Responsive Scrollable Menu

नोटिस गया लेकिन.. मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कही ये बातें

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने को गैरकानूनी और पक्षपाती बताया है. उन्होंने कहा कि नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है. केवल नोटिस जारी हुआ है. उनका नामांकन पत्र रद्द करना कानूनन गलत है. वहीं, दिग्विजय सिंह ने इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या और सीट चोरी बताया.

Continue reading on the app

Explained: दिल्ली में बंद हुआ धंधा तो जयपुर में खोली पटाखे की फैक्ट्री, फिरोज-वसीम के बारूद के काले खेल में कैसे खत्म हो गईं 8 जिंदगियां?

Jaipur Fire Inside News: जयपुर के खोह नागोरियान में रिहायशी इलाके के भीतर बिना लाइसेंस चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में एक बच्चे समेत 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. दिल्ली के संचालकों (फिरोज-वसीम) ने जयपुर को अपना ठिकाना बनाया था. पुलिस ने बिना वेरिफिकेशन मकान देने वाले मालिक और संचालक पर केस दर्ज किया है.

Continue reading on the app

  Sports

Ben Stokes controversy: बेन स्टोक्स के खिलाफ कार्रवाई तय, कप्तानी जाएगी या लेंगे संन्यास? इंग्लैंड क्रिकेट में भूचाल

Ben Stokes controversy: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स बुधवार को अपने करीबी सलाहकार से मुलाकात कर अपने क्रिकेट भविष्य पर कोई फैसला ले सकते। इस बीच उनके संभावित संन्यास की अटकलों ने इंग्लैंड क्रिकेट में हलचल मचा दी।

रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स को सोचने और फैसला लेने के लिए पूरा समय दिया है। बोर्ड नहीं चाहता कि इंग्लैंड का सबसे बड़ा मैच विनर जल्दबाजी में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दे।

बेन स्टोक्स क्या लेंगे संन्यास?
दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक विवाद में फंस गए थे। ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों पर टीम प्रोटोकॉल तोड़ने और एक नाइट क्लब में रग्बी खिलाड़ी टोतोआ औवा के साथ कथित विवाद में शामिल होने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान इंग्लैंड टीम के एक सुरक्षा अधिकारी को भी चोट लगी थी और उन्हें टांके लगवाने पड़े थे। मामले की जांच ईसीबी और क्रिकेट रेगुलेटर दोनों कर रहे।

रग्बी खिलाड़ी से हुआ था विवाद
इस विवाद के बाद इंग्लैंड टीम के अनुशासन और टीम प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स और एटकिंसन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकता। इसमें जुर्माना या निलंबन जैसी सजा भी शामिल हो सकती।

ईसीबी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
इसी बीच खबर है कि ईसीबी ने मंगलवार को एक आपातकालीन बैठक भी बुलाई थी। बोर्ड के भीतर इस बात को लेकर चिंता जताई गई थी कि स्टोक्स नाराज होकर अचानक अपने भविष्य का ऐलान कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए अपना फैसला सार्वजनिक कर सकते हैं।

स्टोक्स का 2027 तक है अनुबंध
हालांकि फिलहाल संन्यास को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, 35 साल के स्टोक्स अपने पुराने सलाहकार और पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज नील फेयरब्रदर से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में वह तय करेंगे कि कप्तानी जारी रखनी है, छोड़नी है या फिर क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लेना है। स्टोक्स के पास 2027 तक का केंद्रीय अनुबंध है, जो अगले एशेज सीरीज तक चलता है। ऐसे में वह यह भी सोच रहे हैं कि क्या वह इस अनुबंध की अवधि तक खेलना जारी रखेंगे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्टोक्स इस पूरे विवाद को लेकर पछता रहे। लेकिन साथ ही वह इस बात से भी खुश नहीं हैं कि ईसीबी ने इस मामले को कैसे संभाला। हालांकि उन्होंने अपनी भूमिका को लेकर जिम्मेदारी स्वीकार की है।

उधर, इंग्लैंड को 17 जून से द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलना है। ईसीबी सप्ताह के अंत तक टीम की घोषणा कर सकता है, चाहे स्टोक्स अपने भविष्य पर कोई भी फैसला लें। फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट की नजरें स्टोक्स की अगली बैठक और उनके फैसले पर टिकी हुई हैं, क्योंकि उनका निर्णय टीम के भविष्य पर बड़ा असर डाल सकता है।

Wed, 10 Jun 2026 12:18:33 +0530

  Videos
See all

12 Years of Modi Government | Giorgia Meloni ने PM Modi को दी बधाई #shorts #pmmodi #melodi #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:13:29+00:00

Sushmita Devi: सुष्मिता ने ममता पर बोलने से किया इनकार #sushmitadevi #mamatabanerjee #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:09:57+00:00

US-Iran Conflict: अमेरिका का एक्शन, ईरान का पलटवार ! | Donald Trump | Mojtaba Khamenei | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:10:45+00:00

TMC Crisis 2026 | क्या खत्म हो गया अभिषेक बनर्जी का जादू? सायोनी घोष की बगावत का सच | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:11:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers