Bengaluru में चादर में लिपटा मिला Reema Kumari का शव, पति फरार
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक किराए के घर के अंदर 20 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि महिला का पति उसकी हत्या कर शव को चादर में लपेटकर फरार हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि मृतका की पहचान बिहार की रहने वाली रीमा कुमारी के रूप में हुई है और वह पिछले करीब एक साल से अपने पति धीरज कुमार के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी एक फैक्टरी में काम करते थे और कुंबलगोडु थाना क्षेत्र के गेरुपाल्या में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस को शक है कि कुमार ने घरेलू विवाद के बाद करीब चार से पांच दिन पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को चादर में कथित रूप से लपेटकर शौचालय के पास घर के अंदर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, रीमा के कई दिनों तक काम पर नहीं पहुंचने के बाद इस घटना का पता चला। पुलिस ने बताया कि इसके बाद बृहस्पतिवार को महिला का एक सहकर्मी उसके घर पहुंचा और वहां से बदबू आने पर उसने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो चादर में लिपटा रीमा का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार व्यक्ति को पकड़ने के लिए टीमें लगाई हैं।
श्रावणी मेले पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
श्रावणी मेले पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama





















