मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में जाती हुई नजर आती है लेकिन ऐसा ही होगा, ये कहना जल्दबाजी होगा। हरियाणा में राज्यसभा सीटों पर हुए इलेक्शन का इतिहास बेहद रोचक और ड्रामेटिक रहा है। सियासी जानकार भी मानते हैं कि इस बार का चुनाव ऊपर से जितना आसान दिख रहा है, अंदर से उतना ही पेचीदा रहेगा। राज्यसभा की खाली होने जा रही दोनों सीटें फिलहाल BJP के पास हैं। एक पर रामचंद्र जांगड़ा तो दूसरी पर किरण चौधरी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। BJP की कोशिश दोनों सीटें बचाने की रहेगी। इसके लिए वह दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारकर क्रॉस वोटिंग की उम्मीद करेगी। इसके लिए BJP उम्मीदवार चयन में सरप्राइज दे सकती है। बागड़ बेल्ट या पंजाब से जुड़े समीकरण को ध्यान में रखते हुए सिख चेहरा लाया जा सकता है। कुछ सीनियर नेताओं को एडजस्ट करने का विकल्प भी खुला है। दूसरी ओर, कांग्रेस के पास कहने को 37 विधायक हैं, लेकिन पार्टी को संख्या से ज्यादा चिंता अनुशासन की है। 2016 और 2022 के अनुभव बताते हैं कि राज्यसभा चुनाव में आखिरी वक्त के उलटफेर भारी पड़ते हैं। इसलिए पार्टी की प्राथमिकता साफ है- एकजुटता और भरोसेमंद उम्मीदवार। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह दावा कर रहे हैं कि BJP कुछ भी कर ले, एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ही जीतेगा। एक्सपर्ट की नजर में 3 पॉइंट्स में समझें BJP की संभावित रणनीति अब जानिए…कांग्रेस के लिए सामने 3 बड़ी चुनौतियां क्या इनेलो के 2 और 3 निर्दलीय विधायक बेहद अहम इनेलो के दो विधायक और 3 निर्दलीय MLA के वोट राज्यसभा चुनाव में बेहद अहम रहेंगे। इस समय तीनों निर्दलीय विधायक, हिसार से सावित्री जिंदल, गन्नौर से देवेंद्र कादियान और बहादुरगढ़ से राजेश जून BJP सरकार को समर्थन दे रहे हैं। इनमें सावित्री जिंदल और राजेश जून की बैकग्राउंड कांग्रेस से जुड़ी रही है। जहां तक इनेलो का सवाल है तो पार्टी सुप्रीमो अभय चौटाला ने अभी तक स्टैंड क्लियर नहीं किया है। हालांकि हरियाणा के सियासी इतिहास में चौटाला परिवार, देवीलाल से लेकर दुष्यंत चौटाला तक, जब-जब जरूरत पड़ी, BJP के साथ ही गया है। हरियाणा में जब-जब 2 सीटों पर चुनाव हुआ…बड़ा उल्टफेर हुआ 2016 का स्याही कांड: 14 वोट अमान्य हुए वर्ष 2016 में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में उतरे। 47 विधायकों वाली भाजपा ने एक सीट पर चौ. बीरेंद्र सिंह को कैंडिडेट बनाया और दूसरी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन दिया। इनेलो ने एडवोकेट आरके आनंद को मैदान में उतारा जबकि कांग्रेस ने कोई ऑफिशियल प्रत्याशी नहीं उतारा। आनंद दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलकर आए तो माना गया कि कांग्रेस उनका समर्थन करेगी। हालांकि वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 14 विधायकों के वोट अमान्य कर दिए गए क्योंकि इनके बैलेट पेपर पर अलग रंग के पेन का इस्तेमाल हुआ था। आरोप था कि बैलेट पेपर पर गलत तरीके से स्याही लगाई गई। नतीजा दूसरी सीट पर BJP समर्थित सुभाष चंद्रा जीत गए। मामला चुनाव आयोग और अदालत तक पहुंचा। मीडिया ने इसे ‘स्याही कांड’ नाम दिया। 2022 में वोट दिखाने पर विवाद, क्रॉस वोटिंग भी वर्ष 2022 में भी राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव हुआ। भाजपा ने कृष्णलाल पंवार तो कांग्रेस हाईकमान ने अपने विश्वासपात्र अजय माकन को प्रत्याशी बनाया। विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा और कांग्रेस के पास 1-1 सीट आनी थी, मगर खेल हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने अपने बेटे कार्तिकेय शर्मा को निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में मैदान में उतार दिया। भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया। वोटिंग के दौरान आरोप लगे कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने अपने वोट भाजपा एजेंट को दिखाए। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इन वोटों को रद्द करने की मांग की मगर वोट रद्द नहीं हुए। नतीजा- कार्तिकेय शर्मा जीत गए और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग खुलकर सामने आ गई। किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई को लेकर खूब चर्चाएं चलीं। उसके बाद कुछ समय बीता और इन दोनों ने कांग्रेस छोड़कर BJP जॉइन कर ली। क्या कहते हैं आंकड़े इन 3 प्वाइंट में समझिए… कांग्रेस और बीजेपी में ये चेहरे कर रहे लॉबिंग

Continue reading on the app

  Sports

शादाब खान के पर कतरने की तैयारी में पीसीबी, पाक ऑलराउंडर को हद में रहने की दी वार्निंग

PCB Warning to Shadab Khan: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शादाब खान को मैच के बाद पूर्व खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर नाराजगी जताई है. इसी के साथ बोर्ड ने ऑलराउंडर को मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान अपनी भाषा का ध्यान रखने की सलाह दी है. Thu, 19 Feb 2026 23:59:37 +0530

  Videos
See all

Noida Schools Bomb Threat Live: परीक्षा के बीच नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T19:18:31+00:00

Bihar में विसर्जन को लेकर RJD नेता का बड़ा बयान, DJ और शराबबंदी को लेकर सरकार पर किया हमला | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T19:29:23+00:00

DasTak: US-Iran Tension के बीच Iran अपने परमाणु ठिकाने छुपा रहा! | Iran Nuclear Sites | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T19:15:06+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Bangladesh में सत्ता बदलते ही हिंदुओं के लिए बड़ी खबर आ गई ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T19:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers