CWG 2026: अस्मिता डे ने जूडो में गाड़े झंडे, भारत को पहली बार मिला गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने इतिहात रच दिया है. अस्मिता डे ने 48 किग्रा. वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है. फाइनल में उन्होंने कनाडा की खिलाड़ी को मात दी है. उन्होंने सडन डेथ में जीत दर्ज की. ये जीत इसलिए काफी बड़ी है, क्योंकि भारत को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक मिला है.
अस्मिता डे ने ऐसे जीता CWG 2026 में गोल्ड
अस्मिता ने क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की ईवा इविंग (Eva Ewing) को इप्पोन से हराया. इसके बाद सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की समर शॉ को युको (1-0) से हराया. अस्मिता ने फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वैच को गोल्डन स्कोर में हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. इस जीत के साथ अस्मिता डे कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं.
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: पलामू में युवाओं के समर्थन में सड़कों पर उतरी भाजपा, जताया विरोध
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली और देरी के विरोध में पलामू में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.
The post JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: पलामू में युवाओं के समर्थन में सड़कों पर उतरी भाजपा, जताया विरोध appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















