IND-W vs ZIM-W: भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, तीसरे टी20 में 92 रन से जीता मैच
IND-W vs ZIM-W: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया. हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की तूफानी पारियों से भारत ने 216 रन बनाए. जानिए मैच की पूरी रिपोर्ट.
The post IND-W vs ZIM-W: भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, तीसरे टी20 में 92 रन से जीता मैच appeared first on Prabhat Khabar.
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन में मचाई तबाही, ड्रोन और मिसाइल हमले में मारे गए 9 लोग
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों ने यूक्रेन में एक बार फिर भारी नुकसान पहुंचाया है. अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को हुए हमलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए. हमलों के कारण यूक्रेन के 12 क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई. इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने देश की वायु रक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सैन्य सहायता जारी रखने के लिए अमेरिका तथा यूरोपीय देशों से समर्थन मांगा है.
एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, कीव क्षेत्र में हुए हमलों में चार लोगों की मौत हुई और 27 लोग घायल हुए. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. ओबुकिव जिले में गोदामों को नुकसान पहुंचा, जबकि बुचा जिले में कई इमारतें प्रभावित हुईं. कीव-ओडेसा राजमार्ग पर हुए हमले में भी तीन लोगों की मौत हुई. वहीं, मध्य यूक्रेन के निप्रो शहर के बाहरी इलाके में गोदामों पर हमले के दौरान दो लोगों की जान चली गई.
यूक्रेन के राष्ट्रीय बिजली ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनेर्गो ने बताया कि रूसी हमलों के बाद देश के 12 क्षेत्रों में बिजली कटौती हुई. ऊर्जा प्रतिष्ठानों और परिवहन से जुड़े बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से मांगी सैन्य सहायता
युद्ध के बीच जेलेंस्की नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के जरिए यूक्रेन के लिए अतिरिक्त सहायता जुटाने की कोशिश की. नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भी इन कूटनीतिक प्रयासों में शामिल रहे.
जेलेंस्की ने विशेष रूप से हवाई रक्षा प्रणालियों और अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर की उपलब्धता पर चिंता जताई. उनका कहना है कि रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए यूक्रेन को इन प्रणालियों की तत्काल आवश्यकता है. उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी बातचीत की और खुफिया जानकारी साझा करने तथा सैन्य सहायता की आपूर्ति से जुड़े मुद्दे उठाए.
अमेरिका ने सहायता रोकने के आरोपों से किया इनकार
जेलेंस्की ने आशंका जताई है कि यूक्रेन को मिलने वाली सहायता में देरी हो रही है. हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यूक्रेन को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सहायता रोकने का कोई राजनीतिक निर्देश नहीं दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि पैट्रियट मिसाइलों की वैश्विक स्तर पर मांग अधिक है और उनकी उपलब्धता सीमित है.
इस बीच, यूरोपीय देश यूक्रेन को समर्थन जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं. युद्ध के बीच बढ़ते हमलों, बिजली संकट और सैन्य सहायता को लेकर अनिश्चितता ने यूक्रेन की स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है. फिलहाल, कूटनीतिक बातचीत के जरिए अतिरिक्त समर्थन जुटाने और युद्ध को समाप्त करने के प्रयास जारी हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









