Responsive Scrollable Menu

PM मोदी आज आंध्र प्रदेश-कर्नाटक के दौरे पर:चुट्टिलू कॉटेज जैसी डिजाइन वाले भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, इसकी लागत 5000 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी और रोड कनेक्टिविटी से जुडे़ करीब 18000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी सुबह 10:45 बजे दिल्ली से अमरावती पहुंचेंगे। सुबह 10:58 बजे प्रधानमंत्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसकी डिजाइन चुट्टिलू कॉटेज से प्रेरित है। विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट करीब 5,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसके बाद पीएम जनसभा भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे, प्रधानमंत्री मैसूरु में श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। पहले देखिए भोगापुरम एयरपोर्ट की 4 तस्वीरें… आदिवासी ढिमसा डांस से स्वागत होगा एयरपोर्ट की फेसिलिटीज देखने के बाद प्रधानमंत्री सुबह 11:30 बजे खुली गाड़ी में जनसभा स्थल तक जाएंगे। वहां 13,500 से ज्यादा आदिवासी महिलाएं और स्टूडेंट ढिमसा नृत्य के साथ उनका स्वागत करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी 18,000 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इसमें पेट्रोलियम और सड़क परिवहन मंत्रालय की परियोजनाएं शामिल हैं। भास्कर नॉलेज: जानिए चुटि्टलू कॉटेज और ढिमसा क्या है आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की एक पारंपरिक गोलाकार झोपड़ी या घर बनाया जाता है। जिसे चुटि्टलू कहते हैं। तेलुगु में चुट्टिलू का अर्थ ही "गोल घर" होता है। यह कोई आधुनिक कॉटेज नहीं, बल्कि सदियों पुराने लोकल वर्नाकुलर आर्किटेक्चर का नमूना हैं। इन घरों की गोल आकृति इन्हें तेज चक्रवाती तूफान से बचाती है। गोल आकार हवा को मोड़ देता है। इससे नुकसान कम होता है। आंध्र प्रदेश का मशहूर आदिवासी लोकनृत्य है। इसे मुख्य रूप से अराकू वैली और अल्लूरी सीताराम राजू के आदिवासी समुदायों करते हैं। मुख्य रूप से बगता, वाल्मीकि, कोंडा डोरा, गडाबा, जटापू, पोरजा, मुक्का डोरा जैसे आदिवासी समुदायों की महिलाएं इसे करती हैं। इसे फसल कटाई के बाद, विवाह समारोह, ग्राम उत्सव और धार्मिक पर्वों पर किया जाता है। सरकार इसे पर्यटन और सांस्कृतिक आयोजनों में भी जगह देती है। भोगापुरम एयरपोर्ट की खासियत… कर्नाटक में निरंजन मठ में बना विवेकानंद स्मारक पीएम मोदी कर्नाटक के मैसूर में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन करेंगे। 'विवेक स्मारक' नवंबर 1892 में भारत यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद की मैसूर की ऐतिहासिक यात्रा की याद दिलाता है। वहां रहने के दौरान, उन्होंने कहा था कि विद्वानों और भक्तों से बातचीत की और महाराजा चामराजेन्द्र वाडियार का संरक्षण प्राप्त किया। इनके सहयोग से ही वे 1893 में शिकागो में धर्म संसद (पार्लियामेंट ऑफ़ रिलीजन) में जा सके। निरंजन मठ में स्थापित 'विवेक स्मारक' 81,000 वर्ग फुट से ज्यादा एरिया में बना है। इसमें एक 4-D अनुभव सेंटर, एक प्रदर्शनी हॉल, लगभग 700 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक एम्फीथिएटर, क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, एक लाइब्रेरी, एक रीडिंग रूम, एक ध्यान और योग हॉल और एक बुक स्टॉल है। इस केंद्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं भी शामिल हैं।

Continue reading on the app

आज तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी:महाबलीपुरम में 74 जिला अध्यक्षों के साथ पार्टी संगठन की बैठक करेंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में पार्टी संगठन की बड़ी बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 10:30 बजे होने वाली इस बैठक में वे राज्य के 74 जिला अध्यक्षों से चर्चा करेंगे। साथ ही प्रेजेंटेशन के जरिए जिला अध्यक्षों को भी संबोधित करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रोडमैप तैयार करेंगे। बैठक का मुख्य फोकस बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ना है। बैठक के बाद राहुल गांधी राज्य के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व उम्मीदवारों के साथ भी अलग से बैठक करेंगे। CM विजय से मिलने का कार्यक्रम नहीं तमिलनाडु के प्रभारी महासचिव गुलाम अहमद मीर ने बताया कि 'संगठन सृजन' अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जागरूक करना, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करना है। अहमद मीर ने यह भी बताया कि तमिलनाडु यात्रा के दौरान राहुल का मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

भारतीय टेस्ट टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं होंगे। पूरी तरह फिट नहीं हो पाने की वजह से उन्हें अंतिम टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी अनुपस्थिति भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, जसप्रीत बुमराह को पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद से वह लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रहकर पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे थे। बीसीसीआई ने उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए प्रारंभिक टीम में शामिल किया था, लेकिन यह चयन उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर था।

बता दें कि बुमराह को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में फिटनेस परीक्षण से गुजरना था। हालांकि पुनर्वास के दौरान उन्हें घुटने में लगातार असहजता महसूस होती रही। चिकित्सकीय टीम ने उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद यह फैसला लिया कि उन्हें अभी मैदान पर लौटाना जोखिम भरा हो सकता है। इसी कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान भी बुमराह को चोट की समस्या का सामना करना पड़ा था। कार्डिफ में क्षेत्ररक्षण करते समय लगी चोट के कारण वह लॉर्ड्स में खेला गया एकदिवसीय मुकाबला भी नहीं खेल सके थे। इसके बाद उम्मीद थी कि वह समय रहते फिट होकर श्रीलंका श्रृंखला में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका है।

जसप्रीत बुमराह पिछले कई वर्षों से भारतीय तेज गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी रहे हैं। नई और पुरानी दोनों गेंद से विकेट लेने की उनकी क्षमता ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजों में शामिल किया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, वह इस समय भी टेस्ट गेंदबाजों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

बता दें कि भारतीय टीम पिछले दो वर्षों में घरेलू मैदान पर दो टेस्ट श्रृंखलाएं हार चुकी है, जबकि विदेशी दौरों पर भी उसका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। ऐसे समय में बुमराह की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। अब टीम प्रबंधन को अन्य तेज गेंदबाजों पर अधिक भरोसा करना होगा।

फिलहाल बीसीसीआई की चिकित्सकीय टीम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है। टीम प्रबंधन की कोशिश है कि बुमराह पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही मैदान पर वापसी करें, ताकि भविष्य की महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं में वह पूरी क्षमता के साथ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सकें।
Sun, 02 Aug 2026 22:46:43 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat | Imran Masood | राहुल-प्रियंका पर इमरान मसूद का वो बयान जिस पर रुबिका की छूटी हंसी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T17:05:54+00:00

स्कूलों के मुद्दे पर बोले Akhilesh Yadav, सरकार पर साधा निशाना | #AkhileshYadav #UPPolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T17:05:16+00:00

Pratapgarh Amla: ODOP से प्रतापगढ़ के आंवले ने विदेशों में बनाई पहचान|Amla Murabba | Yogi Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T17:08:26+00:00

Ajit Doval News | डोभाल के ऐसे मिशन जो बन गए इतिहास! NSA Ajit Doval की सबसे बड़ी उपलब्धियां #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T17:08:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers