Responsive Scrollable Menu

North Korea ने पूर्वी तट पर दागी Missile, दक्षिण कोरियाई सेना ने दी जानकारी

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने देश के पूर्वी तट के पास एक संदिग्ध मिसाइल का प्रक्षेपण किया। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से बताया कि यह प्रक्षेपण बृहस्पतिवार को किया गया। उत्तर कोरिया द्वारा संदिग्ध मिसाइल दागे जाने की खबर किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन के उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास घटाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को ज्यादा महत्व नहीं दिया था।

ट्रंप ने यह कदम कूटनीतिक प्रयासों को फिर से शुरू करने की कोशिश के तहत उठाया था। किम यो जोंग ने कहा कि इन सैन्य अभ्यासों की उकसावे वाली प्रकृति में कोई बदलाव नहीं आया है।

Continue reading on the app

Mehul Choksi के वकील Vijay Aggarwal लंदन में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

(अदिति खन्ना) लंदन, 20 अगस्त भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की पैरवी कर चुके आपराधिक मामलों के वकील विजय अग्रवाल पर लंदन में गिरफ्तारी के बाद यौन उत्पीड़न के चार आरोप लगाए गए हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अग्रवाल एक जाने माने अधिवक्ता हैं और उन्हें पिछले सप्ताह मंगलवार को ब्रिटेन की राजधानी के महंगे ‘मेफेयर’ इलाके में स्थित एक संपत्ति से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने धोखाधड़ी और धन शोधन मामलों में चोकसी की पैरवी की थी। पुलिस के अनुसार, अग्रवाल पर पिछले बृहस्पतिवार को आरोप तय किए गए और उन्हें लंदन की ‘वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट’ अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में भेज दिया और अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 सितंबर को ‘साउथवार्क क्राउन कोर्ट’ में होगी।

अग्रवाल की सहायक मनप्रीत कौर को भी घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। उन पर यौन उत्पीड़न के अपराध को जानबूझकर बढ़ावा देने या उसमें सहायता करने के दो आरोप लगाए गए हैं। अदालत को बताया गया कि कथित अपराध मई और इस महीने की शुरुआत में हुए थे।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा, “मंगलवार, 11 अगस्त को अधिकारियों ने मेफेयर के ब्रिक स्ट्रीट स्थित एक संपत्ति पर पहुंचकर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के संबंध में कार्रवाई की।” पुलिस ने बताया, “57 वर्षीय एक व्यक्ति और 41 वर्षीय एक महिला को इन घटनाओं के संबंध में गिरफ्तार किया गया। ये घटनाएं कथित तौर पर मंगलवार, 26 मई और रविवार (नौ अगस्त) को हुई थीं।” पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर बृहस्पतिवार, 13 अगस्त को आरोप लगाए गए और उसी दिन उन्हें वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में भेज दिया और 10 सितंबर को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।

Continue reading on the app

  Sports

Sanjay Manjrekar हैरान हैं कि IPL की युवा पीढ़ी Test cricket में आसानी से ढल रही

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों से इतनी सहजता से कैसे तालमेल बिठा पा रही है। उन्होंने आधुनिक युग के खिलाड़ियों के टी20 से टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की तुलना पॉप गायकों द्वारा शास्त्रीय राग गाने की कोशिश से की।

दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में बात करते हुए मांजरेकर ने मौजूदा पीढ़ी की काबिलियत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं, वे लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए जरूरी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव इतनी आसानी से कर पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब

मांजरेकर ने कहा, ‘‘अगर आधुनिक पॉप गायकों से शास्त्रीय गायन या राग गाने के लिए कहा जाए तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन ये खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं। मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि आईपीएल और टी20 की पीढ़ी इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेल रही है और वो भी गेंदबाजी करते हुए और रन बनाने, दोनों के मामले में।’’

इसे भी पढ़ें: Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

उन्होंने खासतौर पर आधुनिक बल्लेबाजों की अनुकूलन क्षमता की तारीफ की, क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों में काफी अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के मामले में ज्यादा, क्योंकि टी20 बल्लेबाजी और टेस्ट बल्लेबाजी में बहुत अंतर होता है।’’

भारत की युवा टीम में कई आईपीएल और टी20 सितारे शामिल हैं, जो इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेल रहे हैं। ऐसे में मांजरेकर की टिप्पणी आधुनिक क्रिकेटर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जहां खिलाड़ियों से अलग-अलग प्रारूपों के बीच आसानी से ढलने की उम्मीद की जाती है।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल ने पूरे किए कप्तानी का एक साल, 600th Test में कप्तानी कर रचेंगे इतिहास; Shubman Gill on WTC Goals

टी20 क्रिकेट की आक्रामक गति से टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीक और एकाग्रता की ओर तेजी से बदलाव करने की काबिलियत मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों की पीढ़ी की एक प्रमुख विशेषता बन गई है।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:50 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: वंदे मातरम् ना गाने पर कांग्रेस का तर्क क्या? | #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:46:24+00:00

Garjana I Rubika Liyaquat: वंदे मातरम पर रुबिका का राहुल से सीधा सवाल! #garjana #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers