Responsive Scrollable Menu

Ashutosh Ranka ने Barmer में शिक्षकों की कमी के खिलाफ हुए प्रदर्शन का किया समर्थन

कॉकरेच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान के बाड़मेर में हाल ही में शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन करने वाले एक सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए। रांका ने ‘एक्स’ पर प्रदर्शन का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “हम अपने अधिकारों की मांग करते हैं।

हम किसी से भीख नहीं मांगते।” उन्होंने विद्यार्थियों के संकल्प की प्रशंसा करते हुए लिखा, “इसी तरह डटे रहो। यह हमारा देश है। मिलकर हम इसे बेहतर बनाएंगे।” बाड़मेर के सोलंकियों की ढाणी बांकलपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने 27 जुलाई को अपने अभिभावकों के साथ स्कूल के बाहर धरना दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने दावा किया कि अधिकारियों को बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विद्यार्थियों के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र के लगभग दो महीने बीत जाने के बाद भी स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई थी।

प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी देवराम चौधरी ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की। करीब दो घंटे की बातचीत के बाद विद्यार्थियों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि तुरंत तीन शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और बाद में विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी।

Continue reading on the app

नकली ‘खजाने’ से चुकाया 13 लाख का कर्ज… तेलंगाना का गजब मामला, जिसे जानकर पुलिस के भी उड़े होश

तेलंगाना के निजामाबाद में कर्ज चुकाने के अनोखे धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. एक शख्स ने 13 लाख रुपये के कर्ज के बदले दोस्त को सोने में मढ़े पत्थर देकर ठगा. उसने नकली सोने को असली खजाने का हिस्सा बताया. पीड़ित ने शक होने पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ऐसी धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह देती है.

Continue reading on the app

  Sports

जापान में फिर डोली धरती, तबाही के 5 दिन बाद ही आया भूकंप, जलजला से कांप उठे लोग

Japan Earthquake News: जापान के उत्तरी होक्काइडो इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 थी. इस भूकंप ने लोगों को डरा दिया. खौफ के मारे लोग घरों से बाहर की ओर भागे. बता दें कि पांच दिन पहले ही जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में 7.1 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया था. उस भूकंप में 35 लोगों की मौत हुई थी.  Sat, 1 Aug 2026 10:41:16 +0530

  Videos
See all

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में आज से 'लक्ष्मी योजना' की शुरुआत | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:40:21+00:00

Pappu Yadav Saint Protest: पप्पू यादव के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे साधु-संत | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:46:59+00:00

#shortvideo : अगस्त के पहले दिन बड़ी राहत | Commercial LPG Price Cut #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:42:17+00:00

#shortvideo : जहाजों, भारतीय नाविकों पर न हो हमला-जयशंकर | S. Jaishankar Warning on Maritime Attacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:46:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers