Responsive Scrollable Menu

Commonwealth Games CWG 2022: नायब सिंह सैनी ने पदक विजेताओं की सराहना की

चंडीगढ़, दो अगस्त ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को भारत के शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पदक विजेताओं की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। शनिवार को मुक्केबाजों ने रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, जबकि जूडो खिलाड़ियों और पैरा ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया।

शनिवार को मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में से छह हरियाणा के थे। इनमें प्रिया घंघास (60 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), अंकुश पंघाल (70 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), जैसमीन लम्बोरिया (57 किग्रा) और प्रीति पवार (54 किग्रा) शामिल हैं। पंजाब के कोटकपूरा में एक कार्यक्रम के दौरान सैनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा सहित भारतीय खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।

हरियाणा के खिलाड़ियों की सफलता राज्य की समृद्ध खेल परंपरा और भारतीय मुक्केबाजी की बढ़ती ताकत का प्रतीक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हैं और नशे से दूर रहते हैं, तो वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाते हैं।’’ सैनी ने हरियाणा के पदक विजेता मुक्केबाजों को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी कई पोस्ट किए। भिवानी की मुक्केबाज प्रीति और जैसमीन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और अनुशासन से देश को गौरवान्वित किया है। हिसार के अंकुश को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपके धैर्य, आक्रामक खेल और शानदार तकनीक ने जीत के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

यह सफलता भारतीय मुक्केबाजी की समृद्ध परंपरा और हरियाणा की खेल संस्कृति का गौरवपूर्ण प्रतीक है।’’ भिवानी के सचिन की प्रशंसा करते हुए सैनी ने कहा, ‘‘चुनौती चाहे कितनी भी कठिन रही हो, आपने अपने कौशल और जुझारू जज्बे से हर राउंड में चैंपियन की पहचान स्थापित की। आपकी जीत हरियाणा की समृद्ध खेल परंपरा और भारतीय मुक्केबाजी की बढ़ती ताकत का शानदार प्रतीक है।’’ भिवानी की प्रिया के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘कड़े मुकाबलों के बीच आपके साहस, संयम और असाधारण कौशल ने स्वर्णिम सफलता का नया अध्याय लिखा है। रिंग में आपके प्रदर्शन ने भारतीय मुक्केबाजी की प्रतिष्ठा को और ऊंचा किया है तथा पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’’ शनिवार शाम सैनी ने भिवानी की मुक्केबाज साक्षी को भी स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी थी।

Continue reading on the app

Deepanker Bhattacharya: शिक्षा और प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ आंदोलन राष्ट्रव्यापी बना

पटना, दो अगस्त भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-मार्क्सवादी लेनिनवादी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि शिक्षा में भ्रष्टाचार, प्रश्न पत्र लीक और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जारी आंदोलन अब केवल ‘जेन-जेड’ तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें अब स्कूली छात्र भी शामिल होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भट्टाचार्य ने यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में भ्रष्टाचार, फीस बढ़ोतरी, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमलों और छात्र आंदोलनों के कथित दमन के खिलाफ जारी अभियान अब देशव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी शामिल है। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों का यह आंदोलन अब सिर्फ जेन-जेड तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें ‘जेनरेशन अल्फा’ भी शामिल हो गई है।

अब स्कूली छात्र भी शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।” ‘जेन-जेड’ उस पीढ़ी को कहा जाता है, जिसका जन्म वर्ष 1997 से 2012 के बीच हुआ है। वहीं, ‘जेनरेशन अल्फा’ में 2010 से 2024 के बीच जन्मे बच्चों को शामिल किया जाता है हालांकि इसकी समय-सीमा को लेकर अलग-अलग मत भी हैं। भट्टाचार्य ने दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के बाद अब गृह मंत्री की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों से जुड़े मामलों को वापस लेने की घोषणा के बावजूद सभी मुकदमे वापस नहीं लिए जा रहे हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि यह लोकतांत्रिक और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार विद्यार्थियों के विरोध-प्रदर्शनों को दबाने की कोशिश कर रही है।

भाकपा माले के महासचिव ने कहा कि देशव्यापी छात्र आंदोलन को कुचलने की हर कोशिश नाकाम होगी। भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि हाल में जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने (मोदी ने) छात्रों को ‘माफ करने’ की बात कही थी लेकिन यह माफी की आड़ में छात्राओं के खिलाफ रूढ़िवादी और पितृसत्तात्मक सोच को बढ़ावा देने की कोशिश दिखाई देती है।

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

भारतीय टेस्ट टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं होंगे। पूरी तरह फिट नहीं हो पाने की वजह से उन्हें अंतिम टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी अनुपस्थिति भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, जसप्रीत बुमराह को पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद से वह लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रहकर पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे थे। बीसीसीआई ने उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए प्रारंभिक टीम में शामिल किया था, लेकिन यह चयन उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर था।

बता दें कि बुमराह को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में फिटनेस परीक्षण से गुजरना था। हालांकि पुनर्वास के दौरान उन्हें घुटने में लगातार असहजता महसूस होती रही। चिकित्सकीय टीम ने उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद यह फैसला लिया कि उन्हें अभी मैदान पर लौटाना जोखिम भरा हो सकता है। इसी कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान भी बुमराह को चोट की समस्या का सामना करना पड़ा था। कार्डिफ में क्षेत्ररक्षण करते समय लगी चोट के कारण वह लॉर्ड्स में खेला गया एकदिवसीय मुकाबला भी नहीं खेल सके थे। इसके बाद उम्मीद थी कि वह समय रहते फिट होकर श्रीलंका श्रृंखला में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका है।

जसप्रीत बुमराह पिछले कई वर्षों से भारतीय तेज गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी रहे हैं। नई और पुरानी दोनों गेंद से विकेट लेने की उनकी क्षमता ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजों में शामिल किया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, वह इस समय भी टेस्ट गेंदबाजों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

बता दें कि भारतीय टीम पिछले दो वर्षों में घरेलू मैदान पर दो टेस्ट श्रृंखलाएं हार चुकी है, जबकि विदेशी दौरों पर भी उसका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। ऐसे समय में बुमराह की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। अब टीम प्रबंधन को अन्य तेज गेंदबाजों पर अधिक भरोसा करना होगा।

फिलहाल बीसीसीआई की चिकित्सकीय टीम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है। टीम प्रबंधन की कोशिश है कि बुमराह पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही मैदान पर वापसी करें, ताकि भविष्य की महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं में वह पूरी क्षमता के साथ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सकें।
Sun, 02 Aug 2026 22:46:43 +0530

  Videos
See all

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रचा इतिहास | Team India | Gold Medal | Sports News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:16:17+00:00

Pappu Yadav News: 'सनातन को कितना बदनाम..'-प्रमोद कृष्णम #ytshorts #pappuyadav #sanatandharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:12:05+00:00

Nepal Violence Update: फिर भड़की नेपाल में हिंसा की आग, अब कैसे हैं हालात? #shorts #ytshorts #nepal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:11:41+00:00

Middle East Crisis: ट्रंप का नया ड्रामा, ईरान ने नहीं माना ! | Trump | America Iran War | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:12:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers