Responsive Scrollable Menu

एक्ट्रेस नहीं एयर फोर्स पायलट बनना चाहती थीं ये हसीना, फिर किस्मत ने बना दिया बड़ी बॉलीवुड स्टार

Disha Patani Birthday: बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली दिशा पाटनी आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं. अपनी खूबसूरती, शानदार फिटनेस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिशा पाटनी ने कभी एक्ट्रेस बनने का सपना देखा ही नहीं था?

जी हां, फिल्मों में आने से पहले दिशा की जिंदगी के लक्ष्य कुछ और ही थे. वो एक्टिंग की दुनिया नहीं बल्कि भारतीय वायु सेना में पायलट बनना चाहती थीं. लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था. आज दिशा पाटनी अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनके संघर्ष, सपनों और स्टार बनने तक के सफर की दिलचस्प कहानी.

एक्ट्रेस नहीं, एयर फोर्स पायलट बनना चाहती थीं दिशा

एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने खुलासा किया था कि उन्होंने बचपन से कभी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं देखा था. उनका लक्ष्य एयर फोर्स में जाकर देश की सेवा करना था. दिशा ने बताया था, "मैं हमेशा एयर फोर्स पायलट बनना चाहती थी. इसी सपने को पूरा करने के लिए मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. मुझे फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया में आने का कोई प्लान नहीं था." उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान उनकी जिंदगी ने अचानक ऐसा मोड़ लिया, जिसने उनका पूरा भविष्य बदल दिया.

एक मॉडलिंग कॉन्टेस्ट ने बदल दी जिंदगी

लखनऊ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान दिशा के एक दोस्त ने उन्हें एक मॉडलिंग कम्पटीशन के बारे में बताया. कम्पटीशन का सबसे बड़ा आकर्षण ये था कि विनर को मुंबई जाने का मौका मिलने वाला था. दिशा ने मजाक-मजाक में उस कम्पटीशन में हिस्सा लिया और हैरानी की बात ये रही कि वह विजेता बन गईं. उन्होंने कहा, "कौन ऐसा होगा जो मुंबई जाने का मौका छोड़ना चाहेगा? मैंने कम्पटीशन में हिस्सा लिया और जीत गई. इसके बाद मुंबई में एक मॉडलिंग एजेंसी ने मुझे ऑफर दिया और यहीं से मेरी जिंदगी का नया सफर शुरू हो गया."

इंजीनियरिंग छोड़कर चुना मॉडलिंग का रास्ता

दिशा ने बताया कि मॉडलिंग के दौरान वो कॉलेज की पढ़ाई और करियर के बीच संतुलन नहीं बना पा रही थीं. उनकी अटेंडेंस कम होने लगी थी और कई बार उन्हें एग्जाम में बैठने की अनुमति भी नहीं मिलती थी. ऐसे में उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने बताया, "मैं अपनी फैमिली पर निर्भर नहीं रहना चाहती थी. मॉडलिंग से मैं खुद पैसे कमा रही थी. इसलिए मैंने मॉडलिंग को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे यही मेरा करियर बन गया."

तेलुगू फिल्म से की थी एक्टिंग की शुरुआत

ज्यादातर लोग मानते हैं कि दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में ही अपना करियर शुरू किया था, लेकिन ऐसा नहीं है. दिशा ने साल 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण तेज मुख्य भूमिका में नजर आए थे. हालांकि फिल्म से उन्हें सीमित पहचान मिली, लेकिन इससे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का मौका जरूर मिल गया.

'एमएस धोनी' ने रातोंरात बना दिया स्टार

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म M.S. Dhoni: The Untold Story दिशा पाटनी के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस फिल्म में वह दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं. फिल्म में दिशा ने प्रियंका झा का किरदार निभाया था. भले ही उनका रोल ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. फिल्म की सफलता के बाद दिशा रातोंरात बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं.

बचपन में बेहद शर्मीली थीं दिशा

आज दिशा पाटनी को देखकर शायद ही कोई यकीन करे कि वो बचपन में बेहद शर्मीली हुआ करती थीं. इंटरव्यू में उन्होंने बताया, "मेरे बहुत कम दोस्त थे क्योंकि मैं बहुत शर्मीली थी. मुझे लोगों से बात करने में भी झिझक होती थी. आज भी मैं काफी हद तक वैसी ही हूं, लेकिन अब मेरे अंदर आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा है." उन्होंने कहा कि लोग अक्सर ये मानने को तैयार नहीं होते कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली कोई लड़की इतनी शर्मीली भी हो सकती है.

फिटनेस और ग्लैमर की बनीं पहचान

दिशा पाटनी ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस के दम पर भी अलग पहचान बनाई है. उनके वर्कआउट वीडियो और फिटनेस रूटीन अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. युथ  खासतौर पर उनकी फिटनेस और लाइफस्टाइल से काफी प्रभावित रहता है. यही वजह है कि वह आज कई बड़े ब्रांड्स की पसंदीदा सेलिब्रिटी भी हैं.

ये भी पढ़ें: 'काम देंगे तो बदले में क्या दोगी?', इस एक्ट्रेस से हुई भद्दी डिमांड, बयां किया कास्टिंग काउच का दर्द

Continue reading on the app

Middle East Tension: ईरान और अमेरिका के बीच कब होगी परमाणु वार्ता? ईरानी विदेश मंत्री ने खोल दिए पत्ते

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता बाद के चरण में ही होगी. जब तक प्रस्तावित अंतरिम समझौते को लागू नहीं किया जाता, तब तक परमाणु वार्ता आगे नहीं बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि अंतरिम समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और कई मोर्चों पर चल रहे संघर्षों को खत्म करना शामिल होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हुआ है और इसमें अब भी बदलाव हो सकता है. होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन युद्ध-पूर्व के दौर जैसा नहीं होगा. इस जलडमरूमध्य पर ईरान और ओमान का अधिकार है. ईरान इसके जरिये जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा.

 

Continue reading on the app

  Sports

FIFA वर्ल्ड कप में अमेरिका की थू-थू, इंग्लैंड टीम का ये सामान ले उड़े चोर; पुलिस ने क्या किया?

इंग्लैंड फुटबॉल टीम को फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में अगले हफ्ते अपना पहला मैच खेलना है। मैच से पहले अमेरिका में इंग्लैंड टीम का सामान चोरी हो गया है। Sat, 13 Jun 2026 12:57:17 +0530

  Videos
See all

Assam के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, दो टुकड़ों में टूटा एयरक्राफ्ट | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T07:42:12+00:00

IAF Plane Crash in Assam: लैंडिंग के दौरान IAF का विमान क्रैश | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T07:45:37+00:00

Jammu Poonch Highway Closed: जम्मू - पुंछ नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T07:42:47+00:00

Weather Update Live: कई राज्यों में तबाही मचा रहा है तूफान! | IMD Alert | Rain | Cyclone |Storm live #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T07:41:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers