Responsive Scrollable Menu

₹6.85 लाख की मारुति SUV बनी नंबर-1, Nexon, Creta और Scorpio को पछाड़ा

Maruti Suzuki India ने मई 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। कंपनी ने न सिर्फ पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की, बल्कि CNG गाड़ियों की बिक्री में भी नया रिकॉर्ड बनाया।

Continue reading on the app

Project 18 Destroyer आखिर है क्या? जिसने चीन-पाकिस्तान दोनों की उड़ा दी नींद

प्रोजेक्ट 18 एक ऐसा प्रोजेक्ट जो भारतीय नौसेना की तस्वीर बदल देगी। समंदर में इंडियन नेवी को सिकंदर बना देगा। चीन पाकिस्तान जैसे देश समंदर में भारत की ताकत का मुकाबला भी नहीं कर पाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत भारत अब सिर्फ सामान्य युद्धपोत यानी डिस्ट्रयर नहीं बल्कि उससे कहीं बड़ा और दुनिया का सबसे शक्तिशाली क्रूजर क्लास युद्धपोत बनाने की तैयारी में है। यह नया जहाज भारतीय नौसेना का अब तक का सबसे बड़ा और घातक सरफेस वॉरशिप होगा जो समंदर में दुश्मनों के होश उड़ा देगा। ग्रीक सिटी टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि इस जहाज का वजन करीब 11,000 से 13,000 टन के बीच होगा और इसकी लंबाई लगभग 180 मीटर तक हो सकती है। यानी यह समंदर में तैरते हुए एक किले की तरह दिखाई देगा। इस महाविशाल जहाज को चलाने के लिए इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन यानी आईईपी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Bengal में अब नहीं बचेगा कोई घुसपैठिया, Suvendu Adhikari सरकार ने Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ छेड़ दिया आर-पार का अभियान

यह एक ऐसी एडवांस तकनीक है जो जहाज को बहुत ज्यादा बिजली देगी। सबसे बड़ी बात यह समंदर के अंदर बिल्कुल भी आवाज नहीं करेगा। इससे दुश्मन की पनडुब्बियां इसे ढूंढ नहीं पाएंगी और यह चुपके से अपना काम कर सकेगा। इस जहाज को मिलने वाली भारी भरकम बिजली का इस्तेमाल भविष्य के खतरनाक हथियारों को चलाने में होगा। इसमें बेहद एडवांस रडार सिस्टम और डायरेक्टेड एनर्जी पर लगाए जाएंगे। जो पलक झपकते ही दुश्मन के मिसाइलों और विमानों को हवा में ही भस्म कर देंगे। यह जहाज पूरी तरह से डिजिटल और ऑटोमेटिक होगा। हाईटेक मशीनों के कारण इस जहाज को चलाने के लिए मौजूदा जहाजों के मुकाबले 25 से 30% कम क्रूड की जरूरत पड़ेगी। इससे नौसेना का खत भी बचेगा और काम भी तेजी से होगा। यह युद्धपोत सिर्फ खुद लड़ाई नहीं लड़ेगा बल्कि समंदर का बॉस बनकर काम करेगा। 

इसे भी पढ़ें: Zoji La Tunnel ने रचा इतिहास, बर्फ और तूफान नहीं रोक पाएंगे रास्ता, हर मौसम में Kashmir से जुड़ा रहेगा Ladakh

यह एक मल्टीडोमेन कमांड हब होगा जो आसमान में उड़ने वाले ड्रोन समंदर की सतह पर तैरने वाले बिना इंसानों की नाभव और पानी के नीचे चलने वाले ड्रोन को एक साथ कंट्रोल और गाइड कर सकेगा। इस युप्पोध की सबसे हैरान करने वाली बात इसका घातक वेपन सिस्टम है। प्रोजेक्ट 18 के तहत इस जहाज में 144 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम सेल्स होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस जहाज के बीच के हिस्से में स्लंट लांचर भी लगाए जा सकते हैं। हथियारों का यह महाविनाशक कॉम्बिनेशन इसे पूरे एशिया का सबसे भारी और खतरनाक हथियारों वाला युद्धपोत बना देगा। दुश्मनों के लिए इस जहाज को छू पाना भी नामुमकिन होगा। यह युद्धपोत एक मजबूत और कई परतों वाले एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम से पूरी तरह से लैस होगा। इतना ही नहीं इस जहाज में खास एंटीबलेस्टिक मिसाइल सिस्टम भी होगा जो 250 से 350 किलोमीटर की दूरी से ही दुश्मन की बैलेस्टिक मिसाइलों को पहचान कर उन्हें हवा में ही मलबे में तब्दील कर देगा। 

Continue reading on the app

  Sports

India vs Afghanistan: हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, कौन रिप्लेस कर सकता?

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दोबारा चोटिल हो गए हैं और इस वजह से वो सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फिटनेस को लेकर नई समस्या सामने आई है और अब उनके खेलने की संभावना बेहद कम है।

हार्दिक के बाहर होने की खबर के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह टीम में किसे मौका मिलेगा? कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन शिवम दुबे सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे। दुबे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और बल्लेबाजी में भी बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि उन्हें हार्दिक का सबसे मुफीद विकल्प माना जा रहा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक 2 जून को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे। वहां वह फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी निगरानी में ट्रेनिंग और रिहैब से गुजर रहे थे। शुरुआती रिपोर्ट्स में उन्हें फिट बताया गया था और उन्होंने अपनी फिटनेस रिपोर्ट भी बोर्ड को भेज दी थी। लेकिन रवाना होने से पहले हुए अंतिम ट्रेनिंग सत्र के दौरान उनकी फिटनेस को लेकर फिर समस्या सामने आ गई। एएनआई से बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि हार्दिक को पहले फिट घोषित कर दिया गया था, लेकिन आखिरी सत्र के बाद कुछ दिक्कतें सामने आईं, जिसके कारण उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए।

हार्दिक के लिए यह झटका व्यक्तिगत रूप से भी काफी बड़ा माना जा रहा। पिछले कुछ समय से वह चोट से जूझते रहे और लगातार क्रिकेट नहीं खेल पाए। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे मुकाबला पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में होगा। हालांकि हार्दिक की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है, लेकिन कागजों पर भारत अभी भी अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत दावेदार माना जा रहा। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है।

अगर हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं और शिवम दुबे को मौका मिलता है, तो यह उनके लिए खुद को वनडे टीम में स्थापित करने का सुनहरा अवसर साबित हो सकता। अब सभी की नजर बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।

Wed, 10 Jun 2026 12:38:42 +0530

  Videos
See all

Viral Video | गर्दन की ओर उड़कर आया टीनशेड, CCTV में कैद घटना | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T09:01:45+00:00

Trump Crypto News: ट्रम्प का 'क्रिप्टो गेम'...ईरान डील का भी कनेक्शन? Iran War | America Iran Yuddh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T09:04:17+00:00

Uttarakhand News | महिला कार्यकर्ता और मंत्री के बीच तीखी बहस! | #subodhuniyal |#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T09:05:03+00:00

Sushmita Dev Exclusive Interview : BJP में शामिल होंगी सुष्मिता देव | TMC | Resignation | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T09:04:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers