Responsive Scrollable Menu

California में F-35B लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

सैन डिएगो (अमेरिका), एक अगस्त (एपी) अमेरिकी मरीन कोर ने कहा कि कैलिफोर्निया में एफ-35बी स्टील्थ लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसके पायलट ने समय रहते विमान से आपात स्थिति में बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। मरीन कोर के अनुसार, यह विमान शुक्रवार को सैन डिएगो स्थित मिरामार एयर बेस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

उसे मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान रनवे की ओर उतर रहा था, तभी वह अचानक धीमा पड़ गया। जमीन से करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर पायलट आपात स्थिति में विमान से बाहर निकला और पैराशूट खुलने के कुछ ही क्षण बाद विमान जमीन से टकराकर विस्फोट के साथ आग की लपटों में घिर गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर दमकल और सैन्य बचाव दल पहुंच गया तथा आग पर काबू पाया गया। एफ-35बी, एफ-35 लड़ाकू विमान का ऐसा संस्करण है जिसे कम दूरी से उड़ान भरने और लगभग सीधी लैंडिंग करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत लगभग 10.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

मरीन कोर ने एक बयान में शुक्रवार की इस दुर्घटना को ‘क्लास-ए मिसहैप’ यानी सबसे गंभीर श्रेणी की सैन्य विमान दुर्घटना बताया है। इस श्रेणी में वे हादसे शामिल होते हैं जिनमें विमान पूरी तरह नष्ट हो जाए, 20 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हो या किसी सैन्यकर्मी की मौत हो। अमेरिकी सेना के बेड़े में एफ-35 को सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों में गिना जाता है।

Continue reading on the app

गजानन संकष्टी चतुर्थी है कल, व्रत से पहले नोट करें पूरी पूजा सामग्री लिस्ट और शुभ मुहूर्त

गजानन संकष्टी चतुर्थी 2 अगस्त 2026, रविवार को मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित है और सभी दुख-संकट दूर करता है। इस लेख में जानें व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त, संपूर्ण पूजा सामग्री सूची और पूजा विधि।

The post गजानन संकष्टी चतुर्थी है कल, व्रत से पहले नोट करें पूरी पूजा सामग्री लिस्ट और शुभ मुहूर्त appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

अस्मिता डे के संघर्ष की कहानी; पिता के निधन के बाद टूट गईं थीं, अब CWG में रचा इतिहास

23 साल की अस्मिता ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किग्रा से कम के भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा, तो यह पदक जितना उनका था, उतना ही उनके पिता का भी था। Sat, 01 Aug 2026 09:22:42 +0530

  Videos
See all

Shehzad Poonawalla Resignation Live: शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से क्यों दिया इस्तीफा? | BJP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:44:25+00:00

Gujarat News: Gujarat में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, 48 घंटे का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:45:52+00:00

LPG Cylinder Price Reduced: कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:43:25+00:00

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: BMC की कैंटीन पर FDA का छापा! | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:42:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers