Dry Fruits Side Effects: रोज ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो हो जाएं सावधान! ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये परेशानियां
Dry Fruits Side Effects: ड्राई फ्रूट्स सेहतमंद स्नैक के तौर पर काफी पसंद किए जाते हैं। बादाम, काजू, किशमिश और खजूर जैसे मेवों में कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन इनका ज्यादा सेवन परेशानी भी बढ़ा सकता है।
इनमें पोषक तत्वों के साथ कैलोरी भी होती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा खाने पर वजन और पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। जानिए ज्यादा ड्राई फ्रूट खाने से किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
1.बादाम
फायदे: बादाम खाने से पेट कुछ समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन के लिए मददगार होता है, जबकि विटामिन ई शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है।
नुकसान: ज्यादा बादाम खाने से कैलोरी बढ़ सकती है और कुछ लोगों को पेट भारी लग सकता है। जिन लोगों को नट्स से एलर्जी है, उन्हें बादाम खाने से बचना चाहिए।
2.काजू
फायदे: काजू शरीर को ऊर्जा देने में मदद कर सकता है। इसमें कॉपर और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। हल्की भूख लगने पर काजू एक अच्छा स्नैक विकल्प हो सकता है।
नुकसान: ज्यादा काजू खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए इसे एक साथ बहुत ज्यादा खाने के बजाय सीमित मात्रा में लेना बेहतर है।
3.किशमिश और खजूर
फायदे: किशमिश और खजूर जल्दी ऊर्जा देने वाले स्नैक के तौर पर लिए जा सकते हैं। किशमिश में फाइबर मिलता है, जबकि खजूर में भी फाइबर और कुछ जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
नुकसान: इन्हें ज्यादा खाने से रोज के खाने में शुगर और कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए दोनों को सीमित मात्रा में खाना बेहतर है।
4.पिस्ता और मखाना
फायदे: पिस्ते से प्रोटीन और फाइबर मिल सकता है। वहीं, मखाने को हल्का भूनकर शाम के समय स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है। दोनों को संतुलित डाइट में थोड़ी मात्रा में शामिल किया जा सकता है।
नुकसान: नमकीन पिस्ते में नमक ज्यादा हो सकता है, इसलिए बिना नमक वाला पिस्ता बेहतर विकल्प है। मखाने में ज्यादा तेल, घी या नमक डालने से उसकी कैलोरी बढ़ सकती हैं। कम तेल और कम नमक में तैयार करना बेहतर है।
5.अंजीर
फायदे: अंजीर में मौजूद फाइबर रोज की डाइट में फाइबर बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें कैल्शियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसे नाश्ते या स्नैक के साथ थोड़ी मात्रा में शामिल किया जा सकता है।
नुकसान: ज्यादा अंजीर खाने से कुछ लोगों को गैस या पेट फूलने जैसी परेशानी हो सकती है। इसमें नेचुरल शुगर और कैलोरी भी होती है, इसलिए इसे खाते समय मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।
रोज कितनी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाएं?
ड्राई फ्रूट्स की सही मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है। उम्र, रोज की डाइट और शारीरिक मेहनत के हिसाब से जरूरत बदलती है। एक साथ बहुत ज्यादा खाने के बजाय अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स को थोड़ी मात्रा में लेना बेहतर है।
खरीदते समय भी रखें ध्यान
- ड्राई फ्रूट्स खरीदते समय पैकेट पर दी गई जानकारी जरूर पढ़ें।
- ज्यादा नमक या चीनी वाले मेवों से बचें।
- अगर किसी नट्स से एलर्जी है तो उसे न खाएं।
(Disclaimer): यह खबर सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के लिए है। अगर आपको कोई बीमारी, फूड एलर्जी या किसी खास डाइट की जरूरत है, तो डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या योग्य डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: बच्चे से पूछताछ नहीं, भरोसे से बढ़ाएं बॉन्डिंग; अपनाएं ये 5 आसान तरीके
UN उप महासचिव Amina Mohammed 26 अगस्त से भारत का दौरा करेंगी, अधिकारियों से होगी चर्चा
योषिता सिंह संयुक्त राष्ट्र, 20 अगस्त संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करेंगी और इस दौरान वह नयी दिल्ली और इस वैश्विक संस्था के बीच सहयोग पर चर्चा करेंगी। मोहम्मद इस सप्ताह चीन जाएंगी और इसके बाद मंगोलिया का दौरा करेंगी। वहां से न्यूयॉर्क लौटते समय वह भारत आएंगी।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 26 से 28 अगस्त तक भारत यात्रा के दौरान अमीना मोहम्मद नयी दिल्ली में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। इस दौरान ‘‘संयुक्त राष्ट्र-भारत सहयोग और सतत विकास को आगे बढ़ाने में भारत की भागीदारी’’ पर चर्चा होगी। मोहम्मद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्रों से भी मुलाकात करेंगी।
इस दौरान वह ‘‘सतत विकास लक्ष्यों के समर्थन में डिजिटल नवोन्मेष के इस्तेमाल की संभावनाओं और चुनौतियों पर छात्रों के साथ विचार-विमर्श करेंगी।’’ दुजारिक ने बताया कि अमीना मोहम्मद चीन में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कृत्रिम मेधा (एआई) और मानव विकास पर तीसरे संवाद की अध्यक्षता करेंगी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को वह महासचिव के प्रतिनिधि के रूप में मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर जाएंगी, जहां वह मरुस्थलीकरण से निपटने संबंधी संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीसीडी सीओपी-17) के पक्षकारों के 17वें सत्र में हिस्सा लेंगी। अमीना मोहम्मद इससे पहले जुलाई 2023 में भारत आई थीं।
जनवरी 2022 में संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव के रूप में पांच वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्ति के बाद यह भारत की उनकी पहली यात्रा थी। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी और बेंगलुरु भी गई थीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi









