Responsive Scrollable Menu

Khatron Ke Khiladi 15: Shagun Sharma ने Gaurav Khanna पर लगाया Bullying का आरोप, बोलीं- दोबारा कभी नहीं मिलना चाहती

आज यानी 1 अगस्त 2026 से लोकप्रिय रियलिटी शो  ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शुरु हो चुका है। इस शो में टीवी सीरियल  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शगुन शर्मा भी नजर आने वाली है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शगुन ने बड़ा खुलासा किया है। टीवी एक्ट्रेस ने बताया कि शो में अभिनेता गौरव खन्ना ने उनेक साथ काफी बुरा बर्ताव किया है। जाने क्या है पूरा मामला?

गौरव खन्ना से फिर मिलना नहीं चाहतीं शगुन शर्मा
टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही में  फिल्मीज्ञान को इंटरव्यू दिया है और उन्होंने कहा है कि,  ‘मुझे लगता है कि गौरव खन्ना एक ऐसे इंसान हैं जिनसे मैं मिलना नहीं चाहूंगी। वह ऐसे शख्स थे, जिन्होंने मुझे बहुत बुली किया है। मान लीजिए, यदि पांच लोग कोई टास्क करते हैं और उनमें से चार उसे छोड़ देते हैं, तो उन चारों में से वह मुझे सबसे ज्यादा टोकते थे।'
शगुन आगे बताती हैं, 'गौरव मुझे देखकर कहते खे कि यह टास्क छोड़ देती है, यह कमजोरा है। लेकिन मुझे लगता है कि रियलिटी शो में आप खुद का एक अलग वर्जन बन जाते हैं। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगी कि शायद वह रियल लाइफ में एकदम वैसे ही जैसे उन्होंने वहां बिहेव किया था।'

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में कौन-कौन नजर आएंगे?
इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट,  शगुन शर्मा, अविका गौर, ओरी, हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं। इससे पहले खबर आ चुकी है इस शो को विशाल आदित्य सिंह ने जीता है, लेकिन यह बात मेकर्स ने अभी तक कंफर्म नहीं की है। आज से शुरु होने जा रहा है खतरों का सबसे बड़ा शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’। हर शनिवार-रविवार को रात 9 बजे आप जियोहॉटस्टार व कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। 

Continue reading on the app

जुलाई में ₹2.11 लाख करोड़ GST कलेक्शन:ये पिछले साल के मुकाबले 15.4% ज्यादा, जून में ₹1.94 लाख करोड़ रहा था

जुलाई महीने के लिए सरकारी आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। देश में GST कलेक्शन में 15.4% की बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही कुल कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है। पिछले साल जुलाई 2025 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1.83 लाख करोड़ रुपये था। अप्रैल-जुलाई के दौरान कलेक्शन का हाल चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई 2026) के दौरान GST कलेक्शन 10.1% बढ़कर 8.43 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 7.66 लाख करोड़ रुपए था। इस दौरान GST कलेक्शन 9.2% बढ़कर 7.21 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल 6.61 लाख करोड़ रुपए था। राज्यों के आंकड़ों में अंतर प्रमुख राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र का जीएसटी राजस्व 13% बढ़कर 32,210 करोड़ रुपए रहा। गुजरात में 19% की वृद्धि के साथ 12,923 करोड़ रुपए, कर्नाटक में 12% की वृद्धि के साथ 13,854 करोड़ रुपए, तेलंगाना में 19% की वृद्धि के साथ 5,819 करोड़ रुपए और उत्तर प्रदेश में 15% की वृद्धि के साथ 9,651 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। वहीं, कुछ राज्यों में गिरावट भी देखी गई। तमिलनाडु का जीएसटी राजस्व 1%, आंध्र प्रदेश का 5% और मध्य प्रदेश का 10% घटा है। सिक्किम में 59%, हिमाचल प्रदेश में 22% और उत्तराखंड में 18% की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े अनंतिम हैं और अंतिम रूप दिए जाने पर इनमें मामूली बदलाव हो सकता है। इकोनॉमी की सेहत दिखाता है GST कलेक्शन जीएसटी कलेक्शन यह बताता है कि देश की अर्थव्यवस्था कितनी तंदुरुस्त है। अगर कलेक्शन ज्यादा है, तो इसका मतलब है कि लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, फैक्ट्रियों में उत्पादन बढ़ रहा है और लोग ईमानदारी से टैक्स भर रहे हैं। 2017 में लागू हुआ था GST सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में GST लागू किया था। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया गया था। GST को चार हिस्सों में डिवाइड किया गया है:

Continue reading on the app

  Sports

भारत की वनडे विश्व कप टीम में मोहम्मद शमी की वापसी! इस दिग्गज ने अपने स्क्वाड में किया शामिल

वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई. कई पूर्व क्रिकेटर आईसीसी के इस इस आगामी टूर्नामेंट के लिए अपना-अपना स्क्वाड चुन रहे हैं. ऐसा ही एक स्क्वाड दिनेश कार्तिक ने बनाया है, जिसमें उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल किया. इसके अलावा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को भी स्क्वाड में रखा है. Sat, 1 Aug 2026 11:52:10 +0530

  Videos
See all

Pappu Yadav Saint Protest: पप्पू यादव के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे साधु-संत | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:46:59+00:00

#shortvideo : जहाजों, भारतीय नाविकों पर न हो हमला-जयशंकर | S. Jaishankar Warning on Maritime Attacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:46:40+00:00

#shortvideo : अगस्त के पहले दिन बड़ी राहत | Commercial LPG Price Cut #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:42:17+00:00

तोता ढूंढो और ले जाओ 50 हज़ार रुपये! | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:43:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers